बाहर जाने के बजाय, घर पर ही पार्टनर के साथ ऐसे सेट करें कोजी रोमांटिक मॉनसून डेट

मानसून के मौसम में डेट पर जाने का अपना ही एक अलग मजा है। इस सीजन में बाहर होने वाले कीचड़ और जलजमाव के कारण अक्सर कपल्स को परेशानी होने लगती है। अगर आप भी मानसून में अपने पार्टनर के साथ बाहर डेट पर जाने के बजाय घर पर रहकर ही पार्टनर के साथ खूबसूरत और रोमांटिक मानसून डेट क्रिएट करना चाहती हैं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें।
डेट के लिए चुनें घर का सबसे बेस्ट कोना
घर पर ही एक परफेक्ट रोमांटिक मानसून डेट एन्जॉय करने के लिए आप सबसे पहले ऐसी जगह चुनें, जहां बैठकर आप सुकून और शांति के कुछ पल बिता सकें। ऐसे में आपके घर की बालकनी या फिर खिड़की के पास वाला एरिया सबसे परफेक्ट हो सकता है। यहां से आप बारिश का नजारा भी देख सकती हैं और डेट को यादगार भी बना सकती हैं।

लाइटिंग और मोमबत्तियों से सजाएं अपना आशियाना
बालकनी या विंडो के पास वाले इस एरिया को और अधिक खूबसूरत बनाने के लिए आप उसके आसपास फेयरी लाइट्स या कुछ मोमबत्तियों को लगाकर उस एरिया को सजा सकती हैं। इसके अलावा आप डेट को और खास बनाने के लिए मानसून में गरमा-गरम चाय,कॉफी और कुछ क्रिस्पी स्नैक्स जैसे पकोड़े या समोसे भी शामिल कर सकती हैं।
इनडोर मूवी डेट का लें मजा
अगर आपको और आपके पार्टनर को फिल्में देखने का बहुत ज्यादा शौक है, तो आप बालकनी में ही अपने आईपैड या लैपटॉप पर अपनी पसंद की कोई भी रोमांटिक या थ्रिलर मूवी लगा सकती हैं। मूवी देखते-देखते अगर आप कुछ हल्का और टेस्टी खाना चाहती हैं, तो इसके लिए आप झटपट पॉपकॉर्न या गरमा-गरम कॉर्न चाट भी तैयार कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- पहली डेट पर जीतना है पार्टनर का दिल, महंगे गिफ्ट्स नहीं; ये सिंपल आइडियाज करेंगे कमाल
कार्ड गेम्स और पुरानी यादों को करें ताजा
अगर आप मानसून इनडोर डेट को और भी मजेदार बनाना चाहती हैं, तो आप अपने पार्टनर के साथ कुछ मजेदार बोर्ड गेम्स या कार्ड गेम्स भी खेल सकती हैं। इससे डेट में थोड़ा एंटरटेनमेंट और हंसी-मजाक हो सकता है। इन सभी चीजों से आपकी डेट हमेशा के लिए यादगार बन सकती हैं। खेल के अलावा आप चाहें तो अपनी पुरानी तस्वीरें या शादी का एल्बम भी एक साथ बैठकर देख सकती हैं।
डेट को परफेक्ट बनाने के टिप्स
होम-डेट को और बेहतर बनाने के लिए आप अपने स्मार्टफोन और फोन का कुछ समय के लिए बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें। इसके अलावा, इस खुशनुमा माहौल में पुराने लड़ाई-झगड़ों या ऑफिस के तनाव को बीच में न लेकर लाएं। ऐसा करने से आप दोनों का रिश्ता पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और गहरा होगा।

यह भी पढ़ें- Dopamine Date का बढ़ रहा है ट्रेंड, जानें Gen Z क्यों कर रहे हैं इतना पसंद?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।