Dopamine Date का बढ़ रहा है ट्रेंड, जानें Gen Z क्यों कर रहे हैं इतना पसंद?

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ नए ट्रेंड्स आते रहते हैं। ऐसे में इन दिनों लोगों के बीच डोपामिन डेट काफी चर्चा में है। अगर आप भी इंटरनेट पर तेजी से पॉपुलर हो रही इस अनोखी डेट के बारे में जानना चाहती हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि आखिर डोपामिन डेट है क्या और इसका ट्रेंड आजकल क्यों इतना ज्यादा बढ़ रहा है?
क्या है डोपामिन डेट?
डोपामिन डेट एक ऐसी डेट है, जिसको करने के बाद हमें खुशी, संतुष्टि और सुकून का अहसास हो। इस डेट को आप किसी और के साथ के बिना ही अकेले एन्जॉय कर सकती हैं। इस डेट में महिलाएं खुद अपने लिए कुछ समय निकालती है और अपनी मनपसंद चीजें करती हैं। दिनभर की व्यस्त और भागदौड़ भरी जिंदगी से केवल 25 से 30 मिनट या एक घंटे का समय निकालकर आप भी इस डेट को एन्जॉय कर सकती हैं।

मनपसंद इंसान के साथ भी कर सकती हैं डेट प्लान
इस डेट को कर आप भी कुछ ऐसा कर सकती हैं, जिसे करने के बाद आपको अंदरूनी खुशी मिले या जिसको करने का आपका मन हो। इसी को सोशल मीडिया पर डोपामिन डेट का नाम दिया जा रहा है। हालांकि, इस डेट पर आप चाहें, तो अपने किसी बेहद खास और मनपसंद इंसान के साथ भी कुछ सुकून भरे पल बिता सकती हैं। आप अपने करीबी के साथ कुछ एक्टिविटीज कर सकती हैं, जो आपको खुशी दें।
महंगी ट्रिप या लंच नहीं, छोटे-छोटे पलों में छुपा है सुकून
डोपामिन डेट का मतलब यह बिल्कुल नहीं है, कि आप कहीं बहुत दूर घूमने जाएं। इसमें रिजॉर्ट बुक करना या फिर किसी के साथ रेस्टोरेंट और मूवी प्लान करना। इसका असली मतलब सिर्फ इतना है, कि जो चीज करना आपको सच में पसंद है आप वही करें। हर दिन आप कुछ समय निकालकर उस काम को कर सकती हैं। यह छोटी सी डेट आपको मानसिक शांति देने के साथ अच्छा फील भी कराएगी।
कम खर्च में होगा काम
डोपामिन डेट को आप बिना किसी भारी खर्चे के, बहुत ही आसानी से पूरा कर सकती हैं। इसकी मदद से आप दिनभर में खुद के लिए मी टाइम भी निकाल सकती हैं। यही नहीं आप इस डेट के जरिए थोड़ा समय निकालकर सेल्फ-केयर भी कर सकती हैं।

क्या कर सकती हैं इस डेट पर
- आप चाहें, तो अपनी इस डोपामिन डेट में अपनी कोई मनपसंद किताब पढ़ सकती हैं।
- पसंदीदा म्यूजिक सुनते हुए वॉक पर निकल सकती हैं।
- अपनी पसंद की कोई डिश बना सकती हैं।
- किसी शांत सी जगह पर बैठकर प्रकृति के बीच कुछ समय बिता सकती हैं।
- इसके अलावा आप पसंदीदा व्यक्ति के साथ भी कुछ पल बिता सकती हैं।
अगर आपको भी दिनभर में कुछ समय निकालकर खुद के लिए कुछ करना है, जिससे आपको खुशी मिले, तो आप अकेले या किसी पार्टनर के साथ इस डोपामिन डेट को प्लान कर अपना दिन बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- पहली डेट पर जीतना है पार्टनर का दिल, महंगे गिफ्ट्स नहीं; ये सिंपल आइडियाज करेंगे कमाल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।