Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:39 PM IST

WhatsApp लेकर आ रहा है अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, जानें क्या है ‘After Reading’ फीचर?

WhatsApp का यूज आज के समय में केवल सिर्फ टेक्स्ट मैसेज के लिए नहीं होता, बल्कि फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स और निजी जानकारियों के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
Updated:- 2026-05-19, 16:08 IST
what is whatsapp new after reading feature when will you able to use it

WhatsApp, यूजर्स के लिए लगातार नए-नए अपडेट लेकर आता रहता है। यूजर्स के ऐप एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए, यह अपडेट काफी काम के होते हैं। यह अपडेट कभी प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए होते हैं, तो कभी चैटिंग को और भी ज्यादा आसान बनाने के लिए होते हैं। दुनियाभर में करोड़ों लोग हर दिन इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए आने वाला नया फीचर आपके कई तरह से काम आ सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ‘After Reading’ फीचर के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

क्या है ‘After Reading’ फीचर?

इस फीचर के बाद चैटिंग करने का तरीका पूरी तरह से बदल जाएगा। इस फीचर से अब यूजर्स को मैसेज डिलीट करने की जरूरत नहीं होगी। आप जैसे ही मैसेज पढ़ेंगे, यह अपने आप डिलीट हो जाएगा। अभी कंपनी इस फीचर पार काम कर रही हैं और जल्द ही इसे यूजर्स के लिए अपडेट कर दिया जाएगा। हालांकि, माना जा रहा है कि शुरू में यह iOS के यूजर्स के लिए ही जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें- आप भी नहीं जानते होंगे WhatsApp के ये 3 कमाल के फीचर, आपकी सीक्रेट चैट का रखते हैं खास ध्यान

WhatsApp new feature

कहां मिलेगा यह फीचर

अभी यूजर्स को वॉट्सऐप में Disappearing Messages का ऑप्शन दिया गया है। इसमें टाइमर का ऑप्शन आता है, इसी के साथ ही ‘After reading’ का फीचर भी नजर आएगा। इसमें केवल 5 मिनट, 1 घंटा और 12 घंटे का ही ऑप्शन मिलेगा। ऐसे में अगर आप 1 मिनट का ऑप्शन चुनेंगी, तो आपके मैसेज पढ़ने के एक मिनट बाद चैट गायब हो जाएगी।

इस फीचर का क्या फायदा होगा?

अक्सर हम किसी साथी के साथ ऐसी चैट कर देते हैं, जिसे लंबे समय तक सेव नहीं करना चाहते। ऐसे में आपको चैट डिलीट करने की चिंता रहती है, लेकिन अगर आप ‘After reading’ का फीचर चुन लेंगी, तो चैट आपके पढ़ने के लिए 1 मिनट बाद ही गायब हो जाएगा। यह ऑप्शन Disappearing फीचर से अच्छा होगा, क्योंकि इसमें आपको 24 घंटे तक चैट के गायब होने का इंतजार नहीं करना होगा।

यह भी देखें- WhatsApp यूजर्स हो जाएं सावधान! ये 5 प्राइवेसी फीचर्स को तुरंत कर लें ऑन, वरना बढ़ सकती है मुसिबतें

WhatsApp privacy updates

चैटिंग और मैसेजिंग

हाल ही में चैटिंग और मैसेजिंग के फीचर में अपडेट किया गया था। मैसेज एडिट करने का ऑप्शन यूजर्स को सबसे ज्यादा पसंद आया था, लेकिन इसमें टाइम लिमीट कम होने की वजह से लोग परेशान रहते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि भेजने के 15 मिनट तक उस मैसेज को एडिट कर सकते हैं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Magnific 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।