पहली डेट पर जीतना है पार्टनर का दिल, महंगे गिफ्ट्स नहीं; ये सिंपल आइडियाज करेंगे कमाल

जब भी अपनी पहली डेट पर जाते हैं, तो कुछ ज्यादा ही एक्साइटमेंट रहती है। हम सोचते हैं कि कैसे भी करके इसे स्पेशल बनाना है। पार्टनर का दिल जीतने के लिए हम कई तरह की प्लानिंग करते हैं। ऐसे में हमें लगता है कि महंगे गिफ्ट्स देंगे या ज्यादा ही खर्च करेंगे तो सामने वाला जल्दी इंप्रेस हाे जाएगा, लेकिन सच ताे ये है कि पहली डेट पर किसी का दिल जीतने के लिए महंगे गिफ्ट्स की जरूरत नहीं होती है।
सामने वाला आपका बिहेवियर देखता है। साथ ही आपके बातचीत करने के तरीके को नोटिस करता है क्योंकि बाद में आपका व्यवहार और आपकी छोटी-छोटी अच्छी बातें ही याद रखी जाती हैं। तो अगर आप भी पहली बार डेट पर जा रही हैं और चाहती हैं कि सामने वाला आपको याद रखे तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-
सामने वाले की बात सुनें
कई लोग डेट पर जाते हैं तो सिर्फ खुद ही बोला करते हैं। इससे सामने वाले को लगेगा कि जब ये अभी नहीं बोलने दे रही तो बाद में क्या होगा। इसलिए उसे भी बोलने का मौका दें और बातों काे ध्यान से सुनें। इससे सामने वाले को अच्छा फील होगा।
-1782627143400.jpg)
फोन न यूज करें
पहली डेट पर जा रही हैं तो ये गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए कि बार-बार फोन यूज करें। इससे गलत इंप्रेशन पड़ता है। अगर आप लगातार फोन देखती रहेंगी, तो सामने वाले को लग सकता है कि आप बात करने में इंटरेस्ट नहीं ले रही हैं।
यह भी पढ़ें- Free Entry Places In Delhi-NCR: पार्टनर के साथ घूम आएं ये 4 जगहें, कम बजट में डेट बनेगी यादगार
कोई छोटी सी पर्सनल बात याद रखें
डेट पर जाने से पहले अगर आपकी फोन या चैट पर बात हो रही थी, तो बातों-बातों में उसने बताया होगा कि मुझे चॉकलेट फ्लेवर की आइसक्रीम बहुत पसंद है या मुझे सस्पेंस फिल्में देखना अच्छा लगता है। तो जब आप मिलें तो खुद से कहें चलो तुम्हारी फेवरेट चॉकलेट आइसक्रीम खाते हैं। इससे भी सामने वाले को अच्छा फील होगा।
यह भी पढ़ें- क्रश के साथ है पहली डेट? फूल-चॉकलेट नहीं बल्कि मुलाकात को ऐसे बनाएं स्पेशल
-1782627161729.jpg)
वेटर और स्टाफ के साथ अच्छा व्यवहार करें
कई लोग डेट पर सिर्फ अपने पार्टनर के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं, लेकिन स्टाफ के साथ उनका बर्ताव चेंज हो जाता हे। इसलिए डेट इन बातों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। ये बात अक्सर सामने वाला तुरंत नोटिस कर लेता है।
यह भी पढ़ें- बारिश में चाय-कॉफी नहीं, ये 5 रोमांटिक डेट आइडिया बनाएंगे आपकी Love Story को यादगार
दिखावा न करें
पहली डेट पर कई लोग खुद को बेहतर दिखाने के लिए बढ़ा-चढ़ाकर बातें करने लगते हैं। यही सबसे बड़ी गलती है, लेकिन ध्यान रखें कि लोगों को दिखावा पसंद नहीं आता है। आप जैसी हैं, वैसी ही रहें।
तो अगर आप भी पहली डेट पर जा रही हैं तो ऊपर बताए गए तरीकों से पार्टनर का दिल जीत सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।