बच्चे की जिद और शरारतों से हैं परेशान? परवरिश के ये 10 तरीके आएंगे काम

शरारती बच्‍चों को सुधारना आसान काम नहीं। ज्यादातर पेरेंट्स अनुशासन सिखाने के नाम पर बच्चों को डांटते हैं या उनकी पिटाई करते हैं जोकि बिल्कुल गलत है। बच्‍चों को अपनेपन और प्‍यार से समझाने का प्रयास करें।
Updated:- 2026-11-20, 11:26 IST
how to get rid from stubborn kid

आजकल बच्‍चों के व्‍यवहार में हो रहे बदलावों से माता-पिता परेशान हैं। ज्‍यादातर परिवारों में बच्‍चे का शरारती होना और बेवजह जिद करना है सबसे कॉमन बात है। पेरेंट्स हर समय बच्चों के साथ नरम व्यवहार नहीं कर सकते। बच्चों को बेहतर इंसान बनाने के लिए उन्हें अनुशासन में रखना जरूरी होता है। ज्यादातर पेरेंट्स अनुशासन सिखाने के नाम पर बच्चों को डांटते हैं या उनकी पिटाई करते हैं जो बिल्कुल गलत है। आप विनम्र और सौम्य तरीके से भी बच्चे को अनुशासन सिखा सकते हैं।

हमने कुछ ऐसे ही चाइल्‍ड मेंटल ग्रोथ एक्सपर्ट्स से यह जानने की कोशिश की। कैसे बच्चों को सकारात्मक तरीकों से अनुशासित रखें? याद रखें कि सकारात्मक तरीके से अनुशासन में रहने की तकनीक काम करती है। यह बच्चों को स्वभाव से जिम्मेदार बनाती है, जिससे वे अपनी जिंदगी बेहतर तरीके से जीना और समाज में रहना सीखते हैं।

ऐसे डालें बच्‍चों में अनुशासन से रहने की आदत

ziddi child

Image Credit:Shutterstock

बच्चों की परवरिश आसान काम नहीं होता। एक बच्‍चे को समाज का जिम्‍मेदार नागरिक बनाना बेहद अहम काम है। ऐसे में हम बच्‍चों को लायक बनाने और समाज की अहम कड़ी बनाने में क्‍या कर सकते हैं?आइए जानते हैं।

1. बच्चे के व्‍यवहार में लाएं सुधार

अगर आपका बच्चा किसी दूसरे बच्चे को मारता है तो शरारती और बुरा बच्चा कहने की बजाय उसे समझाएं कि यह गलत तरीका है। चाइल्‍ड मेंटल ग्रोथ एक्सपर्ट डॉ. सुषमा दवे कहती हैं कि बच्‍चे के असामान्‍य व्‍यवहार में टोके नहीं बल्कि उसे यह बताएं कि यह गलत है। उसे प्‍यार से बोलें कि उसे दूसरों को नहीं मारना चाहिए और जो उसने किया उसके लिए माफी मांगे। इससे आपका बच्चा समझेगा कि आप उसे प्यार करते हैं लेकिन उसे भी अपना व्यवहार बदलने की जरूरत है।

2. बच्‍चे को हमेशा सही व्‍यवहार करने का तरीका बताएं

अगर आप नोटिस करते हैं कि आपका बच्चा कुछ गलत करने वाला है तो 'ऐसा मत करो' कहने की बजाय, उसे बताएं कि उसे क्या करना चाहिए? अपने बच्चे को व्यवहार करने का सही तरीका दिखाकर उसे ठीक से व्यवहार करना सिखाएं।

3. समय पर सख्‍ती के साथ सहानुभूति भी जरूरी

बच्‍चा मन अनमोल होता है। सहानुभूति दिखाने से बच्चे ये समझते हैं कि आप उनकी भावनाओं को महसूस कर सकते है। इसे एक उदाहरण से समझिए अगर बच्चा कहता है, 'दूसरे बच्चे ने पहले लड़ाई शुरू की या फिर वो अपनी चीज शेयर नहीं कर रहा है।' उसकी बात को बड़ी तसल्ली से सुनें। बच्चे से कहें कि हम समझते हैं कि तुम उस बॉल से खेलना चाहते हो, लेकिन उसे पाने का यह तरीका सही नहीं है। आपको बार-बार बोलना होगा तभी उसके व्यवहार में बदलाव देखने को मिलेगा। बच्चे के साथ धैर्य रखें और अपना आपा न खोएं।

4. बच्‍चे को आत्मनिरीक्षण का समय दें

बच्चे को आत्मनिरीक्षण का भी समय देना चाहिए। इससे बच्चे को समझने का मौका मिलेगा कि उसने कहां गलत किया? हालांकि, पेरेंट्स के रूप में, आपको उसे याद दिलाना होगा कि ये कोई सजा नहीं है। इसके लिए सबसे अच्छा तरीका है कि एक शांत जगह पर एक कुर्सी रखें जहां आपका बच्चा कुछ देर बैठ सके। अपने व्यवहार के बारे में सोचे। इसी तकनीक को टाइम आउट तकनीक भी कहा जाता है। उसे एक बार में 5 मिनट से ज्यादा ऐसे न छोड़ें।

5. बच्चे में नियंत्रण की भावना

चाइल्‍ड मेंटल ग्रोथ एक्सपर्ट राजन वर्मा का कहना है, कि ''अपने बच्‍चे को खुद पर नियंत्रण करना सीखाएं।' अपने बच्‍चे को खुद पर नियंत्रण करना सीखाएं।" उसे ऐसा नहीं लगेगा कि आप हमेशा उसे बताते हैं कि क्या करना है? बच्चे ने किसी और को मारा है, तो आप दो विकल्प दे सकते हैं। उदाहरण के तौर पर उससे पूछें कि 'क्या आप दूसरे बच्चे को मारने के लिए माफी मांगना चाहते हैं या फिर शांत होने तक टाइम-आउट में जाना चाहेंगे?'

6. गलतियों को सबक में बदलें

बच्चे को उसकी पिछली गलतियों से भी काफी कुछ नया सीखा सकते हैं। अगर बच्चा किसी दूसरे बच्चे से खिलौना छीनता है, तो आप उसे याद दिलाते हुए बताएं कि जब आपके दोस्त ने खिलौना छीन लिया था जिससे आप खेल रहे थे तो उस समय आपको कितना बुरा लगा था ना? जब आप किसी से कुछ लेते हैं, तो उन्हें भी ऐसा ही महसूस होता है। आपके बच्चे को अपने दोस्तों की भावनाओं को समझने में मदद मिलेगी।

7. बच्‍चे की सीमाएं तय करें

यह भी पढ़ें- खेलते-कूदते हुए बच्‍चा गिर जाए या चोट लगे तो तुरंत क्‍या क्‍रना चाहिए? पीडियाट्रिक से जानें

हमेशा बच्चों के लिए कुछ सीमाएं जरूर तय करें। जैसे आपके बच्चे को खेलना पसंद है, तो यह अच्छी बात है, लेकिन उसके लिए कुछ नियम जरूर बनाएं। उदाहरण के लिए, बच्चे से कहें कि पहले वह अपना होमवर्क पूरा करे। उसके बाद ही खेलने जा सकता है, या वह अपनी सारी सब्जियां खत्म करने के बाद ही उसे चॉकलेट मिल सकती है।

8. बच्‍चों को ऑर्डर न दें

बच्चे को आदेश देने की बजाय ये बताएं कि आप उससे क्या कराना चाहते हैं? आप उसे काम करने के लिए नए तरीके अपनाना भी सिखा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर आपके बच्चे ने अपने कपड़ों को बिना मोड़े बिस्तर पर छोड़ दिया है, तो आप उससे पूछ सकते हैं कि 'हमें अपने कपड़े कहां रखने चाहिए?' बच्चे को ऑर्डर मत दें कि अपने कपड़े उठाकर अलमारी में रखो।

9. परिस्थितियों का सामना करने की आदत

naughty child

Image Credt: Shutterstock

बच्चा आपकी बात मानने से इंकार कर रहा है और अभी भी गलत व्यवहार कर रहा है, तो आप उसे उसके बुरे व्यवहार के परिणाम भुगतने के लिए भी तैयार रखें। ध्यान रखें कि आप बच्चे के प्रति असभ्य न हों।

10. अच्‍छे व्‍यवहार करने पर सराहें

बच्चे को अच्छे व्यवहार के लिए हमेशा सराहें। इससे बच्चा उस तरह का व्यवहार करने के लिए प्रोत्साहित होगा। ध्यान रखें कि बच्चे को पुरस्कृत करना है ना कि रिश्वत देकर भ्रमित करना है।

यह भी पढ़ें- क्‍या आपका बच्‍चा भी खाने में लगाता है घंटो समय? हो सकते हैं ये 4 कारण

बच्‍चे कोमल मन के होते हैं, बचपन में जो आदत पड़ जाती है उसे सुधारना मुश्किल होता है। ऐसे में हमेशा अपने बच्‍चों के साथ सौम्‍य व्‍यवहार रखें। अपनापन देने की कोशिश करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

 

FAQ
बच्चे बात-बात पर जिद क्यों करते हैं?
ऐसा बच्‍चे ध्यान आकर्षित करने के लिए करते हैं। ब माता-पिता काम में व्यस्त होते हैं और बच्चे की बात अनसुनी करते हैं, तो वे ध्यान खींचने के लिए जिद या गुस्सा करते हैं।
 जब बच्चा बहुत गुस्से में हो और जिद कर रहा हो, तो तुरंत क्या करें?
सबसे पहले खुद शांत रहें और चिल्लाएं नहीं। बच्चे पर हाथ उठाने या तेज आवाज में डांटने से उसका गुस्सा और बढ़ता है।
डॉक्टर या बाल मनोवैज्ञानिक से सलाह कब लेनी चाहिए?
अगर बच्चे के व्यवहार में अचानक बहुत बड़ा बदलाव आ जाए।वह अत्यधिक गुस्सा करे, खुद को या दूसरों को नुकसान पहुंचाए, या उसे सोने और स्कूल जाने में लगातार परेशानी हो रही हो। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।