रोटी के साथ खाने के लिए बनाइए लहसुन और इमली की चटनी

कई बार रोटी-सब्जी खाने समय थोड़ी बेस्वाद लगती है। ऐसे में लहसुन और इमली की चटनी मिल जाती है तो स्वाद बन जाता है। लहसुन-इमली की चटनी हेल्दी भी होती है और चटपटी भी होती है। इसकी सबसे अच्छी बात है कि यह चटनी आप के किचन में मौजूद कुछ सामग्री से आसानी से बनाई जा सकती है। यह रही इसकी रेसिपी-
ऑब्जेक्टिव्स
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
- कितने लोगों के लिए : 2 - 4
- समय : 5 से 15 मिनट
- मील टाइप : वेज
लहसुन और इमली चटनी के लिए जरूरी चीजें

- 100 ग्राम लहसुन
- 100 ग्राम इमली (1 घंटे पानी में भिगोई हुई )
- दो इंच अदरक
- 4 से 6 लाल मिर्च
- नमक स्वादानुसार
लहसुन और इमली चटनी की विधि

- सबसे पहले लहसुन को छील लें और इमली के बीज निकाल कर उन्हें अलग कर दें।
- अब इन दोनों चीजों को मिक्सर जार या फिर सिलबट्टे में पीस लें। पीसने के दौरान अदरक और मिर्च भी डालकर पीस लें।
- इस पेस्ट को एक कटोरी में निकाल लें।
- अब अपने स्वाद के अनुसार नमक मिलाएं।
लहसुन और इमली की चटनी तैयार है। इसे रोटी-सब्जी के साथ सर्व करेँ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।