सिर्फ 4 चीज़ों से घर पर बनाएं इंस्टेंट नारियल की बर्फी, दिवाली के लिए है आसान रेसिपी

दिवाली का समय आ गया है और इस समय मिठाइयां और पकवानों का घरों में बनना आम होता है। पर कई लोग समय के आभाव में तो कई लोग झंझट से बचने के लिए बाहर से ये सब खरीदना पसंद करते हैं। पर दिवाली के मौके पर कुछ घर पर नहीं बना हो तो मज़ा नहीं आता है। ऐसे में क्यों न हम कोई ऐसी मिठाई बनाएं जो झटपट कम सामान में बन जाए और उसका स्वाद भी लाजवाब हो?
हम आपको आज बताने जा रहे हैं इंस्टेंट कोकोनट बर्फी की रेसिपी जिसके लिए आपको सिर्फ 4 ही इंग्रीडियंट्स की जरूरत होगी।
इंस्टेंट कोकोनट बर्फी Recipe Card
इस बर्फी की रेसिपी को आप झटपट बना सकते हैं और इसे किसी भी शेप और साइज में बनाया जा सकता है।
Ingredients
- 150 ग्राम ग्रेट किया हुआ सूखा नारियल
- 200 ग्राम कंडेंस मिल्क
- 1/4 चम्मच इलाइची पाउडर
- 1 चम्मच घी
Step
- Step 1:
एक नॉन स्टिक पैन को धीमी आंच पर गर्म करें और उसमें कंडेंस मिल्क डालें। इसके बाद हमारे पास जितना नारियल है उसका आधा इसमें डालकर मिलाएं।
- Step 2:
एक साथ अगर आप पूरा नारियल डाल देंगे तो ये चिपक जाएगा और अच्छे से मिक्स नहीं होगा इसलिए थोड़ा-थोड़ा करके डालें।
- Step 3:
जब पूरा नारियल डल जाए और कंडेंस मिल्क के साथ अच्छे से मिक्स हो जाए तो गैस का फ्लेम बंद कर इसमें इलाइची का पाउडर छिड़क दें।
- Step 4:
अब एक स्टील की गहरी प्लेट या केक टिन को घी या मक्खन से ग्रीस कर नारियल वाला मिक्सचर उसमें अच्छे से फैला लें।
- Step 5:
ध्यान ये रखना है कि जब तक ये गर्म हो उतनी देर में ही इसे फैला लिया जाए। ये सेट होने के लिए 15-20 मिनट लेता है इसलिए आप जितनी जल्दी इसे बर्तन में फैलाकर लेवल करेंगे उतना अच्छा होगा।
- Step 6:
ऊपरी सतह को किसी ग्लास या कटोरी की मदद से लेवल कर लें। आप चाहें तो बेलन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
- Step 7:
10-15 मिनट बाद जब ये सेट हो जाएगी तो इसे मनचाहे शेप में काटकर ड्राई फ्रूट्स के साथ सर्व करें। ये रेसिपी जरूर ट्राई करें और अपने सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।