Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:37 AM IST

जब शाहरुख खान ने एक सीन की शूटिंग से पहले जमकर पी थी शराब, एक्टिंग देखकर डायरेक्टर भी रह गए थे हैरान

शाहरुख खान किसी भी रोल को पूरी शिद्दत से निभाते हैं। फिल्म 'देवदास' के एक सीन में जान डालने के लिए और उसे परफेक्ट बनाने के लिए शाहरुख ने कुछ ऐसा किया कि डायरेक्टर भी हैरान रह गए।
Updated:- 2024-04-16, 18:15 IST
Shahrukh Khan and Sanjay Leela Bhansali films

 शाहरुख खान की एक्टिंग का भला कौन मुरीद नहीं है। वह हर किरदार को इतनी शिद्दत से निभाते हैं कि देखकर ऐसा लगता है कि उनके अलावा वह रोल कोई और कर ही नहीं कर सकता था। 30 साल से ज्यादा का वक्त किंग खान इंडस्ट्री में बिता चुके हैं और इस दौरान, उन्होंने एक से बढ़कर एक रोल प्ले किए हैं। रोमांस हो, गुस्सा हो, प्यार हो, नाराजगी हो या नफरत, शाहरुख, हर इमोशन को बखूबी परदे पर उतारते हैं और ऑडियन्स का दिल जीत लेते हैं। बेशक, इसके लिए वह कड़ी मेहनत भी करते हैं।  'देवदास', शाहरुख की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस रोल में उन्होंने जान डाल दी थी और हर एक डायलॉग इतनी खूबसूरती से बोला था कि हम सभी एक बार फिर उनके फैन बन गए थे लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म  'देवदास' के एक सीन के लिए शाहरुख ने जमकर शराब पी थी। कौन-सा था यह सीन और क्या है इससे जुड़ा दिलचस्प किस्सा, चलिए आपको बताते हैं।

फिल्म 'देवदास' के एक सीन के लिए शाहरुख खान ने पी थी शराब

srk in film devdas

फिल्म 'देवदास' 2002 में रिलीज हुई थी। इसमें शाहरुख ने देवदास, माधुरी दीक्षित ने चंद्रमुखी और ऐश्वर्या राय ने पारो का रोल प्ले किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में शाहरुख और ऐश्वर्या की केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आई थी। वहीं, अपनी मोहब्बत से अलग होने के दर्द को अपनी आंखों और अभिनय के जरिए शाहरुख ने जिस तरह परदे पर उतारा था,  वह भी देखने काबिल था। फिल्म के एक सीन को शाहरुख कई रीटेक के बाद भी ठीक से नहीं निभा पा रहे थे। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान, दोनों ही कन्विन्स नहीं थे। इस सीन में शाहरुख को कुछ इस तरह अभिनय करना था जैसे उन्होंने बहुत शराब पी रखी है। आखिरकार, शाहरुख ने फैसला लिया कि वह इस सीन को शराब पीकर ही करेंगे। "कौन कमबख्त बर्दाश्त करने के लिए पीता है...हम तो पीतै हैं कि यहां बैठ सकें...तुम्हें देख सकें...।" शाहरुख ने इस तरह से इस डायलॉग को डिलीवर किया कि देखने वाले देखते ही रह गए। संजय लीला भंसाली भी उनकी परफेक्शन देखकर हैरान रह गए।

अपने किरदार में जान डाल देते हैं शाहरुख खान

srk drank alcohol in film devdas

शाहरुख खान अपने सभी किरदारों में जान डाल देते हैं। फिल्म 'देवदास' में उनके को-स्टार टीकू तलसानिया ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था, "शाहरुख बहुत कमाल के एक्टर हैं। वह जीनियस हैं और अपने किरदारों  को परफेक्शन से निभाने के लिए खूब मेहनत करते हैं। देवदास के कुछ सीन्स को बखूबी निभाने के लिए, वह रम पिया करते थे ताकि उनकी एक्टिंग में रियलिटी नजर आ सके।"

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान की 'ओम शांति ओम' के गाने में इकट्ठे हुए थे बॉलीवुड के सभी सितारे, फिर क्यों आमिर खान ने कर दिया था मना?

 

आपको शाहरुख खान की कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें-  एक जैसे म्यूजिक ट्यून पर रिकॉर्ड किए गए हैं बॉलीवुड के ये 10 सदाबहार गाने

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।