करवा चौथ का व्रत इस साल 1 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। इसे लेकर महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं और यह व्रत पूरे दिन निर्जला रहकर किया जाता है।
फिर रात को चंद्रमा को देखकर पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोला जाता है। करवा चौथ के दिन, विवाहित महिलाएं 16 श्रृंगार करके पूरे दिन व्रत रखती है और रात में चंद्रमा निकलने के बाद पूजा करती हैं।
पूरे दिन आप पूजा-पाठ करके बोर न हो जाएं, इसलिए हम आपके लिए बॉलीवुड के कुछ खास गाने लेकर आए हैं। आप करवाचौथ के दिन इन गानों को सुनकर अपना मन बहला सकती हैं।
ऐसा इसलिए क्योंकि जिस दिन व्रत रखा होता है, उस दिन महिलाओं को ऐसा लगता है, जैसे दिन काफी बड़ा हो गया है। इसलिए आप इन गानों की मदद से अपना मनोरंजन कर सकती हैं।
आशा भोसले की आवाज में, फिल्म – सौदागर (1973) का यह गाना करवाचौथ के लिए बेस्ट है। इस गाने को घर में बजाने के बाद आपका मन जोश से भर जाएगा। क्योंकि इस दिन आपको व्रत रखना है, आप जितना जोश वाला गाना सुनेंगी, उतना आपको अच्छा लगेगा।
साल 1993 में आई फिल्म आशिक आवारा का गाना चांद और पिया करवाचौथ के लिए सबसे बेस्ट है। चांद का बेसब्री से इंतजार कर रही महिलाएं इस गाने को सुनकर अपना मन बहला सकती हैं।
इस गाने में ममता कुलकर्णी अपने पति और चांद का इंतजार करते हुए नजर आ रही हैं। साथ सैफ अली खान इसमें लीड रोल में है।
बेस्ट गानों की बात हो और इस गाने का नाम लिस्ट में ना आए, ऐसा कैसे हो सकता है। 1999 में आई फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का सुपरहिट गाना ‘चांद छुपा बादल में’ करवाचौथ के लिए सबसे बेस्ट है।
इसे भी पढ़ें- Bollywood के वो 5 Remake Songs, जिसे जनता ने नहीं किया एक्सेप्ट
आपने 'कभी खुशी, कभी गम' फिल्म देखी हो या फिर नहीं, लेकिन ये गाना तो आपने जरूर सुना होगा। इस गाने को करवाचौथ के थीम पर शूट किया गया था।
इस गाने में काजोल-शाहरुख खान के साथ करीना कपूर और ऋतिक रोशन लीड रोल में थे। इस गाने का करवाचौथ पर खास महत्व भी इसलिए भी है क्योंकि गाने के लिरिक्स श्रृंगार बेस्ड है।
इसके सिवा आप 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का घर आजा परदेसी (Ghar Aaja Pardesi) गाना भी करवाचौथ पर सुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- बी-टाउन के इन 6 सितारों के पास है खुद का रेस्टोरेंट
रब ने बना दी जोड़ी फिल्म का गाना- तुझमें रब दिखता है भी करवाचौथ के लिए बेस्ट है। अनुष्का और शाहरुख इस फिल्म में लीड रोल में नजर आए थे।
गली में आज चांद निकला गाना भी आप करवाचौथ के दिन सुन सकती हैं। (दिवाली पर रंग जमाएंगे ये खास गाने)
मेरा माही बड़ा सोना है गाना भी करवाचौथ के लिए बेस्ट चॉइस है। (इंस्टाग्राम पर बनाती हैं रील्स, तो इन टिप्स और ट्रिक्स को जरूर करें फॉलो)
साजन तुमसे प्यार की लड़ाई में गाना भी आप करवाचौथ पर सुन सकती हैं।
साथ ही, अगर आपको करवाचौथ के दिन अपने पति को शादी की कसमें याद दिलाने का इरादा है, तो आप साल 2002 में आई फिल्म राज का गाना, जो भी कसमें खाई थी (Jo Bhi Kasmein Khai Thi) भी सुन सकती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।