बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हमेशा अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में छाई रहती हैं। इसी वजह से वो जब भी बर्डे पर्दे पर कोई मूवी के साथ आती हैं, तो इसे देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री होते हैं। इस बार भी वो अपनी नई मूवी 'द बकिंघम मर्डर्स' के बीच आ गए हैं। यह मूवी 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। यह फिल्म क्राइम-थ्रिलर स्टोरी पर बेस्ड है। इसके अलावा करीना कपूर की ऐसी और भी मूवी है, जो जबरदस्त रही हैं। इन्हें देखकर आप भी तारीफ करते नहीं थकेंगे। चलिए बताते हैं कौन सी हैं, वो फिल्में जिसे आप दोबारा देख सकते हैं।
जब वी मेट का नाम सुनकर आज भी ट्रेन और गीत की बाते याद आ जाती हैं। इस फिल्म में करीना कपूर की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था। हर कोई उनकी तरह बात करने लगा था। साथ ही, लड़कियों ने उनके जैसे कपड़ों को भी स्टाइल करना शुरू कर दिया था। यह फिल्म भले ही साल 2007 मे आई थी। लेकिन आज भी लोगों को यह मूवी देखना काफी पसंद है।
कॉमेडी से भरी इस फिल्म में सिर्फ आमिर खान ही नहीं, बल्कि करीना कपूर भी मजेदार रोल में नजर आईं थी। इसमें उन्होंने एक डॉक्टर का किरदार निभाया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इस तरह की एक्टिंग भी उनके ऊपर अच्छी लग रही थी। इसी वजह से आज भी लोग इस मूवी को देखना पसंद करते हैं। यह मूवी साल 2009 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जाकर देख सकते हैं।
करीना कपूर के करियर की एक मूवी में से सिंघम रिटर्न्स भी है। इससे पहले वो सिंघम में दिखाई दी थी। यह मूवी साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में करीना कपूर खान और अजय देगवन की जोड़ी दिखाई दी थी। इस फिल्म में करीना कपूर कॉमेडी के साथ-साथ एक्शन करती हुई भी नजर आईं थी। इस मूवी उनके फैंस ने काफी प्यार दिया है। इस फिल्म को आप भी दोबारा जाकर देख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: साल 2024 में रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में, अभी से फैन्स कर रहे हैं इंतजार
यह विडियो भी देखें
साल 2006 में रिलीज होने वाली फिल्म ओमकारा भी करीना कपूर के करियर की बेस्ट फिल्म रही है। इस फिल्म में अजय देवगन, सैफ अली खान और विवेक ओबरॉय जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। आप अगर देखना चाहते हैं, तो इसे भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: साल के आखिरी वीकेंड पर देखें ये खास फिल्में, पुरानी यादें हो जाएंगी ताजा
करीना कपूर एक बार फिर थ्रिलर मूवी के साथ आ गए हैं। आप भी उनकी मूवी को जाकर एन्जॉय कर सकते हैं। साथ ही, एक्टिंग कैसी लगी इसे भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram/ Amazon/ IMDB
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।