Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:23 AM IST

Birthday Special: ये हैं करीना की 5 सबसे बेहतरीन फिल्में

Best Films of Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपना 43वां बर्थडे आज मना रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनकी 5 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं।   
Updated:- 2023-09-21, 19:49 IST
kareena Kapoor khan films

Best Films of Kareena Kapoor Khan: आज यानी 21 सितंबर को करीना अपने परिवार के साथ अपना 43वां बर्थडे मना रही हैं। खैर उन्हें देखकर कहना मुश्किल हो सकता है कि वह 43 साल की हैं। एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैहैं। आज हम उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनकी  5 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं। इसे  शायद आपने कभी ना कभी जरूर देखा होगा।

जब वी मेट (Jab We Met)

26 अक्टूबर2007 में रिलीज हुई फिल्म जब वी मेट तो आपको याद ही होगा। करीना कपूर की इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस फिल्म में उन्हें शाहिद कपूर के साथ देखा गया था। करीना ने इस फिल्म में गीत का किरदार निभाया था। उनकी इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 

चमेली (Chameli) 

 

साल 2004 में रिलीज हुई करीना कपूर की फिल्म चमेली दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। करीना की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब  पसंद किया गया था। चमेली में एक्ट्रेस ने वेश्या का किरदार निभाया था। हालांकि, उनके रोल को करना सभी के बस की बात नहीं थी। यह कारण था कि उनकी इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। 

ओमकारा (Omkara)

 

फिल्म ओमकारा में करीना कपूर का अभिनय काफी शानदार था। इस फिल्म में उन्होंने अजय देवगन के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म में उनके साथ कई बड़े कलाकार भी शामिल थे। इस  फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में अभिनेत्री की एक्टिंग को दर्शकों से सराहना मिली थी। 

इसे भी पढ़ें: Kareena Kapoor Khan के जीवन से जुड़े कुछ अमेजिंग फैक्ट्स

तलाश (Talaash) 

 

फिल्म तलाश में करीना कपूर आमिर खान के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म को बड़े पर्दे पर काफी ज्यादा पसंद किया था। इतना ही नहीं, दर्शकों को अपने अभिनय से करीना ने इतना खुश किया था कि इस फिल्म के लिए उन्हें स्टारडस्ट परफॉर्मर ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी मिला था। 

इसे भी पढ़ें: Birthday Special: जानिए करीना कपूर के जीवन से जुड़े कुछ अमेजिंग फैक्ट्स

3 इडियट्स (3 Idiots)

 

आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म में करीना कपूर के किरदार को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। एक जमाने में आमिर खान और करीना कपूर की जोड़ी को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते थे। 

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

 

 

image credit: herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।