दिसंबर 2026 में दिखेगा पा. रंजीत की फ‍िल्‍म का जबरदस्‍त एक्शन, जानिए 'वेट्टुवम' में पंकज त्रिपाठी का क्या है रोल?

साल 2026 में पां. रंजीत की फ‍िल्‍म 'वेट्टुवम' रि‍लीज हो सकती है। इस फ‍िल्‍म में बॉलीवुड के शानदार अभि‍नेता पंकज त्र‍िपाठी का भी खास रोल रहने वाला है।
Updated:- 2026-09-19, 11:33 IST
vettuvam film story and pankaj tripathi role

साल 2026 में कई बड़ी फिल्मों को लेकर पहले से ही चर्चा है। इसी लिस्ट में पा. रंजीत की पैन इंडिया फिल्म 'वेट्टुवम' का नाम भी शामिल है। फिल्म का ऐलान इसकी पहली झलक के साथ कर दिया गया था। इस फिल्म की चर्चा खूब हो रही है। इसकी एक खास बात पंकज त्रिपाठी से भी जुड़ी है। वह फिल्म में सिर्फ कलाकार के तौर पर नहीं बल्कि इसके हिंदी इंट्रोडक्शन वीडियो को अपनी आवाज भी दे रहे हैं।

फिल्म की कहानी जमीन पर कब्जे और अलग-अलग गुटों के बीच चलने वाली लड़ाई के आसपास घूमती हुई दिखाई देगी। अब दिसंबर 2026 में यह फिल्म किस अंदाज में दर्शकों के सामने आएगी और पंकज त्रिपाठी का इसमें क्या खास कनेक्शन है, इसे हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

कैसे तैयार की गई है फिल्म 'वेट्टुवम'?

आपको बता दें कि फिल्म में होने वाली लड़ाइयों को पुराने समय में भारत में इस्तेमाल की जाने वाली पारंपरिक युद्ध तकनीकों के आधार पर तैयार किया गया है। यही बात इसे बाकी एक्शन फिल्मों से अलग अंदाज देने वाली है।

vettuvvam

Image Credit- Instagram

पंकज त्रिपाठी का क्या है 'वेट्टुवम' में रोल?

फिल्म 'वेट्टुवम' में पंकज त्रिपाठी का रोल बहुत ही खास है। वह इस फिल्म में नरेटर (कहानी सुनाने वाले) की भूमिका निभा रहे हैं। इसका मतलब यह है कि हिंदी दर्शकों के लिए फिल्म के इंट्रोडक्शन वीडियो में पंकज त्रिपाठी अपनी जानी-पहचानी और दमदार आवाज में कहानी की पूरी दुनिया समझाते नजर आएंगे। दो दिन पहले जो वीडियो सामने आया था, उसमें भी उन्होंने ही अपनी आवाज में यह बताया था कि कैसे इस फिल्म की कहानी अतीत, वर्तमान और भविष्य के इर्द-गिर्द घूमती है।

यह भी पढ़ें- Om Ka Hari Review: पिता-पुत्र के रिश्ते की उलझी डोर और अनकहे जज्बातों की कहानी, आपको अपनी सी लगेगी यह फिल्म

अलग-अलग भाषाओं में अलग आवाज

'वेट्टुवम' को पैन इंडिया फिल्म के तौर पर रिलीज किया जा रहा है। इसलिए इसके इंट्रोडक्शन वीडियो को अलग-अलग भाषाओं में भी तैयार किया गया था।

  • हिंदी: पंकज त्रिपाठी
  • तमिल: पा. रंजीत
  • तेलुगु: राणा दग्गुबाती
  • कन्नड़: किच्चा सुदीप
  • मलयालम: सौबिन शाहिर

इससे फिल्म की शुरुआती झलक अलग-अलग भाषाओं के जरिए दर्शकों तक पहुंचाई गई थी।

vettuvvam (1)

Image Credit- IMDb

क्या है फिल्म 'वेट्टुवम' की कहानी?

यह फिल्म जमीन पर कब्जा और अपना दबदबा बनाने के लिए अलग-अलग गुटों के बीच होने वाली खूनी लड़ाई की कहानी है। फिल्म के टीजर या इंट्रोडक्शन वीडियो में भी इसी भिड़ंत की झलक देखने को मिली थी। इस पूरी लड़ाई और वर्चस्व की जंग को ही 'वेट्टुवम' नाम दिया गया है। इसकी कहानी सिर्फ आज के समय की नहीं है बल्कि इसमें यह भी दिखाया गया है कि कैसे पुरानी घटनाएं आज के समय को और आगे आने वाले भविष्य पर असर डालती है। यानी पुराने समय की गलतियां या दुश्मनी आगे चलकर बड़ी मुसीबत बन जाती हैं।

यह भी पढ़ें- 'रामायण' के गाने 'जय जय राम' की रिकॉर्डिंग में खो गए थे Arijit Singh, लेने पड़े थे 200 टेक

पुराने भारत के तरीकों से होगा धमाकेदार एक्शन

इस फिल्म में आपको कोई आम फाइटिंग या एक्शन देखने को नहीं मिलेगा। इसमें पुराने भारत की पारंपरिक युद्ध कला और तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। यह एक्शन बिल्कुल असली और दमदार लगेगा।

फिल्म में क्या-क्या खास होगा?

जब आप इस फिल्म को दिसंबर में रिलीज होने के बाद देखेंगी, तो ये चीजें देखने को मिलेंगी। जैसे-

  • अलग-अलग गुटों के बीच जबरदस्त तनातन
  • जमीन और पावर के लिए खूनी संघर्ष
  • पुराने जमाने के हथियारों और युद्ध कला पर एक्शन
  • अतीत, वर्तमान और भविष्य से जुड़ी उलझी हुई कहानी
  • कलाकारों की खतरनाक एक्शन ट्रेनिंग
  • कई भाषाओं में फिल्म की पहली झलक

फिल्म 'वेट्टुवम' में कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे?

'वेट्टुवम' में बॉलीवुड के शानदार एक्टर पंकज त्रिपाठी के अलावा कई जाने-माने चेहरे हैं। फिल्म में आर्या, शोभिता धूलिपाला, गुरु सोमासुंदरम, वी. आर. दिनेश, कलैयारासन, माइम गोपी, शबीर कल्लाराक्कल, जॉन विजय, साई धीना और प्रकाश जैसे कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म को पा. रंजीत डायरेक्ट कर रहे हैं और कहानी भी उन्होंने ही लिखी है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

'वेट्टुवम' की पक्की तारीख अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इतनी जानकारी दे दी गई है कि फिल्म 'वेट्टुवम' दिसंबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- IMdb

FAQ
'वेट्टुवम' शब्द का अर्थ क्या है?
तमिल भाषा में 'वेट्टुवम' का मतलब काटना, शिकार करना या हमला करना होता है। यह नाम फिल्म में जमीन और वर्चस्व के लिए होने वाले खूनी संघर्ष को दर्शाता है।
पा. रंजीत की फिल्मों की क्या खासियत होती है?
पा. रंजीत अपनी फिल्मों में मनोरंजन के साथ-साथ समाज के जमीनी मुद्दों, अधिकारों की लड़ाई और सामाजिक बदलाव की गहरी कहानी दिखाने के लिए जाने जाते हैं।
'वेट्टुवम' कौन-कौन सी भाषाओं में रिलीज होगी?
यह एक पैन-इंडिया फिल्म है। इसलिए इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित कई प्रमुख भारतीय भाषाओं में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।