Fri Sep 18, 2026 | Updated 07:25 PM IST

Om Ka Hari Review: पिता-पुत्र के रिश्ते की उलझी डोर और अनकहे जज्बातों की कहानी, आपको अपनी सी लगेगी यह फिल्म

रघुबीर यादव, सोनी राजदान और अंशुमन झा स्टारर फिल्म 'ओम का हरि' आज 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह एक बेहद सादगी भरी पारिवारिक कहानी है। अगर आप इस फिल्म को देखने की प्लानिंग कर रही हैं, तो पहले इसका रिव्यू जान लीजिए।
Updated:- 2026-09-18, 17:16 IST
om ka hari review raghubir yadav anshuman jha movie

मां और बेटे के रिश्ते के बारे में तो अक्सर बात की जाती है, लेकिन पिता और बेटे के रिश्ते के बारे में चर्चा जरा कम ही होती है। इस रिश्ते में भी जज्बात होते हैं, उम्मीदें होती हैं, शिकायते होती हैं, झगड़े होते हैं, लेकिन यह रिश्ता भी कम खूबसूरत नहीं होता है। खासकर, छोटे शहरों और मध्यमवर्गीय परिवारों में इस रिश्ते का फ्लेवर कुछ अलग होता है। यहां अक्सर आपको पिता और पुत्र के बीच अपेक्षाओं की ऊंची दीवार देखने को मिलेगी, लेकिन पल भर का प्यार उस दीवार को गिराने के लिए काफी होता है। ऐसी ही कहानी को परदे पर उतारा है फिल्म 'ओम का हरि' ने। आज के वक्त में कई ओटीटी सीरीज और फिल्में ये साबित कर चुकी हैं कि आज भी कंटेट ही असली किंग हैं और यह फिल्म भी कुछ ऐसा ही कर रही है। ओटीटी पर 'ये मेरी फैमिली, 'पंचायत' और 'गुल्लक' जैसी पारिवारिक वेब सीरीज ऑडियंस को पिछले कुछ वक्त में काफी पसंद आई हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या इसी तर्ज पर बनी यह फिल्म भी बड़े पर्दे पर ऐसा ही जादू चला पाती है? चलिए हम आपको बताते हैं कि हमारी तरफ से फिल्म का क्या रिव्यू है?

'ओम का हरि' स्टारकास्ट

प्रमुख कलाकार रघुबीर यादव, अंशुमन झा, सोनी राजदान, समझा सुदीक्षा और आयशा कपूर
डायरेक्टर हरीश व्यास
ड्यूरेशन 117 मिनट
जॉनर कॉमेडी और फैमिली ड्राम
रिलीज डेट 18 सितंबर

Om Ka Hari Movie Rewview

'ओम का हरि' की कहानी क्या है?

'ओम का हरि' की कहानी भोपाल के शर्मा परिवार के हरि प्रसाद शर्मा और उनके बेटे ओम के इर्द-गिर्द घूमती है।

  • हरि प्रसाद शर्मा (रघुबीर यादव) अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा परिवार और अपने बच्चों को आगे बढ़ाने और उनकी जिंदगी को संवारने में लगा देते हैं। हरि प्रसाद एक सरकारी नौकरी में थे और रिटायर होने के बाद भजन का काम करते हैं।
  • एक दिन वह भजत गाते हुए बेहोश हो जाते हैं और उन्हें लगता कि अब उनके पास ज्यादा वक्त नहीं बचा है। उन्हें लगने लगता है कि अब उनका आखिरी वक्त आ गया है और उन्हें यह आखिरी वक्त वाराणसी में बिताना चाहिए। यही से कहानी के प्लॉट में बदलाव शुरू होता है।
  • हरि प्रसाद के दो बच्चे हैं बेटी गुड्डी (समता सुदीक्षा) और बेटा ओम (अंशुमन झा)। उनकी पत्नी सरोज (सोनी राजदान) गृहणी हैं।
  • ओम और हरि के बीच का रिश्ता कुछ खास अच्छा नहीं है, क्योंकि हरि को लगता है कि ओम जिंदगी में उनके मन मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाया है या जो मुकाम उसे हासिल करना चाहिए था, वो नहीं कर पाया है।
  • वहीं ओम को लगता है कि उसके पिता ने कभी उसकी भावनाओं और जिंदगी के लिए उसके नजरिये को समझने की कोशिश ही नहीं की और जिंदगी भर उसके साथ सख्ती की और नाराजगी दिखाई।
  • पिता की डांट से परेशान ओम अपनी पत्नी प्रिया (आयशा कपूर) के साथ अलग घर में रहता है, लेकिन जब उसके पिता वाराणसी जाने की बात कहते हैं, तो वो उन्हें अकेला नहीं छोड़ता है और उनके साथ चलता है, यही से कहानी बदल जाती है। भोपाल से वाराणसी जाने के इस सिर्फ में पिता और पुत्र के रिश्ते की कई पुरानी गांठे सुलझ जाती हैं।

 om ka hari movie

कैसा है अभिनय?

फिल्म 'ओम का हरि' में सभी स्टार्स ने बहुत सधी हुई एक्टिंग की है और अपना रोल पूरी शिद्दत से निभाया है। रघुबीर यादव, पिता और अंशुमन झा, बेटे के रोल में जच रहे हैं। पूरी कहानी में कई और ऐसे कलाकार हैं, जिनका रोल छोटा है, लेकिन गहरा प्रभाव छोड़ता है। रघुबीर यादव इस फिल्म की जान हैं, वहींं सोनी राजदान और अंशुमन झा भी उनका बखूबी साथ दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Daayra X Review: करीना-पृथ्वीराज की फिल्म देखकर क्या बोले दर्शक? टिकट बुक करने से पहले पढ़ें ये 5 Tweets

Om Ka Hari देखें या नहीं देखें?

अगर आपको हल्की-फुल्की पारिवारिक फिल्में देखना पसंद हैं, तो इसे पूरे परिवार के साथ जरूर देखें। हमारी तरफ से फिल्म को 3 स्टार्स।


यह भी पढ़ें- Vibe Review: कुणाल खेमू की कॉमेडी फिल्म दमदार या बेकार, जानें फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने क्या कहा?

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।