Thu Sep 17, 2026 | Updated 09:11 PM IST

'रामायण' के गाने 'जय जय राम' की रिकॉर्डिंग में खो गए थे Arijit Singh, लेने पड़े थे 200 टेक

रणबीर कपूर की 'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने में अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है। क्या आपको पता है कि इस गाने की रिकॉर्डिंग में अरिजीत ने लगभग 200 टेक लिए थे।
Updated:- 2026-09-17, 19:30 IST
arijit singh took nearly 200 takes for ranbir kapoor ramayana song jai jai ram reports

रणबीर कपूर की 'रामायण' इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म के ट्रेलर को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन हाल ही में जब फिल्म का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज हुआ, तो फैंस को यह बहुत पसंद आया। गाने को काफी भव्य तरीके से फिल्माया गया है और अरिजीत सिंह व श्रेया घोषाल की भक्तिमय आवाज ऑडियंस को सीधे इस गाने से जोड़ देती है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। इसकी रिकॉर्डिंग को लेकर बहुत ही दिलचस्प जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि अरिजीत सिंह ने इस गाने के लिए लगभग 200 टेक लिए थे। चलिए जानते हैं पूरी बात।

'जय जय राम' की रिकॉर्डिंग के लिए अरिजीत सिंह को लेने पड़े थे 200 टेक

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस गाने की रिकॉर्डिंग के लिए अरिजीत सिंह को 200 से ज्यादा टेक लेने पड़े थे। वह गाने की रिकॉर्डिंग के समय इसके भाव में इस कदर डूब गए थे कि एक के बाद एक टेक दिए जा रहे थे और उन्हें रिकॉर्ड करते समय कुल 200 से ज़्यादा बार टेक लेने पड़े थे। फिल्म से जुड़े एक सोर्स का कहना है कि अरिजीत सिंह गाने के हर शब्द और हर टेक को पूरी तरह महसूस कर रहे थे और वह उस भक्ति भावना में खो गए थे। वह गाने की आत्मा से जुड़ने की कोशिश कर रहे थे और आखिर में उन्होंने ऐसा ही किया। बता दें कि इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसे यूट्यूब पर तीन दिनों में ही 36 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना 14 सितंबर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर रिलीज किया गया था।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by The World Of Ramayana (@worldoframayana)

'जय जय राम' सॉन्ग क्रेडिट

  • सिंगर- अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल
  • म्यूजिक- ए.आर. रहमान
  • लिरिक्स- कुमार विश्वास

ramayana first song

यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, राम-सीता की झलक देख फैंस बोले- ये दिव्य अनुभव है

'रामायण' की स्टारकास्ट

नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर काफी बज है। इस फिल्म के एक-एक पात्र की कास्टिंग बहुत सोच-समझकर की गई है। इस फिल्म का पहला भाग दिवाली, 2026 पर रिलीज होगा।

रणबीर कपूर राम
साईं पल्लवी सीता
रवि दुबे लक्ष्मण
अरुण गोविल राजा दशरथ
यश रावण
लारा दत्ता  कैकेयी
रकुलप्रीत सिंह  शूर्पनखा
 सनी देओल  हनुमान
 आदिनाथ कोठारे  भरत

यह भी पढ़ें- 'रामायण' का पहला गाना गणेश चतुर्थी पर हुआ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज में गूंजा 'जय जय राम'

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

FAQ
नितेश तिवारी की 'रामायण' का बजट कितना है?
नितेश तिवारी की रामायण का बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है।
क्या रामायण के पहले भाग में सनी देओल नजर आएंगे?
सनी देओल, रामायण में हनुमान की भूमिका में हैं। हालांकि, बताया जा रहा है कि पहले पार्ट में उनका ज्यादा रोल नहीं होगा।
रामायण का दूसरा पार्ट कब रिलीज होगा?
रामायण का दूसरा पार्ट अगले साल 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।