Animal: रिलीज से पहले बॉबी देओल ने शेयर की BTS फोटो, जानें फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' का इंतजार दर्शक ब्रेसबी से कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि अब तक की सबसे धमाकेदार फिल्म साल के अंत में रिलीज होने वाली हैं। रणबीर कपूर के फैंस उनके इस फिल्म का इंतजार ब्रेसबी से कर रहे हैं। खैर फिल्म के रिलीज से पहले बॉबी देओल ने कुछ तस्वीरें शेयर करके दर्शकों को और भी एक्साइटेड कर दिया है।
बॉबी देओल ने शेयर की फिल्म की अनसीन तस्वीर
View this post on Instagram
बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक तस्वीरे शेयर की है। जो कि इस खास फिल्म की एक BTS फोटो है, इस तस्वीर में बॉबी देओल और रणबीर कपूर बिना शर्ट के नजर आ रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह तस्वीर एक्शन सीन के दौरान की है। वहीं अब फैंस उनके इस तस्वीर को देखने के बाद और भी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
फिल्म का सेट तैयार करना नहीं था आसान
View this post on Instagram
वहीं इस फिल्म की बात करें तो फिल्म की सेट की भी जमकर तारीफ हो रही हैं। इस फिल्म के सेट को और प्रॉप डिजाइनिंग की जिम्मेदारी सुरेश को दिया गया था। सुरेश ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि इस फिल्म को बनाने में किन चीजों को लेकर काफी दिक्कत हुई थी। संदीप रेड्डी ने जब उन्हे पूरी कहानी बताई तब ही वह समझ गए थे कि यह फिल्म काफी खास होने वाली हैं।
इसे भी पढ़ेंः Animal Trailer: कभी नहीं देखा होगा रणबीर कपूर का ऐसा अवतार, एनिमल के ट्रेलर में अलग हैं ये 5 बातें
सीक्वेंस से लेकर बैकग्राउंड तक सबकुछ है खास
View this post on Instagram
फिल्म में सीक्वेंस से लेकर बैकग्राउंड में खड़े लोगों ने मास्क पहन रखा है। ऐसे इसलिए क्योंकि संदीप रेड्डी यह नहीं चाहते थे कि दर्शक अपने अपने सब्जेक्ट से डायवर्ट हो। उन्होंने इस फिल्म में हर एक छोटी चीज का खास तरीके से ध्यान रखा है। इस फिल्म का ट्रेलर 23 नवंबर को रिलीज हुआ था। वहीं अब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है।
इसे भी पढ़ेंः December Release 2023: शाहरुख खान की डंकी समेत ये धमाकेदार फिल्में हो रही हैं दिसंबर में रिलीज
कितनी हुई एडवांस बुकिंग
View this post on Instagram
रिलीज से पहले ही फिल्म की बुकिंग शुरु हो चुकी हैं। अब तक फिल्म ने एडवांस बुकिंग से लगभग 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म में मुख्य किरदार रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल निभाते हुए नजर आने वाले हैं। वहीं इस फिल्म को बनाने का पूरा केडिट संदीप रेड्डी वांगा को जाता है। उन्होंने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत किया है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।