क्या बनेगी शाहरुख खान की Om Shanti Om Sequel 2? लेखक मयूर पुरी ने बताई पूरी बात, बोले- 300 करोड़ की होगी ओपनिंग

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ओम शांति ओम' आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल है। 9 नवंबर 2007 को रिलीज हुई इस फिल्म को 19 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म के गाने, डायलॉग और इसकी कहानी आज भी दर्शकों को याद हैं। ऐसे में इसके सीक्वल यानी ओम शांति ओम 2 को लेकर फैंस के मन में कई सवाल हैं। क्या एक बार फिर शाह रुख खान बड़े पर्दे पर ओम कपूर बनकर लौटेंगे? क्या फराह खान इस फिल्म का दूसरा पार्ट बनाएंगी?
फिलहाल Om Shanti Om फिल्म के सीक्वल को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन इसके लेखक मयूर पुरी ने हाल ही में इस पर अपनी बात रखी है। उन्होंने फिल्म के दूसरे पार्ट की कमाई से लेकर इसकी कहानी को दोबारा बनाने की मुश्किल तक पर खुलकर बात की है। आइए इसके बारे में जानते हैं-
-1794289137313.webp)
image credit- imdb
क्या सच में बनने वाली है ओम शांति ओम 2?
ओम शांति ओम के 19 साल पूरे होने के साथ ही इसके दूसरे पार्ट की चर्चा भी तेज हो गई है। हालांकि, डायरेक्टर फराह खान ने अभी तक फिल्म के सीक्वल को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है। इसी बीच फिल्म के लेखक मयूर पुरी ने जूम के साथ बातचीत में इस बारे में अपनी राय बताई है। मयूर का कहना है कि अगर इस फिल्म का सीक्वल बनता है, तो यह शाह रुख खान, फराह खान और फिल्म बनाने वालों के लिए काफी अच्छा प्रोजेक्ट हो सकता है। लेकिन खुद मयूर इस फिल्म को दोबारा बनाने को लेकर थोड़े डरे हुए हैं। उनके मुताबिक, पहली फिल्म जैसी बात दोबारा लाना आसान नहीं होगा।
यह भी पढ़ें- Vivek Oberoi ने क्यों ठुकराया था 'ओम शांति ओम का ऑफर'? 17 साल बाद किया खुलासा
ओम शांति ओम 2 की ओपनिंग हो सकती है 300 करोड़
मयूर पुरी ने सीक्वल की कमाई को लेकर भी बड़ी बात कही है। उनका कहना है कि अगर ओम शांति ओम 2 बनती है, तो इसकी शुरुआत बहुत शानदार हो सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्म के सामने 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग के रिकॉर्ड की बात करना भी कम होगा। अगर शाहरुख खान इस फिल्म में काम करते हैं और फराह खान इसे डायरेक्ट करती हैं, तो सीक्वल की ओपनिंग 300 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।
नानी की पंजीरी से की ओम शांति ओम फिल्म की तुलना
मयूर पुरी ने अपनी बात समझाने के लिए नानी के हाथ की पंजीरी का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि घर में नानी जब पंजीरी बनाती थीं, तो हर चीज को नापकर नहीं डालती थीं। वह अपने अंदाज से मुट्ठी भर आटा लेती थी और उसमें घी और चीनी मिलाती थी। इसके बावजूद पंजीरी का स्वाद बहुत अच्छा होता था। मयूर ने कहा कि अगर यही रेसिपी किसी फाइव स्टार होटल के शेफ को दे दी जाए और वह बिल्कुल उसी तरीके से बनाने की कोशिश करे, तब भी नानी के हाथ जैसा स्वाद नहीं आ पाएगा। उनके हिसाब से ओम शांति ओम भी ऐसी ही फिल्म है। यह अपने आप में खास थी और इसे उसी तरह दोबारा बनाना मुश्किल है।
-1794289170595.webp)
image credit- imdb
ओम शांति ओम का सीक्वल बना तो दर्शकों को क्या मिलेगा?
मयूर पुरी ने यह भी कहा कि अगर कभी ओम शांति ओम का सीक्वल बनता है, तो वह ओरिजिनल फिल्म के काफी करीब होगा। फिल्म को बनाने वाले इसे मजेदार और मनोरंजक बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। सीक्वल देखने पर दर्शकों को ओम शांति ओम की दुनिया का एक नया अंदाज देखने को मिलेगा। फिलहाल ओम शांति ओम 2 को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई घोषणा नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- बाथरूम से जुड़ा है फिल्म 'ओम शांति ओम' के विलेन को कास्ट करने का किस्सा, जानिए
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- imdb
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।