मन्नत में न दिखने के बावजूद शाहरुख खान के फैंस को मिला खास सरप्राइज, एक्टर ने लुटाया प्यार

Shah Rukh Birthday Gesture: हर साल 2 नवंबर की आधी रात को मन्नत के बाहर जो नजारा होता है, वो किसी त्योहार से कम नहीं होता। फैंस घंटों इंतजार करते हैं ताकि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan birthday) बालकनी पर आएं और हाथ हिलाकर उन्हें शुक्रिया कहें, लेकिन इस बार कुछ अलग हुआ।
इस साल शाहरुख अपने इस आइकॉनिक बंगले से कुछ समय के लिए शिफ्ट हो गए हैं, जिस वजह से यह सालों पुरानी परंपरा टूट गई। फिर भी फैंस ने मन्नत के बाहर आना नहीं छोड़ा। आधी रात को हजारों की भीड़ अपने हीरो को बर्थडे विश करने पहुंच गई और किंग खान ने भी उन्हें निराश नहीं किया।
हाथ से लिखे नोट से जीता फैंस का दिल
भले ही शाहरुख खुद सामने नहीं आए, लेकिन उन्होंने फैंस के लिए एक खास तोहफा जरूर छोड़ा। मन्नत के बाहर लगे एक बड़े बिलबोर्ड पर उनके हाथ से लिखा हुआ नोट लगाया गया था। नोट में लिखा था, 'आप सभी की शुभकामनाओं और प्यार के लिए शुक्रिया। मेरी तरफ से भी आप सभी को ढेर सारा प्यार।' अंत में उन्होंने अपना साइन किया।
To the hearts that made him KING, a lot of love in return ❤️ #LoveLikeAKING #KING in cinemas on 24.12.2026 https://t.co/q5eTCfOUz3
— Red Chillies Entertainment (@RedChilliesEnt) November 1, 2026
बर्थडे बना 'किंग' का प्रमोशन इवेंट
किंग, शाहरुख के होम प्रोडक्शन रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की फिल्म है और मेकर्स ने बर्थडे को प्रमोशन के बड़े मौके में बदल दिया। रविवार को ही मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी-लिंक को शाहरुख की तस्वीरों और बर्थडे विश से सजा दिया गया था। पिछले मंगलवार को ही शाहरुख ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया था। पोस्टर में वह हाथ में गन लिए आग के बीच से निकलते हुए दिख रहे हैं।
image credit-instagram (iamsrk)
किंग का पहला गाना हुआ रिलीज
इसी बीच फिल्म का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज हो चुका है और लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। यह एक रोमांटिक डांस नंबर है जिसे अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने गाया है। गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है, लिरिक्स कुमार के हैं और कोरियोग्राफी पीयूष-शाजिया की है। गाने में सबसे सरप्राइजिंग बात एड शीरन का इंग्लिश रैप है।
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी 'किंग'? (King Release Date)
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। यह पठान के बाद शाहरुख और सिद्धार्थ की दूसरी फिल्म है। डंकी के बाद यह शाहरुख की 3 साल में पहली फिल्म होगी।
इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पहली बार शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- King Teaser: शाहरुख खान के बर्थडे पर फिल्म 'किंग' का टाइटल वीडियो हुआ रिवील, SRK के लुक के कायल हुए फैंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit-instagram (iamsrk)
- मन्नत नाम का मतलब क्या है और शाहरुख ने ये बंगला कब खरीदा था?
- मन्नत का मतलब होता है 'इच्छा' या 'प्रार्थना'। शाहरुख ने यह बंगला 2001 में खरीदा था और इसे पहले 'Villa Vienna' कहा जाता था।
- शाहरुख खान का बर्थडे 2 नवंबर को ही क्यों इतना स्पेशल माना जाता है?
- क्योंकि उनके फैंस इसे एक फेस्टिवल की तरह मनाते हैं। दुनिया भर से लोग मन्नत के बाहर इकट्ठा होते हैं और सोशल मीडिया पर #HappyBirthdaySRK हर साल टॉप ट्रेंड करता है।
- किंग से पहले शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद ने कौन सी फिल्म की थी?
- किंग से पहले दोनों ने 2023 में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' में साथ काम किया था।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।