best bollywood old movies

90s की इन फिल्मों ने उस दौर में बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया था तहलका

बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म को हिट माना जाता है। आज हम 90s के दौर के बेस्ट फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं।   
Editorial
Updated:- 2023-09-15, 16:54 IST

हर साल कई फिल्में रिलीज होती है। हालांकि कुछ फिल्मे सही कमाई करती है तो कोई फिल्में फ्लॉप भी हो जाती है। 90s के दौर में कुछ फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर जमकर हिट हुई थी। इन फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इन फ़िल्मों में से कुछ फिल्में तो ऐसी भी है जिसे आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही 5फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं। 

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (Dilwale Dulhania Le Jayenge)

 

1995 में रिलीज हुई यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर ताबड़तोड़ कमाई कर चुकी हैं। शाहरुख खान और काजोल की अब तक की बेस्ट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने बॉक्स ऑफ़िस पर 200 करोड़ की कमाई की थी। उस जमाने में यह फिल्म सबसे ज्यादा हिट साबित हुई थी।

करण अर्जुन (Karan Arjun)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ghasem_SRK_UDIT (@ghasem_khan88)

 

शाहरुख ख़ान और सलमान खान की जोड़ी को दर्शकों ने बड़े पर्दे पर काफी ज्यादा पसंद किया है। 1995 में रिलीज हुई फिल्म करण अर्जुन तो आपने सुना ही होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फ़िल्म को बनने में करीब 6 करोड़ का खर्च आया था लेकिन इस फिल्म ने करीब 53 करोड़ की कमाई करके सभी को हैरान कर दिया था।

राजा (Raja)

संजय कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म राजा ने बॉक्स ऑफ़िस पर जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म को बनाने में करीब 4 करोड़ का खर्च आया था लेकिन इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर 34 करोड़ की कमाई की थी। उस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म राजा थी।

इसे जरूर पढ़ें: अजीब हैं शाहरुख खान की ये 3 आदतें

बरसात (Barsaat)

अब बॉबी देओल और ट्विंकल खन्ना की फिल्म बरसात एक लव स्टोरी पर बनी थी। साल 1995 में दर्शकों ने इस फ़िल्म को काफ़ी ज़्यादा प्यार दिया था। 8 करोड़ में बनी यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया था। फ़िल्म की कुल कमाई 34 करोड़ रुपये हुई थी।

इसे जरूर पढ़ें: शाहरुख खान को सालों पहले हर पार्टी में दी जाती थी गालियां, जानें एक्टर से नफरत क्यों करते थे लोग

रंगीला (Rangeela)

फिल्म रंगीला दर्शकों को काफी ज़्यादा पसंद आई थी। इस फिल्म में आमिर खान जैकी श्रॉफ और उर्मिला मातोंडकर जैसे बड़े कलाकार नज़र आए थे। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर सभी को हैरान कर दिया था। 5 करोड़ों में बनी यह फिल्म 33 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

 

Image Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।