Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:41 PM IST

अजीब हैं शाहरुख खान की ये 3 आदतें

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की कुछ अजीब आदतों को जानना चाहेगी आप, चलिए जाने जो शायद अभी तक कोई भी नही जानता है।
Updated:- 2023-03-08, 13:08 IST
image

शाहरुख खान किसी पहचान के मोहताज नही है। वह आए दिन किसी ना किसी चीज को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पठान' दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था। सोशल मीडिया के दौर में ज्यादातर चीजें फ़ैन्स तक पहुंच ही जाती हैं। वही कुछ चीजे ऐसी भी होती है जो फैंस नही जान पाते है। शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। ऐसे में उनके फैंस उनसे जुड़ी हर छोटी बातें जानना चाहते है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको शाहरुख खान की अजीब आदतों के बारे में बताने वाले है। 

आइसक्रीम नही खाते शाहरुख

weird habits shahrukh khan

आइसक्रीम एक ऐसी चीज है जो शायद सभी खाना पसंद करते है। किंग खान यानी की शाहरुख खान को आइसक्रीम खाना बिल्कुल भी पसंद नही है। वह कभी भी आइसक्रीम नही खाते है। आइसक्रीम खाने से शाहरुख को दांतों में काफी ज्यादा दिक्कत होती है यह भी कारण है कि उन्हें आइसक्रीम खाना नही पसंद है। ऐसे भी शाहरुख को घर का बना खाना ही पसंद है। वह बाहर खाना पसंद नहीं करते है।

इसे जरूर पढ़ें:  शाहरुख का घर नहीं है किसी जन्नत से कम, देखिए मन्नत की इनसाइड फोटोज

जीन्स हैं पसंद

सभी सेलेब्स को कुछ ना कुछ पसंद होता है। ऐसे में वह उन चीजों का कलेक्शन करके रखते है। बता दें कि शाहरुख खान को जीन्स काफी ज्यादा पसंद है। शाहरुख के पास हजारों की संख्या में जीन्स है जिसे पहनना वह पसंद करते है। शाहरुख अपनी एक जीन्स को दोबारा पहनना पसंद नही करते है। वह अक्सर नए- नए कलेक्शन का जीन्स पहनते है।

इसे जरूर पढ़ें: Throwback: शाहरुख खान ने मां के आखिरी वक्त में उनसे कही थी ये बात, इमोशनल होकर सुनाई थी कहानी

जूतों का है शौक

क्या आप जानती है कि शाहरुख को जूतों का भी शौक है। अगर नही तो बता दें कि शाहरुख के पास हजारों की सख्या में जूते है। वह जूते पहनना काफी ज्यादा पसंद करते है। ऐसे में शाहरुख के पास अच्छा- खासा जूतों का कलेक्शन है।  साल 2015 में शाहरुख ने बेटे अब्राहम के शूज कलेक्शन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, जैसा बाप, वैसा बेटा। र्सिफ शाहरुख ही नही बल्कि उनके बेटे को भी जूतों का शौख है।

अगर आप भी शाहरुख खान के डाई हार्ट फैन है तो आपको शाहरुख से जुड़ी इन बातों का पता होना चाहिए। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 


image credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।