Silver Jhumki Designs: शादी के बाद पहली रसोई में पहनें ये चांदी के झुमके, चेहरे की खूबसूरती हो जाएगी दोगुनी

बदलते फैशन के दौर में आज भी हम और आप सोने और चांदी की ज्वेलरी पहनना पसंद करते हैं। खासकर हम ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगाने की चाहत हो, तो चांदी की चुमकी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं। अगर आप नई-नवेली दुल्हन है और शादी के अगले दिन पहनने के लिए, पहली रसोई में पहनने या शादी के बाद किसी के घर डिनर में पहनने के लिए झुमकी खरीदना चाहती हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं चांदी की खूबसूरत झुमकी के नए डिजाइन। साथ ही बताएंगे इन्हें स्टाइलिश लुक देने के आसान टिप्स।
हैवी डिजाइन वाली सिल्वर झुमकी
लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए हैवी डिजाइन वाली सिल्वर झुमकी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की झुमकी हर एक आउटफिट के साथ पहनने पर अच्छे लगेंगे। साथ ही इससे लुक भी अट्रैक्टिव नजर आएगा। मार्केट में आपको इस तरह की झुमकी आसानी से मिल जाएगी।

कलरफुल चांदी झुमका

आजकल सिंगल कलर ही नहीं, बल्कि अलग-अलग कलर्स में भी आपको मार्केट में कई तरह के डिजाइन वाली झुमकी देखने को मिल जाएंगी। इसे आप लाइट कलर के कपड़ों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। गले में मंगलसूत्र के साथ में इस तरह के सिंपल इयररिंग्स आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेंगे। झुमके का साइज आप अपनी फेस शेप के हिसाब से चुनें ताकि ये आपके चेहरे पर परफ्केट लगे।
मल्टीलेयर झुमका

अगर आप हैवी इयररिंग्स पहनना पसंद करती हैं, तो इसे आप चांदी में आप बनवा सकती हैं। इसे आप इंडो-वेस्टर्न या ट्रेडिशनल लुक दोनों के साथ में स्टाइल कर सकती हैं। आप चाहें तो अपने चेहरे की शेप के अनुसार भी इयररिंग्स की लेयर्स कम या ज्यादा करवा सकती हैं।
लोटस झुमकी डिजाइन

फ्लोरल डिजाइन एवरग्रीन है और इसे पहनना लोग काफी पसंद करते हैं। अगर आप फ्लोरल स्टाइल ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं, तो इस तरह के लोटस के डिजाइन वाली चांदी की झुमकी आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। इस तरह के इयररिंग्स आप साड़ी से लेकर सूट तक के साथ में पहन सकती हैं। साथ ही, चाहें तो गले में मिलता-जुलता पेंडेंट भी पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- 1 Gram Gold Baliyan Designs: डेली वियर के लिए 1 ग्राम सोने की ये बालियां हैं बेस्ट, यहां डिजाइंस देखें
पंजाबी बाली झुमका

अगर आप हैवी झुमके कानों में पहनना पसंद करती हैं, तो इस तरह के डिजाइन हमेशा फैशन ट्रेंड में रहते हैं। इस बाली स्टाइल झुमकी में आपको की तरह के कलर ऑप्शन भी देखने को मिल जाएंगे। इसे आप पंजाबी स्टाइल सलवार-सूट के साथ कैरी कर सकती हैं। चाहें तो उंगलियों में बड़े साइज की रिंग भी स्टाइल करके लुक को पूरा कर सकती हैं।
Image Courtesy: Myntra, cewhot, rasasilver, lookethinic, crunchy fashion, indiamart
अगर आपको चांदी के झुमकों के ये नए डिजाइंस पसंद आये हो और इस तरह के अन्य आर्टिकल्स को पढ़ना चाहते हैं, तो हरजिंदगी को फॉलो जरूर करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।