Sat Sep 12, 2026 | Updated 09:59 PM IST

Who Is Thanya Nathan: कौन हैं थान्या नाथन, जो बनीं देश की पहली ब्लाइंड महिला जज? कामयाबी देख पूरा देश कर रहा है सलाम

Thanya Nathan Success Story: हमारे यहां भारत में कई मह‍िलाएं हैं ज‍िनका पूरी दुन‍िया में डंका बज रहा है। उन्‍हीं में से एक केरल की रहने वाली थान्या नाथन हैं। हाल ही में थान्‍या नाथन स‍िव‍िन जज की परीक्षा पास कर अपना नाम रोशन कर द‍िया है। वो केरल की पहली पूरी तरह दृष्टिहीन महिला जज बनी हैं, जबक‍ि भारत की दूसरी 100 प्रतिशत ब्लाइंड जज हैं।
Updated:- 2026-02-12, 13:03 IST
Thanya Nathan Success Story

Thanya Nathan Kaun Hain: हमारे यहां भारत में ऐसी कई महिलाएं हैं जो अपनी काबिलियत से देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। हाल ही में एक ऐसी महिला का नाम सामने आया है कि चारों तरफ उन्हीं की चर्चा हो रही है। उनका नाम थान्या नाथन है। वो केरल की रहने वाली हैं और उनकी उम्र मात्र 24 साल है। पूरी तरह से दृष्टिहीन होने के बावजूद उन्होंने 2025 की सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है।

हर कोई उनकी इस सफलता से काफी खुश है। बताया जा रहा है कि वो केरल की पहली पूरी तरह दृष्टिहीन महिला जज बनी हैं, जबकि भारत की दूसरी 100 प्रतिशत ब्लाइंड जज हैं। उनसे पहले राजस्थान के ब्रह्मानंद शर्मा ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। हम आपको थान्या नाथन के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-

who is thanya nathan (2)

कौन हैं थान्या नाथन? (Who Is Thanya Nathan)

थान्या नाथन केरल के कन्नूर जिले की रहने वाली हैं। बताया जाता है कि जन्म से ही उन्हें दिखाई नहीं देता था। इसके बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई और करियर में कभी हार नहीं मानी। उनकी शुरुआती पढ़ाई एक खास स्कूल से की, जहां दृष्टिहीन लोगों को पढ़ाया जाता था। इसके बाद में 10वीं और 12वीं की पढ़ाई नॉर्मल स्कूल से पूरी की।

यह भी पढ़ें- Neha Thakur कौन हैं? एयर होस्टेस की ट्रेनिंग छोड़ बनीं पहली महिला ट्रक ड्राइवर, हिमाचल से रखती हैं ताल्लुक

थान्या नाथन की पढ़ाई भी जानें (Thanya Nathan Education)

उन्हें शुरू से लॉ पढ़ने का शौक था, तो उन्होंने कानून की पढ़ाई करने का फैसला लिया। कन्नूर यूनिवर्सिटी से उन्होंने एलएलबी की डिग्री हासिल की, जहां उन्हें अंक काफी अच्छे मिले। कॉलेज में वो अकेली दृष्टिहीन छात्रा थीं।

यह भी पढ़ें- Jayshree Ullal कौन हैं, जिन्होंने सुंदर पिचाई और नडेला को भी छोड़ा पीछे? यहां जानें कैसे बनीं सबसे अमीर सीईओ

वकालत से जज बनने तक का कैसा था सफर? (How Thanya Nathan Became Judge)

2024 में वकील बनने के बाद उन्होंने जज बनने की तैयारी शुरू कर दी थी। पढ़ाई के साथ-साथ वो प्रैक्टिस भी करती थीं। दरअसल, उनका मानना था कि मेहनत और लगन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

who is thanya nathan (1)

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से थान्या को मिली राहत 

परीक्षा को लेकर उनके मन में कई तरह के सवाल भी थे। जैसे- क्या उन्हें एग्जाम देने की परमिशन मिलेगी या नहीं, क्या वहां पर उनके लिए व्यवस्थाएं होंगी कि नहीं? इसी बीच सुप्रीम कोर्ट का एक अहम फैसला आ गया, जिसमें साफ कहा गया कि दृष्टिहीन होने से किसी को न्यायिक सेवा के लिए अयोग्य नहीं माना जा सकता है। इससे थान्या को राहत मिली।

यह भी पढ़ें- Kaun Hain Padma: कौन हैं पद्मा, जिन पर जारी किया गया डाक टिकट? रजनीकांत ने भी घर बुलाकर गिफ्ट की सोने की चेन

पढ़ाई में टेक्नोलॉजी से मिली मदद

आपको बता दें कि थान्या ने तैयारी के लिए स्क्रीन रीडर सॉफ्टवेयर, ब्रेल और ऑडियो नोट्स की मदद ली। इसके बाद 2025 की केरल न्यायिक सेवा परीक्षा में दिव्यांग वर्ग की मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया। थान्या अब केरल की पहली पूरी तरह दृष्टिहीन महिला जज हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram/Freepik/PTI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।