Jayshree Ullal कौन हैं, जिन्होंने सुंदर पिचाई और नडेला को भी छोड़ा पीछे? यहां जानें कैसे बनीं सबसे अमीर सीईओ

जब भी कभी सबसे अमीर टेक लीडर्स की बात होती है तो सुंदर पिचाई और सत्या नडेला की बात जरूर होती है। ये दोनों ही नाम दुनिया भर में अपनी अलग पहचान रखते हैं। दोनों दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों के बड़े लीटर रहे हैं। इसके बावजूद ये दोनों ही भारत में टाॅप लीडर नहीं है। इन्हें एक भारतीय महिला ने पीछे कर दिया है। ये उपलब्धि अरिस्टा नेटवर्क्स की चेयरपर्सन और सीईओ जयश्री उल्लाल (Jayshree Ullal) को मिली है।
उनकी दौलत न सिर्फ पिचाई और नडेला से ज्यादा है, बल्कि उनकी कहानी भी उतनी ही लोगों के लिए एक मिसाल है। आज हम आपको बताएंगे कि जयश्री उल्लाल की पूरी कहानी क्या है? आइए जानते हैं-

हुरुन लिस्ट ने बदली सोच
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक, जयश्री उल्लाल करीब 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के साथ दुनिया की सबसे अमीर इंडियन प्रोफेशनल मैनेजर बन गई हैं। इस लिस्ट में सत्या नडेला और सुंदर पिचाई उनसे काफी पीछे हैं। ये उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि जयश्री ने ये मुकाम किसी विरासत से नहीं, बल्कि अपने काम और फैसलों से हासिल किया है।
यह भी पढ़ें- भारत में महिला स्टार्टअप्स पर गूगल करेगा 622 करोड़ का निवेश, जानें कैसी कंपनियों को मिल सकता है फायदा
लंदन में जन्मी और दिल्ली में की पढ़ाई
आपको बता दें कि जयश्री उल्लाल का जन्म साल 1961 में लंदन में हुआ था। हालांकि उनका बचपन भारत में ही बीता है। उनके पिता एजुकेशन सेक्टर से जुड़े हुए थे। इसलिए उनका परिवार दिल्ली आ गया। जयश्री ने नई दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की है। मिडिल क्लास माहौल में पली-बढ़ी जयश्री को शुरू से सिखाया गया कि मेहनत और पढ़ाई ही आगे बढ़ने का रास्ता है।
जयश्री का था इंजीनियर बनने का सपना
पढ़ाई पूरी करने के बाद जयश्री ने इंजीनियरिंग को चुना। हालांकि, ये फैसला उस समय के लिए बहुत आसान नहीं था। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद वो आगे की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चली गईं। उन्होंने सैन फ्रांसिस्को स्टेट यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने सांता क्लारा यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल की। बस तभी से उन्होंने अपनी किस्मत बना ली।

बड़ी कंपनियों से मिली पहचान
जयश्री ने AMD और Fairchild Semiconductor जैसी कंपनियों में काम किया। असली पहचान उन्हें तब मिली, जब वो सिस्को सिस्टम्स से जुड़ी थीं। यहां उन्होंने कोई एक दो साल नहीं बल्कि 15 साल तक काम किया। उन्होंने इस कंपनी के नेटवर्किंग बिजनेस को अरबों डॉलर तक पहुंचाया। 2008 में उन्होंने अरिस्टा नेटवर्क्स जॉइन किया। ये फैसला उनके लिए सही नहीं माना जा रहा था क्योंकि ये कंपनी बहुत छोटी थी, लेकिन यहीं ये जयश्री की किस्मत बदल गई।
अरिस्टा नेटवर्क्स से मिली असली कामयाबी
ये कंपनी इंटरनेट और क्लाउड डेटा को जोड़ने वाली टेक्नोलॉजी बनाती है। जयश्री की देखरेख में कंपनी ने खूब नाम कमा लिया। 2014 में कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हुई। इसके बाद ये दुनिया की सबसे बड़ी नेटवर्किंग कंपनियों में शामिल हो गई। आज के समय में गूगल, मेटा जैसी बड़ी टेक कंपनियां जयश्री की इस कंपनी का डेटा ही इस्तेमाल करती हैं।
यह भी पढ़ें- ट्रेनी से CEO तक...जानिए कौन हैं प्रिया नायर? जो अब संभालेंगी 50 हजार करोड़ की HUL कंपनी
कैसे बनीं सबसे अमीर CEO?
जयश्री उल्लाल के पास अरिस्टा नेटवर्क्स के करीब 3 प्रतिशत शेयर हैं। कंपनी के शेयरों में आई जबरदस्त तेजी ने उनकी नेटवर्थ को हजारों करोड़ तक पहुंचा दिया। फोर्ब्स और हुरुन जैसे आंकड़ों के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ लगातार बढ़ती जा रही है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- X
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।