Neha Thakur कौन हैं? एयर होस्टेस की ट्रेनिंग छोड़ बनीं पहली महिला ट्रक ड्राइवर, हिमाचल से रखती हैं ताल्लुक

First Women Truck Driver Story: कामयाब होने की चाहत तो हर कोई रखता है। कोई डॉक्टर बनने का सपना देखता है, तो कोई पायलट, वहीं कुछ लोगों को इंजीनियर बनने का सपना होता है, लेकिन क्या आपने कभी सुना या देखा है कि कोई लड़की एयर होस्टेस की ट्रेनिंग करने के बाद ट्रक ड्राइवर बन गई है? आमतौर पर ट्रक ड्राइवर की बात होती है तो लोगों के मन में हमेशा यही ख्याल आता है कि कोई पुरुष ही होगा।
हाइवे पर दौड़ते ट्रक, धूल-मिट्टी और रातभर का सफर, लोगों को लगता है कि ये सब काम पुरुष ही कर सकते हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश की नेहा ठाकुर (Neha Thakur) ने इस सोच को पूरी तरह से बदल दिया। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि नेहा ठाकुर कौन हैं? आइए जानते हैं-
-1770624471652.jpg)
हिमाचल की रहने वाली हैं नेहा ठाकुर (Truck Driver Neha Thakur Story)
आपको बता दें कि 25 साल की नेहा ठाकुर हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। नेहा ने पढ़ाई पूरी करने के बाद एयर होस्टेस बनने की ट्रेनिंग ली थी। उस समय हर कोई यही मान रहा था कि वो जल्दी उड़ान भरती हुई नजर आएंगी, लेकिन नेहा का मन उधर से हट चुका था। दरअसल, नेहा को बड़ी-बड़ी गाड़ियों और इंजन की तेज आवाज से प्यार था। वो ग्लैमर वाली नौकरी करने से ज्यादा ये देसी काम करना पसंद करती थीं।
यह भी पढ़ें- Kaun Hain Padma: कौन हैं पद्मा, जिन पर जारी किया गया डाक टिकट? रजनीकांत ने भी घर बुलाकर गिफ्ट की सोने की चेन
चुपचाप सीखा ट्रक चलाना (Neha Thakur Kaun Hain)
नेहा ने बिना ज्यादा सोचे ट्रक ड्राइविंग सीखना शुरू कर दिया। शुरुआत में तो उन्होंने ये बातें अपने घरवालों तक को नहीं बताई। प्रैक्टिस पूरी करने के बाद वो अपने पिता का ट्रक चलाने लगीं। पहले तो घरवालों ने साथ नहीं दिया, लेकिन बाद में नेहा को परिवार का सपोर्ट मिला।
View this post on Instagram
लोकल रास्तों से लंबी दूरी तक का सफर
शुरुआत में तो नेहा ने आसपास के इलाकों में ही ट्रक चलाया, लेकिन जैसे-जैसे एक्सपीरियंस होता गया, नेहा ने हाइवे पर भी ट्रक चलाना शुरू कर दिया। अब नेहा पहाड़ों पर भी ट्रक चलाती हैं।
-1770624555978.jpg)
व्लॉगिंग भी करती हैं नेहा (Neha Thakur Vlogging)
नेहा को एक बार उनके किसी फ्रेंड ने व्लॉगिंग शुरू करने की सलाह दी। नेहा ने अपने ब्लॉग के जरिये हाईवे की जिंदगी, रास्तों की सच्चाई और ट्रक ड्राइवरों की मेहनत को लोगों तक पहुंचाया। आज नेहा सोशल मीडिया पर एक जाना-पहचाना नाम बन गई हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर लाखों फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
यह भी पढ़ें- Jayshree Ullal कौन हैं, जिन्होंने सुंदर पिचाई और नडेला को भी छोड़ा पीछे? यहां जानें कैसे बनीं सबसे अमीर सीईओ
नेहा के काम से हमें ये सीख मिलती है कि कोई भी काम बड़ा या छोटा नहीं होता है। अगर किसी काम में आपका मन लगता है तो आपकी मेहनत ही आपका नाम रोशन कर सकती है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।