Kaun Hain Padma: कौन हैं पद्मा, जिन पर जारी किया गया डाक टिकट? रजनीकांत ने भी घर बुलाकर गिफ्ट की सोने की चेन

Kaun Hain Padma: हाल ही में सोशल मीडिया पर सुपरस्टार रजनीकांत की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। उनकी फिल्में तो लोगों को खूब पसंद आती ही हैं, साथ ही अपने व्यवहार और दरियादिली के कारण भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर सुपरस्टार चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, रजनीकांत ने पद्मा नाम की एक महिला को सोने की चेन गिफ्ट की है। साथ ही शॉल भेंट में देकर सम्मानित किया है।
वहीं, दूसरी ओर डाक विभाग ने भी डाक टिकट जारी कर दिया है। ऐसे में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर पद्मा कौन हैं और क्यों ये इतना चर्चा में हैं? आइए जानते हैं-
-1770185336509.jpg)
कौन हैं पद्मा? (Who is Padma)
आपको बता दें कि पद्मा चेन्नई के टी नगर इलाके में काम करने वाली एक सफाईकर्मी हैं। रोजाना की तरह वो अपने काम में लगी हुईं थीं, तभी उन्हें सड़क किनारे एक लावारिस बैग मिला। बैग खोलकर उन्होंने देखा तो उसमें सोने के गहने थे, जिनकी कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- Sunetra Pawar Kaun Hain: राजनीति से लेकर समाज सेवा तक, कुछ ऐसी है Ajit Pawar की पत्नी सुनेत्रा की जिंदगी
पद्मा ने पेश की ईमानदारी की मिसाल (Padma Life)
जब भी किसी को सोना मिलता है तो वो दूसरों को देने के बारे मे सोच ही नहीं सकता है, लेकिन पद्मा ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने बिना देर किए इस बारे में अपने सुपरवाइजर को बताया और फिर उस बैग को पॉन्डी बाजार पुलिस स्टेशन में जाकर जमा करा दिया। पुलिस ने जांच के बाद उन गहनों को उनके असली मालिक तक पहुंचा दिया। पद्मा की यही ईमानदारी आज उनकी पहचान बन गई।
Superstar #Rajinikanth honours frontline worker Padma with gold chain and monthly ₹10K support for her selfless service 🫡❤️ pic.twitter.com/sUJCc3v7ET
— Ayyappan (@Ayyappan_1504) February 3, 2026
डाक टिकट में पद्मा को मिली जगह (Padma Honored With Postage Stamp)
पद्मा के इस नेक काम की हर तरफ तारीफ हो रही है। डाक विभाग ने भी उनकी ईमानदारी को सलाम करते हुए पद्मा की तस्वीर वाला एक खास डाक टिकट जारी कर दिया है। ये किसी भी आम सफाईकर्मी के लिए बहुत बड़ा सम्मान माना जाता है।
-1770185352647.jpg)
रजनीकांत भी हो गए मुरीद (Rajnikanth Gifted Gold Chain To Padma)
सुपरस्टार रजनीकांत को जब पद्मा के बारे में मालूम चला तो उन्होंने भी बहुत तारीफ की। साथ ही पद्मा को अपने घर पर बुलाकर सम्मान के तौर पर उन्हें सोने की चेन गिफ्ट की। यही तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
यह भी पढ़ें- Sakshi Pant कौन हैं, जो हर आउटफिट में लगती हैं बला की खूबसूरत? वायरल लुक से आप भी ले सकती हैं आइडिया
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने भी किया सम्मानित (Tamilnadu CM Honored Padma)
सिर्फ रजनीकांत ही नहीं, बल्कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी पद्मा को सम्मानित किया। उन्होंने पद्मा को एक लाख रुपये का चेक देकर उनके ईमानदारी की सराहना की।
पद्मा की कहानी ये साबित करती है कि सच्चाई और ईमानदारी आज भी जिंदा है। पद्मा ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। आज हर कोई पद्मा के बारे में जान चुका है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- X
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।