भारत में ऐसी कई महिलाएं हैं जिन्होंने फर्श से अर्श तक सफर तय किया है। ढेरों मुसिबतों के बाद भी आज वे सफलता के उस मुकाम पर हैं जहां पहुंचने के लिए महनत और लगन की जरूरत होती है। ऐसी कुछ पावलफुल वुमन के बारे में आज हम आपको बताएंगे।
चंदा कोचर
आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर का नाम आज देश की शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल हैं। मैनेजमेंट ट्रेनी की छोटी सी पोस्ट से बैंक के सबसे बड़े पद तक का सफर तय करने वाली चंदा महिला सशक्तिकरण का एक आदर्श उदाहरण है। अगर कहा जाए कि आज चंदा कई महिलाओं की प्रेरणा हैं तो यह गलत न होगा । देश की महिलाओं को उनके बुलंद हौसलों और मेहनत को देख करआगे बढ़ने की सीख मिलती है। चंदा कोचर एक फेमस पर्सनालिटी हैं मगर वह खुद को बेहद आम समझती हैं और कहती हैं, कुछ भी करने के लिए आइडिया की जरूरत होती है और वो आपको आपके काम से ही मिलता है। मैं खुद हर दिन अपने काम से ही कुछ नया सीख कर उसे दूसरे काम पर एप्लाय करती हूं।
किरण मजूमदार शॉ
मशहूर दवा कंपनी बायोकॉन की मालकिन किरण मजूमदार शॉ की कहानी किसी परिकथा से कम नहीं है। किरण ने मात्र 10 हजार रुपए से अपने घर के गैराज से बिजनेस की शुरुआत की थी। कंपनी का नाम बायोकॉन रखा जो आज अरबों रुपये का कारोबार करती है। वर्ष 2015 में किरण को मशहूर फोर्ब्स मैगजीन की दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल किया गया था। वह हर तरह से भारतीय महिलाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। वह कहती है, मैं अपनी वर्कलाइफ में तकनीकी तौर फेलियर, बिजनेस में असफस और यहां तक कि रिसर्च में भी फेल हो चुकी हूं मगर मैं मानती हूं कि आप सफल तब ही हो पाएंगे जब आप ने असफलता का स्वाद चखा हो, उससे उबरने का प्रयास किया हो और हार के बाद आपको चीत मिली हो।
शोभना भरतीया
शोभना का नाम देश की सबसे सशक्त महिलाओं में गिना जाता है। वह देश के प्रसिद्द उद्योगपति कृष्णकुमार बिड़ला की बेटी हैं मगर मिडिया में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान टाइम्स की संपादकीय सलाहकार रह चुकी शोभना उन महिलाओं के लिए मिसाल हैं, जो कुछ अलग करने की चाहत रखती हैं। आज शोभना की महनत के बदौलत ही उनका मीडिया ग्रुप देश में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा पावरफुल ग्रुप बन चुका है। आपको बता दें कि साल 2017 में फोर्ब्स ने उन्हें दुनिया की मोस्ट पावरफुल वूमेन में 92वां स्थान दिया था।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कई मायनों में देश की महिलाओं के लिए एक सशक्त नारी का बेहतरीन उदाहरण हैं। बड़ी बात यह है कि वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी प्रियंका दिखने के साथ ही एंक्टिंग की कला में भी माहिर हैं। इसके साथ ही उन्होंने ने सिंगिंग की फील्ड में भी हाथ आजमाए हैं। अच्छी बात यह है कि इतना कुछ करने के बावजूद प्रियंका सोशल वर्क करने में पीछे नहीं रहती हैं। प्रियंका को नेशनल फिल्म अवॉर्ड के साथ ही 5 फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिल चुका हूं।