नायका फाउंडर फाल्गुनी नायर ने रचा इतिहास, बनीं भारत की सेल्फ मेड सबसे अमीर महिला करोड़पति

कहा जाता है कि अगर कोई इंसान अपने मन में कुछ ठान ले तो उसके लिए कुछ भी मुश्किल नहीं है। ये सच भी है, लेकिन समाज की मान्यताएं इसके आड़े आ जाती हैं जो महिलाओं को ऊंची उड़ान भरने से रोकता है। अगर महिला शादीशुदा है, बच्चों के साथ है या फिर वो सिंगर है फिर भी उसके लिए किसी ना किसी तरह की बंदिशें तय कर दी जाती हैं। पर कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जिनके लिए उम्र सिर्फ एक नंबर होती है और वो अपने हर सपने को पूरा करने की हिम्मत रखती हैं।
ऐसी ही एक महिला हैं नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर। फाल्गुनी ने अब एक इतिहास रच दिया है और वो भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला करोड़पति बन गई हैं। यहां ये बात ध्यान रखें कि वो सेल्फ मेड हैं और उनके पास कोई पुश्तैनी प्रॉपर्टी नहीं रही है।
कितना है फाल्गुनी का नेट वर्थ?
नायका की बात की जाए तो फाल्गुनी का शेयर लगभग आधा है। नायका का टोटल वर्थ अब 6.5 बिलियन डॉलर्स (लगभग 4830 करोड़ रुपए) हो गया है। ब्लूमबर्ग बिलियन एयर इंडेक्स की रिपोर्ट बताती है कि अब फाल्गुनी देश की सबसे अमीर सेल्फ मेड बिलियन एयर बन गई हैं। नायका के शेयर्स की कीमत हाल ही में 89% तक बढ़ गई है और इसका फायदा कंपनी के साथ-साथ फाल्गुनी को भी हुआ है।

FSN E-Commerce Ventures नायका की पेरेंट कंपनी है जो देश की पहली ऐसी कंपनी है जिसे एक महिला चलाती है और उसने स्टॉक एक्सचेंज में अपनी जगह बनाई और ऐसा नतीजा पाया। शुरुआत में IPO के जरिए 53.5 बिलियन रुपए (535 करोड़) इकट्ठा करने थे और इसका 78% हिस्सा सुबह 10.36 तक ही पूरा हो गया।
इसे जरूर पढ़ें- ये हैं भारत की सबसे मजबूत महिला पॉलिटिशियन
50 की उम्र में शुरू किया नायका-
फाल्गुनी ने उम्र के उस पड़ाव में अपनी कंपनी शुरू की जिस पड़ाव में अधिकतर महिलाएं थकने लगती हैं। फाल्गुनी इससे पहले एक इन्वेस्टमेंट बैंक को लीड करती थीं और वो पहले से ही फाइनेंस के सेक्टर में बहुत आगे थीं। फाल्गुनी ने 50 साल की उम्र में कुछ अपना करने के बारे में सोचा और नायका की शुरुआत की। ये वो समय था जब महिलाएं अपना मेकअप आस-पास के स्टोर से खरीदा करती थीं।
नायका ने एक ऐसा प्लेटफॉर्म बना दिया जहां हर तरह के कॉस्मेटिक और ब्यूटी प्रोडक्ट्स उपलब्ध हों। फाल्गुनी ने ऐसे कई इन्वेस्टिंग ऑप्शन्स खोजे और उनमें से ब्यूटी उन्हें सबसे सही लगा। फाल्गुनी का मानना था कि ऑनलाइन ब्यूटी स्पेस में बहुत स्कोप है और आगे चलकर वो इसे बहुत बेहतर बना सकती हैं।

फाल्गुनी की इसी सोच ने नायका की शुरुआत की। कुछ ही महीनों में ये लोकप्रिय हो गया। पहले कुछ ब्रांड्स नायका के साथ जुड़े और फिर ये कंपनी बढ़ती चली गई। अब तो नायका ने अपना ब्यूटी और कॉस्मेटिक ब्रांड भी खोल लिया है और ये कंपनी धीरे-धीरे अपने पंख फैला रही है।
नायका उन गिनी-चुनी कंपनियों में से एक है जो इंटरनेट स्टार्टअप है और फिर भी प्रॉफिट में रहती है।
फाल्गुनी ना सिर्फ कंपनी में शेयर होल्डर और फाउंडर हैं बल्कि वो 7 अन्य प्रमोटर्स के जरिए कंपनी की कमान संभालती हैं। फाल्गुनी के बेटे और बेटी नायका के अलग-अलग यूनिट्स के प्रमोटर्स हैं।
इसे जरूर पढ़ें- जब वर्दी में पुलिस ऑफिसर बेटी ने पिता को किया सैल्यूट, दिल जीत लेगी ये वायरल तस्वीर
कौन है भारत की सबसे अमीर महिला?
नायका की फाउंडर फाल्गुनी वैसे तो सबसे अमीर सेल्फ मेड बिलियन एयर हैं, लेकिन भारत की सबसे अमीर महिला की बात की जाए तो वो अभी भी सावित्रि जिंदल हैं जो अपने पति की मौत के बाद ओ.पी.जिंदल ग्रुप को संभालती हैं। देश की सबसे अमीर महिला की दौलत लगभग $12.9 बिलियन है और वो देश ही नहीं दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हैं।
फाल्गुनी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि , 'नायका सिर्फ लिपस्टिक और काजल से बढ़कर है और हमें अभी और आगे बढ़ना है।' उम्मीद है कि फाल्गुनी और भी ऊंचे मुकाम हासिल करेंगी।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।