herzindagi
unknown facts about priyanka gandhi

Interesting Facts: प्रियंका गांधी के बारे में ये 5 बातें नहीं जानती होंगी आप

प्रियंका गांधी खबरों में बनी रहती हैं, लेकिन फिर भी उनके बारे में कई ऐसे फैक्ट्स हैं जिनका पता उनके फॉलोवर्स को नहीं। तो चलिए जानते हैं प्रियंका गांधी के बारे में कुछ फैक्ट्स। 
Editorial
Updated:- 2020-01-11, 13:09 IST

प्रियंका गांधी खबरों में बनी रहती हैं, उनके बारे में ऐसा कहा जाता है कि सुर्खियां तो जैसे उनका पीछा करती रहती हैं। कई लोग प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं। प्रियंका गांधी अपनी दादी की तरह ही राजनीति में सक्रीय भी हैं और अब तो उन्होंने पूरी तरह से खुद को कांग्रेस के लिए समर्पित कर दिया है। हाल ही में वो JNU के छात्रों से भी मिलने गई थीं। इसी के साथ, प्रियंका गांधी अभी से ही आने वाले सभी राज्यों के चुनाव की तैयारी में जुटी हैं और लोग उनमें इंदिरा गांधी को देखने लगे हैं। उनके कई फॉलोवर्स हो चुके हैं। प्रियंका गांधी गाहे-बगाहे कुछ तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं जैसे साड़ी ट्विटर ट्रेंड के दौरान उन्होंने अपनी शादी की 20 साल पुरानी तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो पीली साड़ी पहने बैठी हुई थीं। प्रियंका गांधी की शख्सियत काफी अलग है और उन्हें काफी पसंद भी किया जाता है। 

प्रियंका का जन्मदिन 12 जनवरी को होता है, तो चलिए आपको उनसे जुड़ी ऐसी 5 बातें बताते हैं जो शायद ही आपको उनके बारे में पता हो। 

दिल्ली यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई 

प्रियंका गांधी दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ी हैं और इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी स्कूल से साइकॉलोजी की डिग्री प्राप्त की थी। 

प्रियंका गांधी का बचपन 

इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राहुल और प्रियंका ने अपनी पढ़ाई घर से ही जारी रखी थी। इसके बाद उनकी जिंदगी बहुत सिमट गई थी और उन्हें 24 घंटे सुरक्षाकर्मियों के साये में रहना पड़ता था। इसके बाद राजीव गांधी की हत्या हुई और कांग्रेस की बागडोर सोनिया गांधी को संभालनी पड़ी। 

unknown facts about priyanka gandhi

प्रियंका गांधी का पहला भाषण 

प्रियंका गांधी ने अपना पहला सार्वजनिक भाषण 16 साल की उम्र में दिया था। अगर खबरों की मानें तो साल 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रियंका धार्मिक नगरी बनारस से चुनाव लड़ना चाहती थी लेकिन नरेंद्र मोदी के खिलाफ खड़े होने के जोखिम से उन्हें बचने की सलाह दी गई। 

इसे जरूर पढ़ें: क्या आप इंदिरा गांधी से जुड़ी ये 5 खास बातें जानते हैं जिनके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है

unknown facts about priyanka gandhi

 

प्रियंका गांधी की निजी जिंदगी 

यह विडियो भी देखें

प्रियंका गांधी के बारे में ऐसा कहा जाता है कि वो एक समय में काफी गुस्सैल स्वभाव की थीं लेकिन फिर धीरे-धीरे उन्होंने अपने गुस्से पर काबू पाना सीखा। प्रियंका हर रोज योगा करना पसंद करती हैं। प्रियंका को किताबे पढ़ना, फोटोग्राफी और कुकिंग का शौक है। 

इसे जरूर पढ़ें: सादगी से भरी सोनिया की इंदिरा गांधी से कैसी थी पहली और आखिरी मुलाकात

unknown facts about priyanka gandhi

 

प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा

ऐसा कहा जाता है कि प्रियंका और रॉबर्ट शादी से पहले 6 साल तक एकसाथ थे। इसके बाद उन्होंने परिवार को अपने रिश्ते के बारे में बताया। प्रियंका अपने पति रॉबर्ट वाड्रा से 13 साल की उम्र में मिली थीं और प्रियंका ने ही रॉबर्ट की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था। यहां आपको बता दें कि प्रियंका और रॉबर्ट की शादी काफी लो-प्रोफाइल रखी गई और शादी में महज 150 मेहमानों को निमंत्रण दिया गया था। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।