Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:50 PM IST

ये हॉबीज कर सकती हैं आपका समय बर्बाद? ऐसे पहचानें और करें बंद

कई बार हम मूड ऑफ होने या फिर समय निकालकर अपनी पसंद की चीजें करते हैं। मगर एक सवाल कहीं आपकी हॉबीज समय बर्बाद करने का काम तो नहीं कर रही है?
Updated:- 2026-07-10, 17:03 IST
image

आमतौर पर हम स्ट्रेस दूर करने या फिर मन बहलाने के लिए अपने पसंद की एक्टिविटी या हॉबी अपनाते हैं। मगर क्या आप जानती हैं, कि कुछ आदतें जिन्हें हम अपनी हॉबी समझते हैं। वह असल में समय बर्बाद करने का काम करती है। हो सकता है कि आपको यह पढ़कर अजीब लगे। मगर यह सच है। इसके लिए यह समझना जरूरी है कि कौन सी हॉबी आपके दिमाग को सुकून देने के बजाय समय, एनर्जी और फोकस पर खराब कर रह है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन सी हॉबी आपके लिए सही और कौन सी टाइम ट्रैप का काम कर रही है?

ये हॉबीज करती हैं टाइम वेस्ट

स्ट्रेस में होने पर हम कई सारे ऐसे काम करते हैं, जो वास्तव में समय बर्बाद करते हैं। नीचे जानें कौन सी हैं वे आदतें?

time wasting habits

  • रील्स, शॉर्ट्स देखना या दिन-भर वेब सीरीज देखना। आमतौर पर लोग इसे रिलैक्स होना कहते हैं, लेकिन यह सिर्फ दिमाग को थका देता है।
  • घंटों तक ई-कॉमर्स ऐप्स पर चीजें स्क्रॉल करना और कार्ट में डालना। यह समय और पैसा दोनों बर्बाद करता है।
  • गेम खेलना बुरा नहीं है, लेकिन जब आप हर दिन 4-5 घंटे सिर्फ गेमिंग में निकाल दें, तो यह आपकी असल जिंदगी को प्रभावित करने लगता है।
  • दूसरों की जिंदगी में क्या चल रहा है, यह जानने के लिए घंटों सोशल मीडिया पर पड़े रहना।

इसे भी पढ़ें- इन 2 हॉबीज ने बदल दी जिंदगी और मिल गया जीने का मकसद, स्ट्रेस दूर करने के लिए आप भी करें ट्राई

इन ट्रिक्स से पहचानें कौन सी हॉबी समय बर्बाद कर रही है?

अगर आपको अपनी हॉबी वाला काम करते वक्त ऐसा लगता है कि यह खुशी दे रहा है, लेकिन बाद में उस पर पछतावा होता है। यह हॉबी आपका टाइम ट्रैप है। कई बार हम अपनी पसंद की चीजें करते वक्त ध्यान ही नहीं देते हैं कि समय ही नहीं बचा। खासकर पढ़ाई, सेहत या परिवार के लिए।

how to identify time wasting habits

अगर आपको ऐसा लगने लगे कि आप अपनी हॉबी वाली चीजें नहीं कर पा रही हैं। इसकी वजह से चिड़चिड़ हो रही है, तो यह हॉबी खतरनाक साबित हो सकती है। सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह है कि उस काम से आपको कोई स्किल सीखने को मिल रही है या नहीं।

टाइम वेस्ट करने वाली हॉबीज को कैसे बंद करें?

अपनी इन आदतों को छोड़ने के बजाय कंट्रोल करना सीखना जरूरी है। अपने शौक के लिए समय तय करें। एक्टिव हॉबीज को एड करें जिसमें दिमाग या शरीर एक्टिव रहता है। हफ्ते में एक दिन या दिन का कुछ घंटा ऐसा रखें जब आप स्क्रीन से बिल्कुल दूर रहें। इससे दिमाग को असल में आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें- मिट्टी से जुड़े ये 2 शौक आपके वीकेंड को बनाएंगे स्पेशल, स्ट्रेस से मिलेगा ब्रेक

अगर आप भी स्ट्रेस में अपना फोन स्क्रॉल करती हैं, तो इसे तुरंत बंद करें। ऐसा इसलिए क्योंकि यह समय बर्बाद करता है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।