Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:39 PM IST

जब घर पर न लगे मन, तो इन 3 हॉबीज से संवारें अपना खाली वक्त

घर पर खाली समय में बोरियत को दूर करने के लिए तीन माइंडफुल हॉबीज अपनाई जा सकती हैं। जानते हैं ये तीनों एक्टिविटी कैसे आपको फायदा पहुंचा सकती हैं? 
Updated:- 2026-07-06, 14:18 IST
image

जब अपनी बिजी लाइफ में से हमें थोड़ा सा खाली वक्त मिलता है, तो घर पर बैठे-बैठे मन अजीब सी बोरियत या उदासी से घिर जाता है। ऐसे समय को ज्यादातर महिलाएं फोन स्क्रॉल करने में बिताती है। जबकि, खुद को किसी क्रिएटिविटी और शांत काम में लगाना, मानसिक सेहत के लिए वरदान साबित होता है। बता दें, कुछ ऐसी माइंडफुल हॉबीज हैं, जो न सिर्फ आपका बेहतरीन टाइमपास कराएंगी, बल्कि आपके अंदर एक नई पॉजिटिव एनर्जी और खुशी भी लेकर आएंगी। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे कि आप खाली समय में किन चीजों को अपनी हॉबीज बना सकती हैं। जानते हैं आगे...

गार्डनिंग (Gardening)

घर के खाली कोने या बालकनी में पेड़-पौधे लगाना न केवल आपके मन को शांत कर सकता है बल्कि ये एक सबसे खूबसूरत तरीका है, खुद को खुश रखना। जब आप मिट्टी को छूते हैं, बीजों को बोते हैं और उन्हें रोज बढ़ते हुए देखते हैं, तो इससे स्ट्रेस तेजी से कम होता है। 

2 - 2026-07-06T134432.159

गार्डनिंग हमें नेचर से जोड़ती है। सुबह-सुबह अपने हाथ से उगाए गए फूलों या हरी-भरी पत्तियों को देखना आपके पूरे दिन को ताजगी से भर देता है।

जर्नलिंग (Journaling)

जर्नलिंग का सीधा मतलब है अपनी फीलिंग, सोच और एक्सपीरियंस को एक डायरी में लिखना है। कई बार घर पर अकेले रहने से दिमाग में विचारों का तूफान चलने लगता है। ऐसे में जब आप पेन उठाकर अपने दिल की बात कागज पर लिखते हैं, तो मन का बोझ पूरी तरह हल्का हो जाता है। आप इसमें अपने दिनभर के अच्छे काम, अपनी फ्यूचर प्लानिंग या उन चीजों की लिस्ट बना सकते हैं, जिनके लिए मन से खुश हैं। इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें- बच्चे पढ़ाई या जॉब के लिए घर से दूर हैं तो क्या हुआ? इन 5 टिप्स से माता-पिता अपने आशियाने के सूनेपन को कर सकते हैं कम

एडल्ट कलरिंग (Adult Coloring)

कलरिंग या रंग भरना सिर्फ बच्चों का खेल नहीं है, बल्कि आजकल बड़ों के लिए एडल्ट कलरिंग बुक्स बेहद फेमस हो रही हैं। खूबसूरत डिजाइनों (जैसे मंडाला आर्ट) में अपनी पसंद के रंग भरना एक थेरेपी की तरह काम करता है। 

1 - 2026-07-06T134434.145

जब आप रंग भरते हैं, तो आपका दिमाग पूरी तरह एकाग्र हो जाता है और फालतू बातें नहीं सोचता है। यह आपकी क्रिएटिविटी को जगाने का एक अच्छा तरीका है।

यह भी पढ़ें- न पार्टी, न क्लब! अकेलेपन को एंजॉय करने के लिए बेस्ट हो सकते हैं ये तरीके

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।