इन 2 हॉबीज ने बदली जिंदगी और मिल गया जीने का मकसद, स्ट्रेस दूर करने के लिए करें ट्राई

अकेलापन और मेंटल स्टैस इंसान को अंदर से थका देते हैं, लेकिन अगर सही समय पर क्रिएशन और क्रिएटिविटी का हाथ थाम लिया जाए, तो जिंदगी बदल जाती है। सिंगल मदर प्रीति सोनी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। पति के जाने के बाद उनके बनाए बिजनेस प्लान, दुकान और बैंक स्कीम्स से प्रीति को फिक्स इनकम तो मिल गई ताकि बच्चे की परवरिश में दिक्कत न आए, लेकिन उनका अकेला समय काटना बेहद मुश्किल हो गया था। ऐसे में उन्होंने डिप्रेशन और खालीपन से लड़ने के लिए दो आर्ट हॉबीज को चुना। इन शौक ने न सिर्फ उनका स्ट्रेस दूर किया, बल्कि उन्हें जीवन का एक नया और खूबसूरत मकसद भी दे दिया। ऐसे में इन दोनों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि प्रीति ने कैसे अपनी होब्बीज को अपना दोस्त बनाया और वो दोनों शौक हैं क्या? जानते हैं आगे...
अकेलेपन को बनाया ताकत
सिंगल मदर प्रीति ने सोशल मीडिया पर वक्त बर्बाद करने के बजाय अपने हाथों की कला को निखारने का फैसला किया। प्रीति ने वॉल पुट्टी की मदद से 'लिप्पन आर्ट' और चमकीले रंगों के साथ 'ग्लिटर वर्क' करना शुरू किया।

इन दोनों शौक ने उनके दिमाग को पूरी तरह बिजी कर दिया, जिससे उनका स्ट्रेस छूमंतर हो गया और अब वे अपने खाली समय का भरपूर आनंद ले रही हैं।
यह भी पढ़ें- मिट्टी से जुड़े ये 2 शौक आपके वीकेंड को बनाएंगे स्पेशल, स्ट्रेस से मिलेगा ब्रेक
लिप्पन आर्ट (Lippan Art)
- सबसे पहले एक लकड़ी के बोर्ड का टुकड़ा लें और उस पर अपनी पसंद का कोई भी खूबसूरत डिजाइन पेंसिल से ड्रा कर लें।
- वॉल पुट्टी पाउडर में थोड़ा सा पानी और फेविकोल मिलाकर एक सॉफ्ट डो तैयार करें। इसे सूखने से बचाने के लिए गीले कपड़े से ढककर रखें।

- इस डो की छोटी-छोटी पतली लोइयां या कॉइल्स बनाकर फेविकोल की मदद से बोर्ड पर खींची गई लाइनों के ऊपर चिपकाते जाएं।
- जब पुट्टी पूरी तरह सूख जाए, तो इस पर एक कोट सफेद एक्रिलिक पेंट करें। आखिर में छोटे-छोटे चमकते हुए कांच के टुकड़े फेविकोल से चिपका दें।
ग्लिटर वर्क
- आप जिस भी चीज पर जैसे कांच की बोतल, फोटो फ्रेम या सादे पेपर पर काम कर रहे हैं, उसे अच्छी तरह साफ और सूखा कर लें।
- जिस हिस्से को आप चमकाना चाहते हैं, वहां ब्रश की मदद से फेविकोल की एक पतली परत लगाएं।
- अब अपनी पसंद का बारीक या मोटा ग्लिटर पाउडर अच्छी तरह छिड़क दें।
- कुछ देर सूखने के बाद ग्लिटर को झाड़कर अलग कर दें। इसे लंबे समय तक सेफ रखने और ग्लिटर को झड़ने से बचाने के लिए ऊपर से एक कोट वॉर्निश या मॉड पॉज का लगाएं।
यह भी पढ़ें- जब घर पर न लगे मन, तो इन 3 हॉबीज से संवारें अपना खाली वक्त
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।