मिट्टी से जुड़े ये 2 शौक आपके वीकेंड को बनाएंगे स्पेशल, स्ट्रेस से मिलेगा ब्रेक

स्क्रीन पर घंटों बैठे रहना और काम के प्रेशर के बीच मानसिक सुकून कहीं खो गया है। ऐसे में इस स्ट्रेस से बचने और खुद को रीचार्ज करने के लिए सबसे अच्छा तरीका प्रकृति के करीब आना माना जाता है। हमारी बिजी लाइफस्टाइल में मड थेरेपी या मिट्टी से जुड़े शौक स्ट्रेस को छूमंतर करने का जादुई काम कर सकते हैं। मिट्टी के संपर्क में आने से शरीर में हैप्पी हार्मोंस रिलीज होते हैं। ऐसे में बता दें कि मिट्टी से जुड़े ऐसे दो शानदार शौक आपके वीकेंड को बेहद खास और स्ट्रेस-फ्री बना सकते हैं। ऐसे में इस लेख में जानते हैं इन दो शौक के बारे में...
जरूर करें गार्डनिंग
मिट्टी से जुड़ने का सबसे अच्छा तरीका है बागवानी यानि गार्डनिंग। जब आप वीकेंड पर अपने हाथों से गमलों में मिट्टी भरते हैं और उसमें खाद्य मिलाते हैं और नए पौधे लगाते हैं, तो यह आपको पूरी तरह शांत कर देता है। मिट्टी की सौंधी खुशबू सीधे हमारे दिमाग पर असर करती है और स्ट्रेस के लेबल को कम करती है।

अगर आपके घर में ज्यादा जगह नहीं है, तो आप अपनी बालकनी में छोटा सा किचन गार्डन बना सकते हैं। इसमें पुदीना, धनिया, मिर्च या छोटे-छोटे इनडोर प्लांट्स लगाए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - जब घर पर न लगे मन, तो इन 3 हॉबीज से संवारें अपना खाली वक्त
क्ले मॉडलिंग और पॉटरी का जादू
बता दें कि मिट्टी को अपने हाथों से छूकर उसे एक नया आकार देने की आर्ट, जिसे पॉटरी या क्ले मॉडलिंग कहते हैं, इन दिनों स्ट्रेस-बस्टर मानी जा रही है। ऐसे में व्हील पर घूमती हुई गीली मिट्टी को जब आप धीरे-धीरे अपने हाथों से संभालते हैं, तो आपका पूरा ध्यान वहीं पर रहता है। यह एक तरह का एक्टिव मेडिटेशन है, जो आपको स्ट्रेस से दूर कर देती है।
-1783510289374.jpg)
वीकेंड पर आप घर के पास पॉटरी स्टूडियो में जाकर इसकी बेसिक क्लास ले सकते हैं या फिर घर पर ही नैचुरल क्ले लाकर छोटी-छोटी मूर्तियां, कोस्टर या दीये बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें -ग्लू गन से खुद डिजाइन करें अपना मनपसंद मोबाइल कवर, बेहद आसान है यह तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।