Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:50 PM IST

बचपन की पसंदीदा हॉबीज को दें नई शुरुआत, बदल जाएगा जिंदगी जीने का अंदाज

जब हम किसी बच्चे को खेलते और हंसते हुए देखते हैं, तो हम सभी को अपना बचपन याद आ जाता है कि किस तरह हम मस्ती करते थे, खेलते थे, घूमते थे और खिलखिलाकर हंसते थे। उस दौर की बातें और यादें वाकई बेमिसाल होती हैं। मगर क्या आपको पता है कि बचपन की उन्हीं पसंदीदा हॉबीज को दोबारा शुरू करके आप अपनी जिंदगी जीने के अंदाज को पूरी तरह बदल सकती हैं?
Updated:- 2026-07-15, 16:23 IST
stress relief hobbies for adults

बचपन के वे दिन भी क्या दिन थे, जब स्कूल से आते ही हम अपनी पसंदीदा चीजों में डूब जाते थे। किसी को पेंटिंग करना पसंद था, किसी को कहानियों की किताबें पढ़ना, तो कोई पुराने सिक्के और टिकटें जमा करता था। लेकिन जैसे-जैसे हम बड़े हुए, पढ़ाई, नौकरी और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच हमारी वे प्यारी हॉबीज कहीं पीछे छूट गईं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर इतने तनाव में आ जाते हैं कि खुद के लिए वक्त ही नहीं निकाल पाते। अगर आप भी अपनी रूटीन लाइफ से बोर हो चुके हैं और जिंदगी में दोबारा उसी मजे के साथ जीना चाहती हैं, तो अपनी बचपन की पसंदीदा हॉबीज को शामिल कर सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपनी पुरानी हॉबीज में बदलाव कर अपनी लाइफ को और भी मजेदार बना सकती हैं।

नोस्टाल्जिया डायरी या जर्नल

बचपन में हम सभी की कुछ ऐसी हॉबीज होती हैं, जो समय के साथ कई गुम हो जाती हैं। अगर आपको उस समय कविताएं, कहानियां या डायरी लिखने का शौक था, तो इसे फिर से शुरू कर सकती हैं।

favorite childhood hobbies for happier lifestyle

आज के डिजिटल दौर में हाथ से कागज पर लिखना किसी थेरेपी से कम नहीं है। आप अपनी डायरी में स्कैपबुक की तरह पुरानी तस्वीरें को लगाकर बचपन और बड़े होने के सफर में होने वाले बदलाव को लिख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- इन 2 हॉबीज ने बदल दी जिंदगी और मिल गया जीने का मकसद, स्ट्रेस दूर करने के लिए आप भी करें ट्राई

टेरेरियम मेकिंग या क्ले मेकिंग

हम में से अधिकतर लोगों ने बचपन में मिट्टी के खिलौने तो जरूर बनाएं होंगे। अगर आप अपने जिंदगी जीने के स्टाइल बदलाव चाहती हैं, तो क्यों न एक बार फिर इस कला को जिंदा करें? इसके लिए केवल इसे एक नया ट्विस्ट देने की जरूरत है। इसके अलावा आप कांच के बर्तनों में छोटे-छोटे टेरारियम बनाएं। यह न केवल घर को खूबसूरत बनाता है, बल्कि दिमाग को भी शांत रखता है।

teratorium

डिजिटल आर्ट और स्केचिंग

यदि आपको बचपन में रंगों और पेंटिंग से प्यार था, तो कैनवास पर इसे उतार सकती हैं। इसके अलावा आप टैबलेट या स्मार्टफोन पर डूडलिंग या डिजिटल पेंटिंग कर सकती हैं। यह बेहद मजेदार और तनाव दूर करने वाला होता है। इसके लिए आपको ज्यादा तामझाम की भी जरूरत नहीं पड़ती।

sketch

DIY क्राफ्ट

बचपन में हम सभी कागज के खिलौने से कुछ न कुछ बनाते थे। अब आप अपने घर की पुरानी या बेकार चीजों को अपसाइकल कर सकती हैं, जैसे पुराने कांच की बोतलों को पेंट करके लैंप बनाना या पुराने कपड़ों से पाायदान तैयार करना।

इसे भी पढ़ें- मोबाइल से ब्रेक लेकर खुद से जुड़ने का मौका, बस अपनाएं ये आसान हॉबीज

इनमें से कोई न कोई हॉबी तो आपकी भी रही होगी। क्यों न फिर बचपन के दौर से दोबारा जिया जाए और मुश्किल जिंदगी को मजेदार बनाया जाए। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific, AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।