मोबाइल से ब्रेक लेकर खुद से जुड़ने का मौका, बस अपनाएं ये आसान हॉबीज

आंख खुलते ही हम सबसे पहले अपना फोन खोजते हैं। हमारा ज्यादातर वक्त मोबाइल की स्क्रीन पर ही गुजरता है। सोशल मीडिया स्क्रॉल करना, रील्स देखना या मैसेज का जवाब देने में ही गुजर जाता है। इतना ही नहीं, बल्कि इन सब चीजों के बीच हम इतना खो जाते हैं कि खुद के लिए समय ही नहीं मिल पाता है। लगातार बढ़ते स्क्रीन टाइम की वजह से न सिर्फ हमारी आंखों पर असर पड़ रहा है बल्कि मानसिक तनाव और अकेलापन भी बढ़ रहा है। अगर आपका भी पूरा समय मोबाइल स्क्रॉल करने में निकल जाता है, तो अभी रुकिए। आज के इस लेख में हम आपको कुछ आसान और मजेदार हॉबीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप खुद के लिए समय निकाल सकती हैं।
गार्डनिंग को करें शुरू
मोबाइल में लगे रहने के बजाय अपना वक्त पेड़-पौधों को ग्रो करने में लगाएं। मिट्टी और पौधों के साथ समय बिताना एक थेरेपी की तरह काम करता है। इसकी शुरूआत आप अपने घर की बालकनी या खिड़की के पास छोटे-छोटे प्लांट्स लगाने में कर सकती हैं। रोज सुबह-शाम पौधों को पानी देना, उनकी नई पत्तियों को देखना और उनकी देखभाल करें।
इसे भी पढ़ें- ये हॉबीज कर सकती हैं आपका समय बर्बाद? ऐसे पहचानें और करें बंद
किताबों को पढ़ना करें शामिल
मोबाइल स्क्रीन पर वक्त बिताने की जगह किताबों को समय दें। किताब पढ़ने के लिए भारी बुक्स न लें। आप अपनी पसंद की कहानियां, आत्म-मंथन या कविता की किताबों से शुरुआत कर सकती हैं। रोज सोने से पहले सिर्फ 10-15 पेज पढ़ें। इससे एकाग्रता बढ़ती है और रात को बिना स्क्रीन के अच्छी नींद लेने में मदद करती है।
डायरी लिखना करें शुरू
मोबाइल से दूरी बनाने के लिए आप डायरी लिखना शुरू कर सकती हैं। इस पर आप अपने पूरे दिन की मुख्य बातें लिखें। इसके लिए एक डायरी और पेन की जरूरत पड़ेगी। हर दिन के अंत में सिर्फ 10 मिनट बैठें और अपने दिल की बात लिखे जैसे आज आपका दिन कैसा रहा, आज क्या-क्या परेशानी हुई जैसी तमाम बातें? यह आपके दिमाग का बोझ हल्का करती है और भावनाओं को सही दिशा देती है।
स्केचिंग, डूडलिंग या कलरिंग की डालें आदत
स्केचिंग, डूडलिंग या कलरिंग के लिए कलाकार होना जरूरी नहीं है, बस रंगों और आकृतियों के साथ खेलना ही काफी है। बाजार में बड़ों के लिए कलरिंग बुक्स मिलती हैं, जिन्हें सिर्फ रंगों से भरना होता है। इसके अलावा एक सादे कागज पर पेन चलाकर डूडलिंग करें।
बिना हेडफोन के वॉक पर जाना
कानों में ईयरफोन लगाकर गाने सुनते हुए चलना अलग बात है, लेकिन बिना किसी डिवाइस के टहलना बिल्कुल अलग अनुभव है। शाम को या सुबह 15-20 मिनट के लिए पास के किसी पार्क या छत पर टहलने जाएं। मोबाइल को कमरे में ही छोड़ दें। चलते समय अपने आस-पास के माहौल को महसूस करें। यह आपके दिमाग को पूरी तरह रीफ्रेश कर देगा।
इसे भी पढ़ें- इन 2 हॉबीज ने बदल दी जिंदगी और मिल गया जीने का मकसद, स्ट्रेस दूर करने के लिए आप भी करें ट्राई
इनमें से किसी भी हॉबी को काम की तरह न अपनाएं। इसे खुद को दिया जाने वाला मी-टाइम समझें, जिसमें आपका फोन आपसे दूर हो और आप पूरी तरह खुद के साथ हों। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।