Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:41 PM IST

Plastic Bottle Flower Pot: प्लास्टिक बोतल से बनाएं Multi Layer फ्लावर पॉट, इंडोर गार्डन में लगाएंगे चार चांद

पुरानी प्लास्टिक बोतलों को फेंकने के बजाय बनाएं स्टाइलिश Multi-Layer फ्लावर पॉट बना सकती हैं। कम जगह में इंडोर गार्डन सजाने के 3 आसान और सस्ते तरीके जानें। वर्टिकल गार्डनिंग का यह बेस्ट आईडिया आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। अभी पढ़ें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस।
Updated:- 2026-05-23, 19:06 IST
Gardening in plastic bottles

How To Make Planter From Plastic Bottle: अक्सर हम कोल्ड ड्रिंक या पानी की खाली प्लास्टिक बोतलों को कबाड़ समझकर फेंक देते हैं, लेकिन ये बोतलें आपके घर और गार्डन को सजाने का बेहतरीन जरिया बन सकती हैं। आज के समय में जब शहरों में जगह की कमी है, तो वर्टिकल और मल्टी-लेयर गार्डनिंग करना पसंद करते हैं। ऐसे में आप प्लास्टिक की बोतलों से बने मल्टी-लेयर फ्लावर पॉट भी बना सकती हैं। इसकी मदद से आप घर के किसी भी कोने या बालकनी को एक आर्टिस्टिक और मॉडर्न लुक दे सकती हैं। इन्हें बनाना बेहद आसान है और इसमें न के बराबर खर्चा आता है। अगर आप भी अपने इंडोर गार्डन में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल कर ये तीन यूनिक मल्टी-लेयर पॉट जरूर ट्राई करें।

वर्टिकल हैंगिंग टॉवर पॉट (Vertical Hanging Tower)

how to make vertical pot from plastic

यह तरीका उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जिनके पास बालकनी में जगह कम है। इसमें बोतलों को एक के ऊपर एक जोड़ा जाता है। अगर आप भी अपनी बगीचे के लिए वर्टिकल हैंगिंग टॉवर पॉट बनाना चाहती हैं, तो नीचे पढ़ें पूरा प्रोसेस-

कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले 3-4 प्लास्टिक की बोतलें लें।
  • हर बोतल के निचले हिस्से में एक छेद करें और ऊपर के हिस्से को काटकर थोड़ा बड़ा मुंह बनाएं।
  • अब एक मजबूत रस्सी या लोहे के तार की मदद से बोतलों को एक-दूसरे के नीचे पिरोते जाएं।
  • सबसे ऊपर वाली बोतल में पानी डालने पर वह धीरे-धीरे रिसकर नीचे की सभी बोतलों तक पहुंचेगा।
  • इसमें आप पुदीना, धनिया या छोटे सजावटी पौधे जैसे मनी प्लांट लगा सकती हैं।

वॉल-माउंटेड स्टेयर्ड डिजाइन (Wall-Mounted stair Design)

multi layer pot

अगर आपके घर की कोई दीवार खाली और बोरिंग लग रही है, तो यह वॉल-माउंटेड स्टेयर्ड पॉट इसे रियलस्टिक बना देगा। इसमें बोतलों को दीवार पर अलग-अलग लेयर्स में लगाया जाता है। नीचे जानें तरीका-

कैसे बनाएं?

  • बोतलों को बीच से आयताकार शेप में काटें ताकि उनमें मिट्टी भरने की जगह बन सके।
  • अब इन बोतलों को अपनी पसंद के एक्रिलिक रंगों से पेंट करें।
  • दीवार पर लकड़ी का एक फ्रेम या लोहे की जाली लगाएं और बोतलों को हॉरिजेंटल तरीके से अलग-अलग लेवल पर बांध दें।
  • यह गमला सकुलेंट्स और रंग-बिरंगे छोटे फूलों के लिए एकदम परफेक्ट है।

पिरामिड स्टाइल मल्टी-लेयर स्टैंड (Pyramid Style Stand)

plastic bottle branch pot stand

पिरामिड स्टाइल मल्टी-लेयर स्टैंड देखने में बहुत ही भव्य लगता है और इसे आप अपने लिविंग रूम के कोने या बरामदे में रख सकते हैं। इसमें बोतलों को एक घेरे या पिरामिड के आकार में सेट किया जाता है। नीचे पढ़ें बनाने का तरीका-

कैसे बनाएं?

  • इसके लिए आपको एक पुराने लकड़ी के डंडे या पीवीसी पाइप की जरूरत होगी।
  • पाइप के चारों ओर अलग-अलग ऊंचाई पर छेद करके प्लास्टिक की बोतलों के मुंह को उसमें फिक्स कर दें।
  • इस तरह एक पेड़ जैसा ढांचा तैयार हो जाएगा जिसकी हर बोतल यानी ब्रांच में एक पौधा होगा।
  • इसमें स्पाइडर प्लांट या बेबी टियर्स जैसे लटकने वाले पौधे बहुत सुंदर लगते हैं क्योंकि वे बोतलों को पूरी तरह ढंक लेते हैं।

मल्टी लेयर पॉट को और खूबसूरत बनाने के लिए क्या करें?

  • बोतलों को सिर्फ सादा न छोड़ें।
  • उन पर जूट की रस्सी लपेंटे।
  • चमकीले रंगों से पोल्का डॉट्स बनाएं।
  • हर बोतल के नीचे एक छोटा ड्रेनेज होल जरूर बनाएं।

इसे भी पढ़ें- Gardening Hacks: गमले की मिट्टी में मिलाएं बस 1 चम्मच चिली पाउडर, मिनटों में दूर हो सकती हैं ये 5 बड़ी परेशानियां

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Gemini

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।