herzindagi

ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जो अपने फिटनेस के कारण बच गईं सिजेरियन डिलीवरी से

शहरीकरण का सबसे ज्यादा असर महिलाओं के ऊपर पड़ा है। महिलाओं की हेल्थ सबसे ज्यादा खराब हुई है और उनका शरीर सबसे ज्यादा कमजोर हुआ है। इस कारण ही उनको डिलीवरी के समय काफी समस्या होती है और इसी कारण आज के मॉडर्न और स्मार्ट युग में कम ही महिलाओं की नॉर्मल डिलीवरी होती है। अब तो नॉर्मल डिलीवरी इतनी अनकॉमन हो गई है कि सोसायटी में किसी महिला की नॉर्मल डिलीवरी होने से उसका एक्ज़ाम्पल के तौर पर लिया जाता है। अगर ऐसा है तो हम आज उन एक्ट्रेसेस की बात करेंगे जिनकी नॉर्मल डिलीवरी हुई और ऐसा उनके प्रेग्नेंसी के अंतिम दिनों तक एक्टिव रहने की वजह से हुआ। 

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 02 Jul 2018, 19:07 IST

करीना कपूर ख़ान

Create Image :

तैमूर अली खान की मां करीना कपूर खान की नॉर्मल डिलीवरी हुई है। करीना कपूर प्रेग्नेंसी की दौरान काफी एक्टिव थीं। साथ ही वे अपने खाने का भी काफी ख्याल रखती थीं। प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे को हेल्दी रखने के लिए उन्होंने काफी मात्रा में घी का सेवन किया था। उनकी इस पूरी डाइट और एक्सरसाइज का ख्याल उनकी डायटीशियन ऋजुता दिवाकर ने रखा था। प्रेग्नेंसी में उन्होंने सारी पार्टी अटेंड की थी और कई सारे फोटोशूट भी किए थे। इतना एक्टिव रहना का ही नतीजा था कि उनकी नॉर्मल डिलीवरी हुई थी। 

ऐश्वर्या राय बच्चन

Create Image :

पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय ने 38 साल की उम्र में बेटी को जन्म दिया था। अमिताभ बच्चों में मीडिया में आकर पुष्टि की थी कि उनकी बहु की नॉर्मल डिलीवरी हुई है। ऐश्वर्या राय बच्चन प्रेग्नेंसी के दौरान रोज सुबह व्यायाम करती थीं और योगा करती थीं। इसके अलावा वे जॉगिंग भी करती थीं। कभी-कभी वह अपनी डायटीशियन की देख-रेख में कार्डियो भी कर लेती थीं। इसके अलावा वे अपने खाना का पूरा ख्याल रखती थीं। इसी का नतीजा था कि उनकी नॉर्मल डिलीवरी हुई थी। 

जेनेलिया डिसूजा

Create Image :

रितेश देशमुख की पत्नी और बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस जेनेलिया की भी नॉर्मल डिलीवरी हो चुकी है। इनके दो बेटे हैं और इनकी दोनों ही डिलीवरी नॉर्मल हुई है। जेनेलिया प्रेग्नेंसी के दौरान काफी एक्टिव रहती थी। 

ट्विंकल खन्ना

Create Image :

ट्विंकल खन्ना ने साल 2012 में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। इनकी भी नॉर्मल डिलीवरी हुई थी। बेटी नितारा से बड़ा उनका एक बेटा भी है। बेटी के जन्म के समय ट्विंकल ने काफी एक्सरसाइज और योगा किया था जिसके कारण उन्हें डिलीवरी में पेरशानी नहीं हुई थी। 

तारा शर्मा

Create Image :

अपनी फिटनेस के लिए पॉप्युलर तारा शर्मा दो बेटों की मां हैं और उनके दोनों ही बेटों का जन्म नॉर्मल डिलीवरी से हुआ है। ये काफी एक्टिव रहती हैं और इन्होंने प्रेग्नेंसी समय एक्सट्रा बिल्कुल भी आराम नहीं किया था।