Senior Citizen Samll Savings Scheme और MIS Post Office: दोनों स्कीम्स में कौन है बेहतर?
-1794551834658.webp)
भारत सरकार की ओर से कई खास स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स चलाई जा रही हैं। ये डिपॉजिट स्कीम्स सुरक्षित होने के साथ बेहतर और गारंटीड रिटर्न के लिए जानी जाती हैं। इसमें सबसे खास हैं सीनियर सिटीजन स्मॉल सेविंग स्कीम और पोस्ट ऑफिस मंथली इनवेस्टमेंट स्कीम जिसे एमआईएस के नाम से भी जानते हैं।
दोनों स्कीम बेहद खास हैं जिनमें भारतीय आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत आयकर छूट भी प्राप्त होती है। योजनाओं पर ब्याज दर हर 3 महीने में केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित की जाती है। दोनों योजनाओं की मैच्योरिटी अवधि 5 साल है, लेकिन ब्याज दर और पेमेंट के तरीके में अंतर है। आइए जानते हैं कौन सी स्कीम में रिटर्न बेहतर मिलेगा?
1. सीनियर सिटीजन स्मॉल सेविंग्स स्कीम
-1794552477655.webp)
Image Credit: Shutterstock.com
इस स्कीम को खासतौर से आपके भविष्य को ध्यान में रखकर बनाया गया है। रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम की जरूरत हर सीनियर सिटीजन को होती है। सीनियर सिटीजन स्मॉल सेविंग स्कीम भारत सरकार का एक रिटायरमेंट बेनिफिट प्रोग्राम है।
अगर आपकी उम्र 60 साल से ज्यादा है तो आप अकेले या जॉइंट इन्वेस्टमेंट करके SCSS स्कीम सेलेक्ट कर सकती हैं। यह स्कीम टैक्स बेनिफिट भी देती है। SCSS में, इंस्टॉलमेंट की रकम ₹1,000 से ₹15 लाख के बीच होती है। यह रकम रिटायरमेंट बेनिफिट तक ही सीमित है। किसी को भी अपने एम्प्लॉयर से रिटायरमेंट बेनिफिट मिलने के 1 महीने के अंदर इसे सीनियर सिटीजन स्कीम अकाउंट में जमा करना होगा। इस स्कीम में ब्याज दर अक्टूबर-दिसंबर 2026 तिमाही में पहले की तरह बरकरार हैं। यानी इस अवधि में SCSS पर 8.2 प्रतिशत की दर से सालाना ब्याज मिलेगा।
कैसे खुलवाएं अकाउंट?
सीनियर सिटीजन स्मॉल सेविंग स्कीम में अकाउंट ओपन करवाने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाना होगा। यहां पहुंचकर आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे।
- सबसे पहले अपने नजदकी बैंक ब्रांच या पोस्ट ऑफिस में जाकर स्कीम का एप्लीकेशन फॉर्म लें।
- सही तरीके से भरा हुआ फॉर्म, सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी के साथ जमा करें।
इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
-1794552549788.webp)
Image Credit: magnific.com
सीनियर सिटीजन स्मॉल सेविंग स्कीम में अकाउंट खुलवाने के लिए आपको यहां बताए गए जरूरी डॉक्यूमेंट की हर हाल में जरूरत पड़ेगी।
- केवाईसी डॉक्यूमेंट्स: आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट
- यूटिलिटी बिल: टेलीफोन बिल, बिजली बिल
- सीनियर सिटीजन कार्ड या बर्थ सर्टिफिकेट (केस स्पेसिफिक)
- 2 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
यह भी पढ़ें- 5-Year FD Comparison: ज्यादा इंट्रेस्ट के लिए बैंक या पोस्ट ऑफिस? इंवेस्ट करने से पहले जान लें इन दोनों में बड़ा अंतर
2.पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम
इस योजना में न्यूनतम निवेश सीमा 1000 रुपये और अधिकतम निवेश सीमा सिंगल अकाउंट के लिए 4.50 लाख और ज्वाइंट अकाउंट के लिए 9 लाख रुपये है। इस योजना में 5 साल की मैच्योरिटी अवधि तय है। इस समय MIS पर ब्याज दर 7.4 फीसदी सालाना है। इसमें ब्याज का केलकुलेशन सालाना आधार पर होता है, लेकिन भुगतान मासिक आधार पर किया जाता है।
3 साल का होगा लॉक-इन पीरियड
इसमें मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है। अगर पहले विड्रॉल करते हैं तो इसे प्री-मैच्योर क्लोजर नहीं माना जाएगा यानी पैसा निकालने पर कटौती लागू होगी। इस योजना के तहत 3 साल पूरा होने पर ही अकाउंट क्लोज कर सकते हैं।
ध्यान दें कि 1 साल की निकासी पर डिपॉजिट का 2 फीसदी और 3 साल की निकासी पर डिपॉजिट का 1 फीसदी काटा जाता है। स्कीम में टैक्स छूट का लाभ नहीं मिलता।इन्वेस्टर की डेथ के बाद सिर्फ नॉमिनी को ही स्कीम के सभी फायदे मिलेंगे। अकाउंट खोलने के बाद बाद में नॉमिनी को असाइन किया जा सकता है।
कैसे खुलवाएं खाता?
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम के तहत अकाउंट खोलने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
आपके पास पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट होना चाहिए। अगर आपके पास नहीं है तो वही अकाउंट ओपन करें।
- पोस्ट ऑफिस से एप्लीकेशन फॉर्म लें या नीचे दिए गए लिंक से POMIS अकाउंट एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।
- फॉर्म भरकर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी के साथ पोस्ट ऑफिस में जमा करें।
- वेरिफिकेशन के लिए आपको ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स अपने साथ लेकर जाने होंगे।
- नॉमिनी का नाम, DOB और मोबाइल नंबर (अगर कोई हो) बताएं।
- कैश या चेक से शुरुआती डिपॉजिट कम से कम 1000 रुपये करें।
इन दस्तावेजों को लेकर जाएं
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम का अकाउंट ओपन करवाने के लिए आपको सबसे पहले कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे।
- पहचान का सबूत- सरकार कीर ओर से जारी आईडी की कॉपी जैसे पासपोर्ट / वोटर ID कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / आधार, वगैरह।
- पते का सबूत- सरकार की तरफ से जारी ID या हाल के यूटिलिटी बिल।
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
कहां मिलेगा सबसे अधिक रिटर्न?
अगर दोनों स्कीम्स में 15-15 लाख रुपये के निवेश की तुलना करें, तो SCSS में ज्यादा ब्याज मिलेगा। SCSS में 5 साल के दौरान करीब 6.15 लाख रुपये ब्याज मिलेगा, जबकि MIS में इसी अवधि में करीब 5.55 लाख रुपये की कमाई होगी। इस तरह SCSS में निवेश करने पर 5 साल में MIS के मुकाबले 60,000 रुपये ज्यादा ब्याज मिलेगा। हालांकि, MIS उन लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी जिन्हें हर महीने रेगुलर इनकम चाहिए।
पोस्ट ऑफिस सेविंग्स स्कीम्स आम लोगों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं। महिलाओं के लिए ये बेहतर निवेश का ऑप्शन साबित हो सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह जरूर लें।)
Image Credit: magnific.com, Shutterstock.com
- सीनियर सिटीजन सेविंग अकाउंट खोलने की मैक्सिमम उम्र क्या है?
- 60 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ सीनियर सिटीजन सेविंग्स अकाउंट खोल सकता है।
- जॉइंट सीनियर सिटीजन सेविंग अकाउंट के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया क्या है?
- जॉइंट SCSS अकाउंट खोलते समय, पहले डिपॉजिटर की उम्र 60 साल से अधिक होनी चाहिए। दूसरे एप्लीकेंट के लिए कोई उम्र की लिमिट नहीं है। जॉइंट अकाउंट सिर्फ पति/पत्नी के साथ ही खोला जा सकता है। जॉइंट अकाउंट में पूरी रकम सिर्फ पहले अकाउंट होल्डर को ही मिलेगी।
- क्या मैं POMIS अकाउंट ट्रांसफर कर सकती हूं?
- हां, आपका अकाउंट एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में बिल्कुल फ्री में ट्रांसफर किया जा सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।