स्मार्ट तरीके से बचाएं अपनी सैलरी, जानें बिगिनर्स के लिए बजट बनाने के 3 टिप्स

सैलरी क्रेडिट होते ही चेहरे पर एक अलग ही खुशी झलकने लगती है, लेकिन महीने के बीच में या महीना खत्म होने से पहले ही बैंक अकाउंट का बैलेंस खत्म होने की कगार पर पहुंच जाता है। क्रेडिट कार्ड के बिल, घर के खर्चे, ऑनलाइन शॉपिंग और दोस्तों के साथ आउटिंग के चक्कर में बचत करना मुश्किल हो जाता है। अगर आपके साथ भी हर महीने ऐसा ही होता है और सेविंग्स नहीं कर पा रही हैं, तो अब आप स्मार्ट तरीके से बजट बनाकर सेविंग्स कर सकती हैं।
बिगिनर्स के लिए बजट बनाने वाले 3 टिप्स
अगर आप भी हर महीने बजट की गड़बड़ी से परेशान रहती हैं, तो आइए जानते हैं बिगिनर्स के लिए बजट बनाने के कुछ बेहद आसान टिप्स।

1.'पहले बचत, फिर खर्च' की आदत डालें
ज्यादातर लोगों का पूरा महीना खर्च करने के बाद जो पैसा बचता है, उसे सेविंग्स अकाउंट में डालने की कोशिश करते हैं, लेकिन महीने के अंत तक कुछ नहीं बचता। ऐसे में सैलरी आते ही सबसे पहले सेविंग्स के पैसों को अलग कर दें। इसके लिए आप बैंक में ऑटो-डेबिट का ऑप्शन चुन सकती हैं। इससे सैलरी क्रेडिट होते ही पैसा म्यूचुअल फंड में ट्रांसफर हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- किन कामों के लिए यूज नहीं करना चाहिए अपना क्रेडिट कार्ड?
2. 50-30-20 बजटिंग रूल को अपनाएं
अगर आपकी जॉब हाल ही में लगी है और आप पैसे सेव करना चाहती हैं, तो एक खास फॉर्मूला 50-30-20 आजमा सकती हैं। इसके लिए आप सबसे पहले अपनी इन-हैंड सैलरी को तीन हिस्सों में बांट लें।
- सबसे पहले अपनी सैलरी का आधा हिस्सा यानी 50% घर का किराया, राशन, बच्चों की फीस, बिजली का बिल और दवाइयों जैसी प्राथमिक जरूरतों पर खर्च करें।
- अब 30% हिस्सा अपनी पर्सनल जरूरतों और शौक के लिए खर्च करें। जैसे मूवी, घूमना-फिरना, बाहर खाना या गैजेट्स खरीदने के लिए रखें।
- बचा 20% हिस्सा महीने की शुरुआत में ही बचत और निवेश के लिए अलग कर दें।
3. क्रेडिट कार्ड और लोन से दूरी बनाएं
शुरुआती करियर में क्रेडिट कार्ड का अंधाधुंध इस्तेमाल बजट बिगाड़ सकता है। ऐसे में बिना सोचे-समझे स्वाइप किए गए क्रेडिट कार्ड्स बाद में भारी-भरकम ब्याज के जाल में फंसा सकता है। ऐसे में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ इमरजेंसी में करें। कोशिश करें कि अगर ज्यादा जरूरत ना हो, तो कोई भी सामान 'नो कॉस्ट ईएमआई' पर खरीदने की आदत न डालें।

यह भी पढ़ें- सिर्फ PIN नहीं, इन 3 तरीकों से भी हैक हो सकता है आपका क्रेडिट कार्ड
इन स्मार्ट तरीके से आप भी शुरुआत में ही बिना किसी परेशानी के पैसे बचा सकती हैं। सेविंग्स की यह आदत बहुत काम आएगी, जिसे सही समय पर शुरू करना जरूरी होता है। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
- सैलरी आते ही सबसे पहला क्या काम करना चाहिए?
- खर्च करने से पहले अपनी तय की गई बचत की राशि को अलग अकाउंट या इनवेस्टमेंट में ट्रांसफर कर दें।
- फिजूलखर्ची पर रोक कैसे लगाई जा सकती है?
- हर महीने अपने सभी छोटे-बड़े खर्चों को ट्रैक करें और क्रेडिट कार्ड का सोच-समझकर इस्तेमाल करें।
- इमरजेंसी फंड में कितनी सैलरी जमा रखनी चाहिए?
- कम से कम 3 से 6 महीने के अनिवार्य खर्चों के बराबर का इमरजेंसी फंड तैयार रखें।
- बिगिनर्स को अपनी सेविंग्स कहां इनवेस्ट करनी चाहिए?
- शुरुआत में म्यूचुअल फंड की SIP, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) या रिकरिंग डिपॉजिट (RD) में इनवेस्टमेंट शुरू करना बेहतर होता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।