सिर्फ PIN नहीं, इन 3 तरीकों से भी हैक हो सकता है आपका क्रेडिट कार्ड

क्रेडिट कार्ड, जो लोगों का मुसीबत के समय साथ निभाता है, वही अब मुसीबत का कारण बनता जा रहा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि स्कैमर्स की वजह से लाखों की चपत लग जा रही है। क्रेडिट कार्ट का यूज ज्यादातर लोग होटल बुकिंग, ऑनलाइन खरीदारी और रेस्टोरेंट बिल से लेकर फ्लाइट टिकट बुकिंग तक, कई तरह से यूज करते हैं। इसका इतना यूज इसलिए बढ़ गया है, क्योंकि क्रेडिट कार्ड से कई बार अच्छा डिस्काउंट भी मिल जाता है, लेकिन यही तरीका आपको लाखों का नुकसान भी करवा सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन 3 तरीकों के बारे में बताएंगे, जिससे आपका क्रेडिट कार्ड हैक हो सकता है।
क्रेडिट कार्ड कैसे हैक हो सकता है?
कई बार क्रेडिट कार्ड हैक होने पर लोगों को पता भी नहीं चल पाता और वह कभी बैलेंस भी चेक नहीं करते। ऐसे में जब उनके पास क्रेडिट कार्ड के बिल का मैसेज आता है, तो वह हैरान रह जाते हैं। आजकल क्रेडिट कार्ड की जानकारी निकलाने के लिए स्कैमर्स कई तरीके के पैंतरे फॉलो कर रहे हैं। लोगों को लगता है कि केवल OTP शेयर न करने से वह स्कैमर्स से बच जाएंगे, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है।

1- फर्जी बैंक अधिकारी बनकर कॉल
इसमें सबसे पुराना तरीका फर्जी बैंक अधिकारी बनकर कॉल करना है। स्कैमर्स खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हैं और कहते हैं कि आपका कार्ड ब्लॉक होने वाला है। इसके साथ ही वह लिमिट बढ़ाने की बात करते हैं, जिससे यूजर उनकी बातों में आ जाता है। पहले वह लोगों से ऐप में जाकर कुछ टिप्स फॉलो करने को कहते हैं, जब यूजर उनके बताए टिप्स की मदद से लिमिट नहीं बढ़ा पाता, तो बाद में वह कार्ड का नंबर, सीवीवी या ओटीपी मांगते हैं।
कैसे करें बचाव?
- अगर अधिकारी आप से कार्ड की डिटेल मांगे, तो आप उसे ऐप बंद होने की बात कहें। आप उसे यह भी कह सकती हैं कि नेट नहीं चल रहा, इसलिए बाद में अपडेट करते हैं।
- फोन कटने के बाद अपने बैंक के आधिकारिक नंबर पर संपर्क करें और सभी बातें उन से शेयर करें।
- ध्यान रखें कि बैंक कभी भी फोन पर सीवीवी, पिन या ओटीपी नहीं मांगता।
इसे भी पढ़ें- हर साल सिर्फ 1 एक्स्ट्रा EMI भरकर बचाएं लाखों का ब्याज, समझें पूरा गणित
2- क्रेडिट कार्ड से जुड़े मेल पर क्लिक करना
आजकल स्कैमर्स मेल भेजकर लोगों को गुमराह करने लगे हैं। मेल का फॉर्मेट ऐसा लगता है, जैसे बैंक की तरफ से आया है। इससे यूजर मेल खोलने के बाद लिंक पर क्लिक कर देता है। इससे उसका फोन हैक हो जाता है और वह सभी जानकारी चुरा लेते हैं। लिंक भेजने के और भी कई तरीके हो सकते हैं। स्कैमर्स वॉट्सएप पर भी आपको फ्रॉड लिंक भेज सकते हैं। इसे आप फिशर लिंक जैसा समझ सकते हैं, बैंक जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइट बनाई जाती है। इसके बाद यूजर से लॉगिन आईडी, पासवर्ड या कार्ड डिटेल भरने को कहते हैं।
- कैसे बचें?- वेबसाइट ऑफियशल है या नहीं इसको ध्यान से चेक करें। कभी भी किसी भी लिंक को बैंक का लिंक समझकर ओपन न करें।
3- फर्जी कस्टमर केयर नंबर
आजकल फ्रॉड करने का यह तरीका सबसे आम हो गया है। लोग इंटरनेट पर बैंक का हेल्पलाइन नंबर खोजते हैं। कई बार फ्रॉड नंबर ऊपर दिखाई देते हैं। इसके बाद कॉल करने पर स्कैमर्स आपसे सारी जानकारी ले लेता है।
- कैसे बचें?- कभी भी कस्टमर केयर नंबर ऑनलइन गूगल से न उठाएं। हमेशा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या कार्ड के पीछे दिए नंबर से ही लें।
इसे भी पढ़ें- क्या आप भी ज्यादा खर्च करती हैं? No-Spend ट्रेंड से सीखें पैसे बचाने का तरीका
अगर आपके साथ क्रेडिट कार्ड से स्कैम हो जाए, सबसे पहले बैंक की ऐप से कार्ड को ब्लॉक करें। आप खुद से नहीं कर पा रही हैं, तो बैंक अधिकारी से संपर्क करके उन्हें ब्लॉक करने के लिए कहें। बैंक को फ्रॉड की जानकारी दें। ट्रांजैक्शन आईडी और मैसेज अपने पास सेव रख लें। इसके बाद आप साइबर फ्रॉड की शिकायत करें। इसके लिए आप 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit: Magnific
- बिना PIN के क्रेडिट कार्ड हैक हो सकता है क्या?
- दरअसल, स्कैमर्स ऑनलाइन शॉपिंग करके क्रेडिट कार्ड से लाखों रुपये उड़ा लेते हैं। क्योंकि, ऑनलाइन शॉपिंग फिजिकल कार्ड या PIN के बिना भी हो सकती है।
- क्या मुझे क्रेडिट कार्ड फ्रॉड के बाद अपना पैसा वापस मिल सकता है?
- ऐसा तभी हो सकता है, जब आप तुरंत कदम उठाएं और बैंक को इसकी जानकारी दें।
- क्रेडिट कार्ड गुम होने पर क्या करें?
- बैंक की ऐप, नेट बैंकिंग या कस्टमर केयर पर कॉल करके अपने क्रेडिट कार्ड को तुरंत ब्लॉक करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।