Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:52 AM IST

महंगाई की इस मार में कहीं खाली न हो जाए जेब, House Wife आज से ही नोट कर लें ये 'डेली सेविंग्स टिप्स'

बढ़ती महंगाई ने बचत करना मुश्किल बना दिया है। हर परिवार चाहता है कि वह भविष्य के लिए कुछ बचत कर सके, ताकि किसी इमरजेंसी आपके बचाए पैसे काम आ सकें, लेकिन इस मंहगाई में सेविंग करना और भी मुश्किल हो गया है।
Updated:- 2026-05-28, 13:51 IST
double blowo of inflation learn how a housewife can save money every day

दुनियाभर में गहराते तेल संकट के चलते भारत में अब पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छूने लगे हैं। अभी भी यह उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले समय में तेल के दाम और भी बढ़ेंगे। हालांकि, अब तेल के दाम के साथ-साथ खाने-पीने की चीजों के दाम भी महंगे होने लगे हैं। अभी तक दूध का रेट तो बढ़ा ही था, लेकिन साथ में राशन की अन्य चीजों के रेट भी दुकानदारों ने बढ़ा दिए हैं। महंगाई आसमान छू रही है, लेकिन सैलरी वहीं की वहीं है। ऐसे में उसी सैलरी पर डेली के खर्चे करना और सेविंग करना और भी ज्यादा मुश्किल है। यही कारण है कि महिलाएं सेविंग के लिए अलग-अलग टिप्स सर्च कर रही है। हाउस वाइफ हैं और आप भी हर महीने राशन के खर्चों के साथ-साथ पैसे सेव करना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे।

हर महीने के खर्च की लिस्ट बनाएं

इस मंहगाई के समय में अगर आप पैसे बचाना चाहती हैं, तो आपको एक नियम के अनुसार चलना होगा। पहले आप महीने की शुरुआत में ही खर्चों की लिस्ट तैयार कर लें। घर के राशन से लेकर, हर रोज के ऑफिस आने-जाने का खर्च, बच्चों की जरूरतें, बिजली बिल और अन्य जरूरी खर्चों के लिए पैसे अलग कर लें। जो सबसे ज्यादा जरूरी चीजें हैं केवल उनपर ही पैसे लगाएं।

inflation India

छोटी-छोटी फिजूलखर्ची से बचें

अक्सर ऐसा होता है कि जब आप सामान खरीदने जाती हैं, तो कुछ चीजों की बहुत ज्यादा जरूरत नहीं होती, उसे भी खरीद लेती हैं, लेकिन अब आपको इन खर्चों से बचना चाहिए। भले ही यह खर्चे एकदम कम हों, लेकिन फिर भी आपको इनपर पैसे लगाने से बचना चाहिए। अगर उस सामान को खरीदने बिना काम चल रहा है, तो पैसे बर्बाद न करें।

इसे भी पढ़ें- 1 तारीख को सैलरी आते ही हो जाती है खर्च? 30 की उम्र से पहले सीख लें सेविंग के 10 मंत्र...नहीं पड़ेगा पछताना

money saving tips

राशन में जरूरी चीजें ही खरीदें

जब आप राशन का सामान खरीदने जाती हैं, तो कई बार ऐसी चीजें ले आती हैं, जिसके बिना भी महीने का खर्च हो सकता है। उदाहरण के लिए, नमकीन, बिस्कुट और चॉकलेट जैसी चीजों पर कम खर्च करें। राशन में जो सबसे जरूरी चीजें हैं, उनपर ही पैसे लगाएं। इसके साथ ही, सब्जियों पर पैसे खर्च करने के साथ-साथ ज्यादातर दाल बनाएं। दाल कई दिनों तक चल जाती है और बार-बार सब्जियां खरीदने पर पैसे नहीं लगाने पड़ते हैं। सब्जियां और राशन ऑफर या थोक में खरीदने से भी पैसे बचते हैं।

इसे भी पढ़ें- PM गरीब कल्याण अन्न योजना में लिखवाने जा रही हैं अपना नाम? जानें नए राशन नियम से फायदा होगा या नुकसान

double blowo of inflation learn how a housewife can save money every day

बिजली बचाएं

कोशिश करें कि बिजली कम से कम यूज करें। जरूरत न होने पर लाइट, पंखे और एसी बंद रखें। इससे बिल कम आएगा और हर महीने अच्छी बचत होगी। हाउसवाइफ के लिए पैसे बचाने के यही ऑप्शन होते हैं। अगर वह इन चीजों पर ध्यान रखेंगी, तो हर महीने कुछ न कुछ पैसे बचेंगे।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।