Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:53 PM IST

Womens Day 2025: विमेंस डे पर साड़ी के साथ जरूर पहने ये ज्वेलरी सेट, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

हर साल की तरह इस साल भी अगर आप वीमेंस डे को यादगार बनाना चाहती हैं और सबसे हटकर दिखना चाहती हैं, तो साड़ी के साथ आप ये ट्रेंडिंग ज्वेलरी सेट कैरी कर सकती हैं। यह ज्वेलरी सेट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।    
Updated:- 2025-03-03, 14:01 IST
image

हर साल की तरह अगर इस साल भी आप वीमेंस डे को खास और यादगार बनाना चाहती हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं।  आप इस दिन अगर खूबसूरती में रंग भरने के लिए साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो आप सभी के बिच अपना जलवा बिखेरने के लिए साड़ी के साथ ये ट्रेंडिंग खूबसूरत ज्वेलरी सेट कैरी कर सकती हैं।  इसमें आप बेहद खूबसूरत लगेंगी यही नहीं हर कोई आपकी साड़ी के साथ साथ आपके ज्वेलरी सेट की भी खूब तारीफ करेगा।  ऐसे में आइए जानते हैं इन ज्वेलरी सेट के बारे में।

ज्वेलरी सेट डिजाइन

multi color necklace

इस वीमेंस डे पर अगर आप प्रिंटेड साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो अब आपको ज्वेलरी की टेंशन लेने की जरूरत नहीं हैं। आप अपनी प्रिंटेड साड़ी को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए गोल्ड प्लेटेड मलटी कलर कुंदन नेकलेस इयररिंग सेट के साथ आप शामिल कर सकती हैं।  यह आपको ग्लैमरस लुक देने में काफी मदद करेगा। आप इस नेकलेस को अपने ऑफिस में साड़ी के साथ पहनकर जा सकती हैं। यह नेकलेस आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह आसानी से मिल जाएगा।

गोल्ड प्लेटेड क्रिस्टल ज्वेलरी सेट

green necklace

अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए आप अगर इस वीमेंस डे पर प्लेन सिल्क साड़ी पहन रही हैं, तो अपनी साड़ी के कलर के हिसाब से गोल्ड प्लेटेड क्रिस्टल ज्वेलरी सेट कैरी कर सकती हैं। यह आपके साड़ी लुक को एलिगेंट टच देने में काफी मदद करेगा। यही नहीं आप इस नेकलेस को पहनकर अपने हस्बैंड के साथ वीमेंस डे पर बहार घूमने जा सकती हैं। साड़ी के साथ इस खूबसूरत नेकलेस में आपको देख आपका हस्बैंड भी खुश हो जाएगा।  

यह भी पढ़ें: Stone Work Jewellery: सूट में आपका लुक नजर आएगा कमाल जब स्टाइल करेंगी ये स्टोन वर्क ज्वेलरी, देखें डिजाइंस

लॉन्ग नेकलेस सेट

long necklace

अगर आप किसी कॉलेज में प्रोफेसर हैं या फिर कॉलेज स्टूडेंट हैं और कॉलेज में कोई इवेंट हो रहा है वीमेंस डे पर और इस इवेंट में आप खूबसूरत बनकर जाना चाहती हैं, तो आप साड़ी के साथ गोल्डन कलर की ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।  गोल्ड प्लेटेड के साथ तैयार ये लॉन्ग नेकलेस के साथ आप एक जोड़ी बालियां भी अपनी साड़ी के साथ पहन सकती हैं। इस नेकलेस में आपको देखकर हर कोई खुश हो जाएगा और आपकी तारीफ करने लगेगा।  

गोल्ड प्लेटेड पिंक और ग्रीन स्टोन ज्वेलरी सेट

stone necklace

वीमेंस डे पर अगर आप सभी महिलाएं पार्टी करने का सोच रही हैं या फिर कही घूमने जाने का प्लान कर रही हैं और इसके लिए आपने ड्रेस कोड साड़ी रखा है, तो अब आपको साड़ी के साथ पहनने के लिए ज्वेलरी की टेंशन नहीं लेना चाहिए आप गोल्ड प्लेटेड पिंक और ग्रीन स्टोन ज्वेलरी सेट पहन सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। आप इस ज्वेलरी सेट को अपनी पसंद की साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।  

यह भी पढ़ें: महारानी जैसे लुक के लिए डार्क कलर की साड़ी के साथ स्टाइल करें ये गोल्डन कुंदन ज्वेलरी, देखें डिजाइंस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit: myntra/Rubans/Zaveri Pearls/Shining Diva Fashion

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।