Kodava Style में साड़ी करनी है ड्रेप, तो डॉली जैन के तरीके पर डालें नजर

साड़ी पहनना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन हर बार हम सेम ड्रेपिंग स्टाइल को ही फॉलो करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम अलग तरह से साड़ी को स्टाइल करने में काफी स्ट्रगल करते हैं। इसकी वजह से हम कुछ नया डिजाइन ट्राई नहीं कर पाते हैं। लेकिन आप सेलिब्रिटी साड़ी ड्रेपर डॉली जैन से अलग तरह से साड़ी ड्रेप के सिंपल तरीके जान सकती हैं। इससे आपको भी साड़ी अलग तरह से स्टाइल करने का तरीका पता चल जाएगा। इस बार उन्होंने Kodava Style में साड़ी को ड्रेप किया। जिसकी वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। चलिए आपको भी बताते हैं इसे कैसे ट्राई करें।
Kodava Style साड़ी कहां पहनी जाती है
कोडागा साड़ी स्टाइल कर्नाटक स्टाइल काफी फेमस है। इस साड़ी को वहां पर सबसे ज्यादा ड्रेप किया जाता है। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी सुंदर लगेगा। इसे आप किसी भी फैब्रिक की साड़ी के साथ ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी सुंदर लगेगा। साथ ही, एक नया ट्रेंड भी आपको ट्राई करने को मिलेगा।
कोडागा साड़ी को ड्रेप करने का तरीका
View this post on Instagram
- इसे आप स्टाइल करने के लिए आपको सबसे पहले साड़ी को अच्छे से टक करना है।
- इसके बाद आपको अपनी साड़ी में प्लीट्स को बनाना है। प्लीट्स को बराबर बनाएं।
- फिर साड़ी की प्लीट्स को पीछे की तरफ टक करें।
- इसके बाद आपको पल्लू को आगे लेकर प्लीट्स बनाना है।
- इसे पिन की मदद से कंधे पर सेट करना है।
- इस लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए अच्छी सी फैंसी बेल्ट को लगाएं।
- इससे आपका कोडागा साड़ी लुक और भी अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें: शादी के बाद पहली बार सेलिब्रेट कर रही हैं चैत्र नवरात्रि तो, रॉयल लुक के लिए करीना कपूर के साड़ी लुक से लें इंस्पिरेशन
साड़ी को ड्रेप करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- साड़ी ड्रेप करते समय जरूरी है कि आप फैब्रिक को जांच लें।
- साड़ी ड्रेप करने से पहले उसे अच्छे से प्रेस कर लें।
- अगर आपको साड़ी ड्रेप करना अच्छा लगता है, तो इसके लिए अलग-अलग डिजाइन को ट्राई करें।
- आप साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज, ज्वेलरी, हेयर स्टाइल और एक्सेसरीज को ट्राई करें। इससे आपका लुक परफेक्ट लगेगा।
इस बार ट्राई करें ये लुक। इससे आप अच्छी नजर आएंगी। इस तरह का स्टाइल ट्राई करके आपको भी अलग फील होगा। साथ ही, आप कुछ अलग ट्राई कर पाएंगी।
इसे भी पढ़ें: Saree Draping Styles: नई-नई दुल्हन पर खूब जंचेंगे ये साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram/ Dolly Jain
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।