शादी में पाना चाहती हैं न्यू लुक तो ये 3 तरह के ट्रेंडिंग हेयर स्टाइल करें ट्राई
-1744215485860.webp)
शादी जैसे खास मौके पर महिलाएं बेस्ट आउटफिट और बेस्ट ज्वेलरी का चुनाव करती हैं। लेकिन, शादी में आप खूबसूरत तब नजर आएंगी जब आपका मेकअप और हेयर स्टाइल परफेक्ट है। हेयर स्टाइल आपके लुक को स्टाइलिश साथ ही, खूबसूरत बनाने का काम करता है। वहीं अगर आप शादी जैसे खास मौके पर न्यू लुक चाहती हैं तो आप ये 5 तरह के हेयर स्टाइल बना सकती हैं। इस तरह का ट्रेंडिंग हेयर स्टाइल आपके लुक को खूबसूरत बनाने का काम करेगा और इस हेयर स्टाइल को बनाने के बाद आपका लुक भीड़ से अलग नजर आएगा।
पोनीटेल हेयरस्टाइल
यह पोनीटेल हेयरस्टाइल सिंपल, स्टाइलिश है और इस हेयर स्टाइल को आप शादी जैसे खास मौके पर अपने बालों को न्यू लुक देने के लिए बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- बालों का हेयर स्टाइल लगेगा अट्रैक्टिव, जब क्रिएट करें मैसी लुक
इस तरह बनाएं ये हेयर स्टाइल
- बालों को अच्छी तरह से ब्रश करें
- इसके बाद बालों को पीछे खींचें
- लो, मिड या हाई हिसाब से बाल सेट करें
- आखिर में इसे रबर बैंड से टाई करें
बन हेयर स्टाइल
अगर आप शादी जैसे खास मौके पर साड़ी स्टाइल कर रही हैं तो, आप इस तरह का बन हेयर स्टाइल बना सकती हैं। इस तरह का हेयर स्टाइल क्लासी, कूल और एलिगेंट लगता है और समर सीजन में ये हेयर स्टाइल काफी ट्रेंड में रहता है।
इस तरह बनाएं ये बन हेयरस्टाइल
- बालों को ब्रश करें और पोनीटेल बनाएं
- उसके बाद बालों को अच्छे से सुलझा लें।
- इसके बाद बालों को ट्विस्ट करें या रोल करें
- पोनीटेल को पकड़कर उसे ट्विस्ट करें या रोल करना शुरू करें।
- रोल को पोनीटेल के चारों ओर घुमाकर राउंड शेप में ले आएं।
- इसके बाद आखिर में पिन से फिक्स करें
बन को न्यू लुक देने के लिए आप इस हेयर स्टाइल में बेहद ही खूबसूरत फ्लावर्स भी लगा सकती हैं।
कर्ली हेयर स्टाइल
अगर आप लहंगा या साड़ी स्टाइल कर रही हैं तो, आप इस तरह का कर्ली हेयर स्टाइल भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह का हेयर स्टाइल में आपका लुक बेहद ही खूबसूरत नजर आता है।
इस तरह बनाएं ये हेयर स्टाइल
- बालों को साइड पार्ट बनाएं और कर्ल्स को खुला छोड़ दें।
- साइड पार्ट दूसरी तरफ पिन कर दें।
इसे भी पढ़ें- Hairstyle For Summer: समर सीजन में यंग गर्ल्स के लिए बेस्ट हैं ये ट्रेंडी हेयर स्टाइल, लुक दिखेगा स्मार्ट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: instagram/Madhuri Dixit
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।