Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:34 AM IST

Saree Designs : स्कूल कॉलेज की Farewell पार्टी में पाना चाहती हैं क्लासी लुक, स्टाइल करें ये लेटेस्ट डिजाइंस की टिश्यू साड़ी

साड़ी एवरग्रीन फैशन है और अगर आप स्कूल-कॉलेज की Farewell पार्टी में क्लासी लुक चाहती हैं तो आप इस तरह की साड़ी स्टाइल कर सकती हैं।
Updated:- 2025-01-17, 00:11 IST
tissue saree designs

हर खास फंक्शन पर महिलाएं साड़ी वियर करना पसंद करती हैं ताकि वे इस मौके पर खूबसूरत नजर आए। लेकिन, अगर आप स्कूल-कॉलेज की Farewell पार्टी में शमिल हो रही हैं और क्लासी लुक चाहती हैं तो, आप ये टिश्यू साड़ी स्टाइल कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाली टिश्यू साड़ी दिखा रहे हैं। इस तरह की साड़ी क्लासी लुक पाने के लिए बेस्ट है तो वहीं इन साड़ी में आप बेहद ही खूबसूरत नजर आएंगी।

जरी वर्क टिशू साड़ी

tissue saree latest designs

क्लासी लुक के लिए आप इस तरह की जरी वर्क टिशू साड़ी स्कूल-कॉलेज की Farewell पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं। इस साड़ी को स्टाइल करने के दौरान आपका लुक खूबसूरत और अलग नजर आता है। इस तरह की साड़ी आपको कई सारे कलर और डिजाइंस ऑप्शन के साथ मिल जाएंगी, जिन्हें आप 2,000 से 4,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।

इस तरह की जरी वर्क टिशू साड़ी के साथ आप मिरर वर्क इयरिंग्स साथ ही फुटवियर में स्टाइलिश फ्लैट्स पहन सकती हैं।

tissue saree latest designs (5)

थ्रेड वर्क टिशू साड़ी भी आप स्कूल कॉलेज की Farewell पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं और इस तरह की साड़ी में आपका लुक काफी अलग नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें- पोंगल के त्योहार पर साउथ इंडियन लुक पाने के लिए स्टाइल करें ये हाफ साड़ी

मिरर और स्टोन वर्क साड़ी

tissue saree latest designs (2)

स्कूल कॉलेज की Farewell पार्टी में आप इस तरह के मिरर और स्टोन वर्क साड़ी का भी चुनाव कर सकती हैं जो न्यू और स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है। यह साड़ी सिंपल है। लेकिन, इस साड़ी के बॉर्डर पर किया हुआ वर्क आपके लुक को खूबसूरत बनाने में मदद करेगा। इस तरह की साड़ी को आप ऑनलाइन ले सकती हैं साथ ही, ऑफलाइन भी आपको ये साड़ी 3,000 रुपये की कीमत में मिल सकती है।

इस तरह की साड़ी के साथ आप स्टोन वर्क वाली ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं। वहीं फुटवियर में आप हील्स स्टाइल कर सकती हैं।

टिशू नेट साड़ी

tissue saree latest designs (3)

अगर आप भीड़ से अलग नजर आना चाहती हैं तो आप इस तरह की टिशू नेट साड़ी भी स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको कई सारे कलर और डिजाइन ऑप्शन के साथ सस्ते कीमत में मिल जाएंगी जिन्हें आप रॉयल के साथ-साथ क्लासी लुक के लिए स्टाइल कर सकती हैं। यह साड़ी आपका कई सारे ऑप्शन के साथ मिल जाएंगी जिन्हें आप 3,000 से 6,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।

इस तरह की साड़ी के साथ आप मिरर वर्क या सिंपल इयरिंग्स स्टाइल कर सकती हैं। वहीं फुटवियर में आप मोजरी वियर कर सकती हैं।

tissue saree latest designs (4)

अगर आप सिंपल लुक चाहती है तो आप इस तरह की साड़ी भी पर स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Tissue Silk Saree: शादियों में स्टाइल कर सकती हैं ये टिश्यू सिल्क साड़ी, देखें सबसे अलग डिजाइन

अगर आपको साड़ी की ये डिजाइंस पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit:tirumaladesigners, kalki fashion, myntra,

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।