टीचर को देना है खास गिफ्ट? ₹200 से कम में मिलेंगी ये खूबसूरत एक्सेसरीज
-1788509202679.webp)
हर साल की तरह इस साल भी स्कूलों और कॉलेजों में टीचर्स डे बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दिन बच्चे अपनी फेवरेट टीचर को खुश करने के लिए उन्हें यादगार तोहफे भी देते हैं। अगर आप भी अपनी पसंदीदा टीचर को स्पेशल महसूस कराने के लिए गिफ्ट देने का सोच रही हैं, लेकिन बजट कम है, तो परेशान होने के बजाय ₹200 से कम में आने वाले ये सुंदर और उपयोगी उपहार दे सकती हैं।
₹200 के बजट में फीमेल टीचर के लिए 5 बेस्ट गिफ्ट्स
महिला शिक्षकों को फैशन एक्सेसरीज बहुत पसंद होती हैं। ऐसे में आप अपनी फेवरेट टीचर को स्टाइलिश और एलिगेंट चीजें गिफ्ट करके खुश कर सकती हैं। आइए जानते हैं टीचर्स डे पर देने के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडियाज के बारे में -
1. ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स
अगर आप अपनी फीमेल टीचर को कुछ खास देने की सोच रही हैं, तो उन्हें गिफ्ट करने के लिए ये खूबसूरत ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ये आपकी मैडम को भी बहुत पसंद आएंगे। इस तरह के ट्रेंडी इयररिंग्स आपको ₹150 की रेंज में आसानी से मिल जाएंगे।
-1788509353663.webp)
(image credit: myntra/Sangria)
2. यूजफुल हैंडबैग
महिला शिक्षक अक्सर अपने साथ एक हैंडबैग जरूर रखती हैं। ऐसे में आप अपनी फेवरेट टीचर को एक खूबसूरत पर्स गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसे हैंडबैग्स आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर ₹200 के अंदर मिल जाएंगे, जो दिखने में भी स्टाइलिश लगते हैं।
-1788509440127.webp)
(image credit: myntra/HERE&NOW)
यह भी पढ़ें- Teachers' Day 2026 DIY Gifts: टीचर्स के लिए 3 आसान और बजट-फ्रेंडली हैंडमेड गिफ्ट्स
3. स्टोन वर्क नेकलेस सेट
आप चाहें तो इस टीचर्स डे पर अपनी टीचर को खूबसूरत स्टोन वर्क वाला नेकलेस सेट गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसा नेकलेस सेट आपकी टीचर को बहुत पसंद आएगा और यह उनके लिए एक यादगार तोहफा भी बन सकता है। इस तरह के सेट्स भी आपको ₹200 के बजट में मिल जाएंगे।
-1788509462480.webp)
(image credit: myntra/Anouk)
4. फिंगर रिंग
आजकल स्टोन वर्क वाली फिंगर रिंग्स काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप अपनी फीमेल टीचर को खुश करने के लिए खूबसूरत स्टोन वर्क रिंग भी दे सकती हैं। ऐसी रिंग्स के डिजाइंस आपको नजदीकी बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। इन्हें आप ₹150 तक में आराम से खरीद सकती हैं।
-1788509484425.webp)
(image credit: myntra/Haute Handles)
यह भी पढ़ें- Teachers' Day 2026: जिसने बदली जीवन की दिशा, उन्हें गिफ्ट करें ये सदाबहार किताबें
5. ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज
टीचर्स डे पर गिफ्ट देने के लिए आप कुछ ट्रेंडी और डिजाइनर हेयर एक्सेसरीज भी चुन सकती हैं। ₹200 से कम में आने वाली ये हेयर एक्सेसरीज एक उपयोगी और यादगार तोहफा साबित होंगी, जो आपकी मैम को खूब पसंद आएंगी।
-1788509508922.webp)
(image credit: myntra/DIVASTRI)
निष्कर्ष: टीचर्स डे के खास मौके पर अपनी शिक्षिका को स्पेशल फील कराने के लिए आप ऊपर बताए गए इन 5 गिफ्ट्स में से कोई भी एक चुन सकती हैं। ₹200 रुपये से कम के बजट में मिलने वाले ये तोहफे बेहद खास और यादगार साबित होंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
(IMAGE CREDIT: MAGNIFIC)
- क्या ज्वेलरी या हैंडबैग जैसे पर्सनल गिफ्ट्स टीचर को देना सही रहता है?
- जी हां, अगर ज्वेलरी या बैग्स सोबर, एलिगेंट और एथनिक टच वाले हों, तो फीमेल टीचर्स इन्हें बहुत खुशी से साड़ी या सूट के साथ स्टाइल करती हैं।
- फीमेल टीचर को ऐसा क्या गिफ्ट दें जो उनके क्लासरूम और पर्सनल काम दोनों में काम आए?
- एक अट्रैक्टिव प्रिंटेड टोट बैग, एस्थेटिक डायरी-पेन सेट या एक पोर्टेबल डेस्क ऑर्गनाइजर सबसे बेस्ट रहते हैं, जो कॉपी चेकिंग से लेकर नोट्स बनाने तक रोज काम आते हैं।
- ₹200 के बजट गिफ्ट को और ज्यादा प्रीमियम व स्पेशल कैसे बनाया जा सकता है?
- गिफ्ट की पैकिंग पर ध्यान दें, उसे एक सुंदर रिबन से सजाएं और साथ में हाथ से लिखा हुआ एक छोटा सा भावुक 'थैंक यू' नोट जरूर लगाएं। इससे सस्ता गिफ्ट भी बेहद खास बन जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।