Saree Desgins : टीचर्स डे पर चाहती हैं स्टाइलिश लुक तो वियर करें ये फ्लोरल साड़ी, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

देश के सभी स्कूल-कॉलेज में 5 सितम्बर को टीचर्स डे मनाया जाता है और इस खास मौके पर महिला टीचर्स साथ ही स्कूल-कॉलेज की लड़कियां सबसे ज्यादा साड़ी पहनना पसंद करती हैं। वहीं अगर आप भी टीचर्स डे के मौके साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो आप ये फ्लोरल साड़ी स्टाइल कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाली फ्लोरल साड़ी दिखा रहे हैं जो टीचर्स डे के मौके पर पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। इस तरह की साड़ी में जहां आप खूबसूरत नजर आएंगी तो वहीं आपका लुक भी स्टाइलिश नजर आएगा।
जॉर्जेट फ्लोरल साड़ी

स्टाइलिश लुक के लिए आप इस तरह की साड़ी की स्टाइल कर सकती हैं। ये साड़ी जॉर्जेट फैब्रिक और फ्लोरल पैटर्न में है साथ ही इस साड़ी में एम्ब्रॉयडरी की गई है। यह साड़ी आप टीचर्स डे के मौके पर स्टाइल कर सकती हैं और इस साड़ी को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से 1000 से 3000 तक की कीमत में खरीद सकती हैं।
इस साड़ी को आप स्लीवलस ब्लाउज के साथ स्टाइल कर सकती हैं साथ ही मिरर वर्क वाले झुमके स्टाइल कर सकती हैं। वहीं फुटवियर में आप हील्स या मोजरी स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Suit Designs: : रिसेप्शन पार्टी में चाहती हैं चांद-सा दिखना तो ट्राई करें ये शानदार पाकिस्तानी सूट
जरी वर्क फ्लोरल साड़ी

अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं तो आप इस तरह की जरी वर्क वाली बनारसी साड़ी स्टाइल कर सकती हैं। ये साड़ी फ्लोरल पैटर्न में है और इसमें जरी वर्क किया हुआ है। यह साड़ी टीचर्स डे के मौके पर रॉयल लुक पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इस साड़ी को आप बाजार से ले सकती हैं साथ ही ऑनलाइन प्लेटफार्म से भी आप इस साड़ी को 2000 से 4000 तक की कीमत में खरीद सकती हैं।
इस साड़ी के साथ हाफ स्लीव्स वाले ब्लाउज और पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी साथ स्टाइल कर सकती हैं साथ हो फुटवियर में आप हील्स पहन सकती हैं।
फ्लोरल प्रिंट ऑर्गेंजा साड़ी

इस तरह की फ्लोरल प्रिंट वाली ऑर्गेंजा साड़ी भी टीचर्स डे के मौके पर स्टाइल करने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। यह साड़ी ऑर्गेंज़ा फैब्रिक में है और फ्लोरल पैटर्न में है साथ ही इस साड़ी पर बॉर्डर पर एम्ब्रायडरी वर्क किया हुआ है। वहीं इस साड़ी को आप बाजार और ऑनलाइन दोनों ही जगहों से 2000 तक की कीमत में खरीद सकती हैं।
इस साड़ी के साथ कुंदन वर्क वाली साड़ी साथ ही फुटवियर में आप जूती स्टाइल कर सकती हैं।
अगर आपको साड़ी के ये डिजाइंस पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: myntra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।