Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:53 AM IST

स्टाइल के मामले में स्टार्स को मात देती हैं पलक तिवारी, न हो यकीन तो देखें यह तस्वीरें

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी एक ग्लैमरस स्टार किड हैं और उनकी यह तस्वीरें साफतौर पर इस बात को बयां करती हैं।
Updated:- 2019-07-17, 14:14 IST
main palak tiwari style

टीवी की सफल अभिनेत्रियों में शुमार श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी स्टाइल के मामले में किसी से पीछे नहीं है। भले ही पलक ने अभी परदे पर कदम न रखा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उसकी फैन फॉलोइंग काफी अधिक है। पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैन के साथ अपनी फोटो अपडेट करती रहती है। वैसे पलक खूबसूरत होने के साथ-साथ स्टाइलिंग के मामले में भी बड़े-बड़े स्टार किड को मात देती हैं। खासतौर से, यंग गर्ल्स अगर अपने लुक को लेकर कंफ्यूज रहती हैं या फिर अपने स्टाइल को अपडेट करना चाहती हैं तो पलक तिवारी की स्टाइलिंग से इंस्पिरेशन ली जा सकती है।

इसे जरूर पढ़ें: कोमोलिका के डिजाइनर ब्लाउज से लें फैशन टिप्‍स

पलक केजुअल्स से लेकर पार्टी हर लुक में अलग व खास नजर आती हैं। तो चलिए आज हम भी आपके साथ पलक के कुछ लुक्स शेयर कर रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद आपको अपने वार्डरोब को अपडेट करने में आसानी होगी-

केजुअल लुक

inside  palak tiwari stylish outings

अगर आप कॉलेज में थोड़ा स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो पलक के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस लुक में पलक ने साटन फैब्रिक का ऑफ शोल्डर गुलाबी बस्टीयर टॉप पहना है, जिसे उन्होंने डेनिम के साथ मैच किया है। यह केजुअल में एक स्टाइलिश लुक है।

ऑफिस लुक

inside  palak tiwari stylish outings

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि ऑफिस में आपके काम के साथ-साथ आपका लुक भी काफी मैटर करता है। आप चाहें तो पलक के इस लुक को ऑफिस के लिए चुन सकती हैं। इस लुक में पलक ने ब्लैक कलर के टॉप को ब्लैक एंड ग्रे बटन स्कर्ट के साथ टीमअप किया है। वहीं हेयर्स को उन्होंने ओपन रखा है और साथ में एक बैग भी कैरी किया है। यह एक परफेक्ट ऑफिस लुक है।

inside  palak tiwari stylish outings

वहीं अगर आप ऑफिस में एक फ्यूज़न लुक कैरी करना चाहती हैं तो पलक के इस लुक से इंस्पिरेशन लें। इस लुक में पलक ने डार्क कलर की शर्ट के साथ धोती स्टाइल सलवार कैरी की है। पलक की यह ड्रेस ambraee ब्रांड की है। इस ड्रेस के साथ पलक ने एसेसरीज में झूमकी पहनी है, जो पलक के लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रही है। 

इसे जरूर पढ़ें: आपकी ड्रेस पर ठहर जाएगी सबकी नजर, इन नए स्टाइल के लटकनों को करें ट्राई

पार्टी लुक

inside  palak tiwari stylish outings

अगर आप पार्टी में अपनी सिंपलसिटी को बरकरार रखते हुए खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आपको पलक का यह लुक जरूर पसंद आएगा। इस लुक में पलक ने लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना है, जिसे उन्होंने गोल्डन स्लीवलेस ब्लाउज के साथ कैरी किया है। पलक का यह आउटफिट  renee_label  ब्रांड का है। वहीं अगर बात एसेसरीज की हो तो पलक ने अपनी ड्रेस के साथ लॉन्ग ईयररिंग पहने हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।