जैसे ही नया साल करीब आने लगता है तो मन में एक उत्साह व उमंग छाने लगता है। हर कोई नए साल के अवसर पर पार्टी करके बहुत ज्यादा धमाल मस्ती करना चाहता है। आपने भी यकीनन पार्टी का मूड बना ही लिया होगा। लेकिन जब भी पार्टी की बात होती तो सबसे पहले दिमाग में यही आता है कि पार्टी में क्या पहनें। नए साल का जश्न अगर स्टाइलिश तरीके से हो तो क्या कहना और वैसे भी पार्टी में आपका प्रेजेंटेबल दिखना बेहद जरूरी है। अमूमन महिलाओं को समझ ही नहीं आता कि वह पार्टी में क्या पहनें और क्या नहीं। वैसे यह एक ऐसा मौका होता है, जब आप अपने लुक के साथ काफी एक्सपेरिमेंटल भी हो सकती हैं। अगर आपको भी कुछ समझ नहीं आ रहा हो तो आप बॉलीवुड की स्टाइल डीवा सोनम कपूर के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
सोनम कपूर को यूं ही बॉलीवुड की स्टाइल डीवा नहीं कहा जाता। उनका अपना एक अलग स्टाइल है। वह जो भी पहनती हैं, उसे एक यूनिक ट्विस्ट के साथ पहनना पसंद करती हैं और यही कारण है कि आज के समय में सिर्फ लड़के ही नहीं, बल्कि लड़कियां भी उनकी फैन है। अगर आप भी न्यू ईयर पार्टी पर कुछ खास पहनने का मन बना रही हैं तो यकीनन सोनम कपूर के यह लुक्स आपको जरूर पसंद आएंगे-
इसे भी पढ़े:New Year Party Looks: नीता अंबानी, श्लोका मेहता और ईशा अंबानी के ग्लैमरस लुक्स से लें आइडिया
ब्लैक आउटफिट
जो लड़कियां नए साल की पार्टी में केजुअल से हटकर कुछ यूनिक पहनने का मन बना रही हैं, उन्हें सोनम का यह लुक यकीनन काफी पसंद आएगा। अपने इस लुक में सोनम ने ashistudio द्वारा डिजाइन किया हुआ फ्रॉक स्टाइल आउटफिट कैरी किया है। इस टर्टलनेक आउटफिट में नेट फैब्रिक का भी इस्तेमाल किया गया है। सोनम ने इसके साथ ब्लैक कलर की स्टॉकिंग्स भी पहनी है। वहीं एसेसरीज में सोनम ने सिर्फ स्टड कैरी किए हैं और बालों को बन लुक दिया है। अपने लुक को सोनम ने स्मोकी आईज और न्यूड लिप्स के साथ कंप्लीट किया है। सोनम का यह लुक न्यू ईयर इवनिंग पार्टी के लिए अपनाया जा सकता है।
ग्रीन आउटफिट
कुछ समय पहले तक जहां पैंट सूट को सिर्फ ऑफिस वियर ही पहना जाता था, वहीं अब इसे लड़कियां केजुअल से लेकर पार्टी तक में कैरी कर रही हैं। अगर आप भी न्यू ईयर पर एक डिफरेंट लुक कैरी करना चाहती हैं तो सोनम कपूर की तरह पैंट सूट लुक ट्राई कर सकती हैं। अपने इस लुक में सोनम ने osmanstudio का seafoam ग्रीन कलर पैंट सूट पहना है। इसके साथ सोनम ने the.peterdo ब्रांड के ईयररिंग और gianvitorossi ब्रांड के पम्पस कैरी किए हैं। अपने इस लुक में सोनम ने लाइट मेकअप विद ओपन हेयर लुक रखा है। सोनम का यह लुक थोड़ा डिफरेंट है, लेकिन new year eve के लिए आप इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
इसे भी पढ़े:तैमूर के बर्थडे पर 70 हजार की ड्रेस और लाखों का पर्स लिए पहुंची करीना कपूर
इंडियन लुक
अगर आप न्यू ईयर पार्टी पर एक इंडियन टच के साथ लुक चाहती हैं तो आपको सोनम का यह स्टाइल जरूर अच्छा लगेगा। अपने इस लुक में सोनम ने raw mango ब्रांड का आउटफिट कैरी किया है। इस ब्राउन कलर के आउटफिट को सोनम ने बेहद ही खूबसूरती के साथ कैरी किया है। लाइट ब्राउन कलर के कुर्ते के साथ सोनम ने उसी कलर व प्रिंट की जैकेट पहनी है। वहीं बॉटम में डार्क ब्राउन कलर की शार्ट पैंट और उसी से मैच करते हुए फुटवियर कैरी किए है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सोनम ने लॉन्ग ईयररिंग और बैग भी कैरी किया है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों