आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप अपने लुक्स को लेकर काफी चर्चा में रहती है, ताहिरा कश्यप एक लेखिका, फिल्म निर्माता भी है। ताहिरा कश्यप के लुक्स फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। ऐसे में अगर आप भी ताहिरा कश्यप की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं और अपने लुक को यूनिक और अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो आप उनके कुछ साड़ी लुक्स को रीक्रिएट कर अपने हस्बैंड को खुश कर सकती हैं।
ताहिरा कश्यप वैसे तो अपने हर आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती हैं, लेकिन उनका यह पिंक कलर का साड़ी लुक आप रीक्रिएट कर सकती हैं। आप इस साड़ी को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। इसके साथ आप डीप नेक ब्लाउज भी शामिल कर सकती हैं।
आप अपने घर में होने वाले किसी भी फंक्शन के लिए अगर साड़ी तलाश रही हैं, तो आपके लिए ताहिरा कश्यप कि यह लाइट पिंक कलर की फ्लोरल प्रिंट साड़ी भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। आप इसे पहनकर अपने घर में मौजूद हर शख्स को खुश कर सकती हैं। इस साड़ी को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। इसके साथ आप स्लीवलेस स्क्वायर नेक ब्लाउज भी शामिल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: अष्टमी पूजन के दिन पहनना है सीधे पल्ले की साड़ी, तो ये डिजाइन है आपके लिए परफेक्ट
आप चाहे तो इवेंट में पहनने के लिए ताहिरा कश्यप के इस व्हाइट कलर के साड़ी लुक को रीक्रिएट कर सकती है। इसके साथ आप स्लीवलेस वी नेक ब्लाउज बनवा सकती है या रेडीमेड भी खरीद सकती हैं। इस साड़ी को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो अपने बालों को कर्ली कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
आप ताहिरा कश्यप के इस मासरौ बॉर्डर वाली रेशमी साड़ी लुक को भी रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें आप बेहद खूबसूरत लगेंगी। यही नहीं आपके इस खूबसूरत लुक को देखकर आपके हस्बैंड भी खुश हो जाएंगे। इस साड़ी को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit: Instagram/tahirakashyap
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।