सर्दियों में सूट के साथ इन स्वेटर और कोट को पहन आप दिखेंगी खूबसूरत

<span style="font-size: 10px;">सर्दियों के मौसम में सूट के ऊपर स्वेटर भी पहनी जाती है इसलिए हम आपके लिए स्वीटर के कुछ विकल्प लेकर आए हैं।&nbsp;</span>
Updated:- 2022-11-10, 18:03 IST
sweater and coat designs for ladies

सर्दियों की शुरूआत के साथ ही हम एक के ऊपर एक कपड़ा पहनना शुरू कर देते हैं। फिर चाहे जींस और टॉप हो या सूट और सलवार। सूट और सलवार के साथ ठंड से बचने के लिए आमतौर पर स्वेटर पहनी जाती है। यही कारण है कि हम आपके लिए स्वेटर के कुछ डिजाइन लेकर आए हैं। खास बात यह है कि इन स्वेटर को पहनने से सूट की लुक बिल्कुल भी प्रभावित नहीं होगी।

मेचिंग स्वेटर करें ट्राई

sweater for ladies

आधी बाजू वाली स्वेटर किसी भी तरह के सूट के साथ पहनी जा सकती है। अगर आपकी कुर्ती प्रिंटेड है तो आप प्लेन स्वेटर ले सकते हैं। कुर्ती और स्वेटर दोनों प्रिंटेड पहनने से कुछ खास लुक नहीं आ पाता है। वहीं अगर ठंड ज्यादा हो तो आप कुर्ती के नीचे थर्मल आती भी पहन सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंःसर्दियों के लिए मात्र 500 रुपये में पाएं विंटर टॉप के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें

कोट पहन सकती हैं आप

coat for ladies

सूट के साथ सिर्फ स्वेटर ही नहीं बल्कि आप कोट भी पहन सकती हैं। कोट आपको ठंड से भी बचाएंगे साथ ही दिखने में भी खूबसूरत लगेंगे। अगर आपके सूट की लेंथ ज्यादा लंबी हो तो आप बहुत लंबा कोट ना लें। वहीं कुर्ती थोड़ी छोटी हो तो आप लंबा कोट भी खरीद सकते हैं।

शादी-पार्टी के लिए लें ऐसी लुक

coat to wear with suits

किसी भी तरह के फंक्शन में हम सभी अलग दिखना पसंद करते हैं। यूनिक लुक के लिए आप थोड़े वर्क वाली स्वेटर कैरी कर सकती हैं। आपको सर्दी के मौसम में कुछ ऐसे सूट बने बनाए भी मिल जाएंगे जिनके साथ स्वेटर मिलती हो।

प्रिंटेड स्वेटर/जैकेट

printed sweater designs

अगर आपकी कुर्ती बिल्कुल प्लेन है तो आप अलग लुक लेने के लिए प्रिंटेड स्वेटर भी कैरी कर सकती हैं। खास बात यह है कि इस तरह की प्रिंटेड स्वेटर को किसी भी उम्र की महिलाएं पहन सकती हैं। सूट के साथ-साथ जींस टॉप के साथ भी यह खूब जचती है। (पुराने स्वेटर को इस तरह दे नया स्टाइलिश लुक)

कार्डिगन करें ट्राई

cardigon for ladies

स्वेटर और कोट के अलावा सूट के साथ कार्डिगन भी पहने जा सकते हैं जो दिखने में अच्छे और पहनने में कंफर्टेबल होते हैं।

इसे भी पढ़ेंःमात्र 500 रुपये में बनाएं मेकअप किट

तो ये थे स्वेटर के कुछ ऐसे डिजाइन जिन्हें आप सर्दियों में सूट के साथ आराम से पहन सकती हैं। आपको इनमें से कौन सी स्वेटर सबसे अच्छी लगी? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Biba, Asianafashion

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।