Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:50 AM IST

Summer Tops: चिलचिलाती गर्मी के लिए बेस्ट हैं ये खूबसूरत टॉप, जींस के साथ पेयर कर दिखें खूबसूरत

अगर आप भी गर्मी के मौसम में आरामदायक कपड़े पहनाना चाहती हैं, तो अब आप इन खूबसूरत टॉप को ट्राई कर सकती हैं। इसे पहनकर आप स्टाइलिश लुक के साथ कंफर्टेबल भी महसूस करेंगी।
Updated:- 2025-04-09, 14:02 IST
image

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में चिलचिलाती धूप की वजह से अधिकतर महिलाएं कंफर्टेबल कपड़े पहनना पसंद करती हैं। तेज धूप होने की वजह से टाइट और मोटे कपड़े महिलाओं को परेशान कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी गर्मी के मौसम के हिसाब से कंफर्टेबल कपड़े की तलाश कर रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ऐसे स्टाइलिश और ट्रेडिंग टॉप डिजाइन बताएंगे, जिन्हें आप पहनकर अपने कॉलेज और ऑफिस में अपनी खूबसूरती का जवाब बिखेर सकती हैं।

पफ स्लीव डिजाइनर येलो कलर टॉप 

2 - 2025-04-09T123105.056

अगर आप भी रोजाना ऑफिस जाती है और गर्मी के मौसम में पहनने के लिए स्टाइलिश और आरामदायक कपड़े की तलाश कर रही हैं, तो आप जींस के साथ इस खूबसूरत पफ स्लीव डिजाइनर येलो कलर टॉप को पहन सकती है। जींस ही नहीं बल्कि आप इसे लोवर, प्लाजो के साथ भी शामिल कर सकती हैं। इसे पहनकर आप स्टाइलिश लुक क्रिएट करने के साथ साथ आरामदायक भी महसूस करेंगी।

स्लीव लेस प्रिंटेड पिंक कलर टॉप 

3 - 2025-04-09T123100.573

कुछ लड़कियां ऐसी हैं, जो रोजाना कॉलेज जाती हैं, ऐसे में गर्मी के मौसम में रोजाना तेज धूप का सामना करते हुए कॉलेज जाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन अब आपको इस मौसम में आउटफिट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप गर्मी के मौसम में यह स्टाइलिश स्लीव लेस प्रिंटेड पिंक कलर टॉप भी पहनकर स्टाइलिश और कंफर्टेबल महसूस कर सकती हैं और यह आपको एलिगेंट टच देने में भी मदद करेगा।

यह भी पढ़ें: पोल्का डॉट डिजाइन टॉप को इन बॉटम के साथ करें पेयर, जानें कैसे करें लुक क्रिएट

प्रिंटेड एल्बोह स्लीव टॉप 

4 (97)

अगर आप अपने दोस्तों के साथ गर्मी के मौसम में कहीं बाहर जाने वाली है, तो अब आप इस खूबसूरत प्रिंटेड एल्बोह स्लीव टॉप को भी जींस या प्लाजो के साथ ट्राई कर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती हैं। यह आपको गॉर्जियस लुक देने के साथ-साथ आरामदायक भी महसूस करा सकता है। आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

फ्लावर पैटर्न स्टाइलिश टॉप 

1 - 2025-04-09T123103.978

अगर आप गर्मी के मौसम में पहनने के लिए आरामदायक कपड़े तलाश रही हैं, तो आपके लिए इस फ्लावर पैटर्न स्टाइलिश टॉप से बेहतर शायद ही कुछ हो सकता है। आप इस टॉप को जींस या प्लाजो के साथ पेयर कर पहन सकती हैं। यही नहीं आप चाहे तो इस टॉप को स्कर्ट या लोअर के साथ भी शामिल कर सकती है। यह आपको आरामदायक लुक देने में काफी मदद करेगा।

यह भी पढ़ें: बैलून स्लीव्स टॉप में आपको देखकर आपका पार्टनर भी हो जाएगा खुश, देखें खूबसूरत डिजाइन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: FlipkartSelvia/LOVEMIST/famiss fashion/KOTTY/Tokyo Talkies

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।